Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

सभी ईवीएम वोटों का वीवीपैट पर्चियों से मिलान की मांग पर एससी ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

RK News by RK News
April 2, 2024
Reading Time: 1 min read
0

चुनावों में सभी ईवीएम के वोटों का मिलान वीवीपैट मशीन की पर्चियों से कराने की मांग वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है
अब इस  मामले में अगली सुनवाई 17 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट की यह खंडपीठ वकील और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार अग्रवाल की ओर से अगस्त 2023 में दायर की गई उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें मांग की गई थी कि सभी ईवीएम में पड़े मतों का मिलान वीवीपैट की पर्चियों से करना चाहिए।  
इस याचिका में कहा गया है कि मतदाताओं को वीवीपैट की पर्ची को फिजिकली वेरिफाई करने का भी मौका दिया जाना चाहिए। मतदाताओं को खुद बैलेट बॉक्स में इस पर्ची डालने की सुविधा दी जानी चाहिए। 
याचिकाकर्ता का तर्क है कि इससे चुनाव में गड़बड़ी होने की आशंका खत्म होगी। वर्तमान में चुनाव में उस निर्वाचन क्षेत्र के 5 ईवीएम का रैंडम तरीके से वीवीपैट की पर्चियों से मिलान किया जाता है। 
लॉ से जुड़ी खबरों की वेबसाइट बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से प्रार्थना की है कि प्रत्येक ईवीएम वोट का मिलान वीवीपैट पर्चियों से किया जाना चाहिए। 
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से यह निर्देश देने की भी मांग की है कि मतदाताओं को वीवीपैट द्वारा उत्पन्न पर्चियों को मतपेटी में भौतिक रूप से डालने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि मतदाता का मत ‘रिकॉर्ड के रूप में गिना गया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है और इस याचिका को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित अन्य लंबित मामलों के साथ टैग कर दिया है। 
अरुण कुमार अग्रवाल द्वारा दायर इस याचिका में चुनाव आयोग के उस  दिशानिर्देश को चुनौती दी गई है जो वीवीपैट सत्यापन को क्रमिक रूप से आयोजित करने का आदेश देता है, यानी, एक के बाद एक, जिससे अनुचित देरी होती है। 
पूरा वीवीपैट सत्यापन 5-6 घंटे में हो सकता
बार एंड बेंच की यह रिपोर्ट कहती है कि इस याचिका में तर्क दिया गया कि एक साथ सत्यापन करने और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गिनती के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को तैनात करने से 5-6 घंटे के भीतर पूरा वीवीपैट सत्यापन किया जा सकता है। इस याचिका में कहा गया है कि सरकार द्वारा लगभग 24 लाख वीवीपैट की खरीद पर लगभग 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद, केवल लगभग 20,000 वीवीपैट की पर्चियों का सत्यापन किया जाता है। 
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि वीवीपैट और ईवीएम के बारे में विशेषज्ञों द्वारा कई चिंताएं उठाई जा चुकी हैं। पूर्व के समय में ईवीएम और वीवीपैट वोटों की गिनती के बीच कथित विसंगतियों की महत्वपूर्ण संख्या के बीच, यह आवश्यक है कि सभी वीवीपैट पर्चियों की सावधानीपूर्वक गिनती की जाए
इसके साथ ही इस याचिका में दलील दी गई है कि मतदाताओं को अपनी वीवीपैट पर्चियों को भौतिक रूप से मतपेटी में जमा करने की अनुमति देकर यह पूरी तरह से सत्यापित करने का अवसर दिया जाना चाहिए कि ईवीएम पर उनके वोटों का सटीक हिसाब लगाया गया है।

RELATED POSTS

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
समाचार

अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी

July 6, 2026
AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल
समाचार

AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल

July 6, 2026
इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस
समाचार

इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

July 5, 2026
खामेनेई के जनाज़े में गूंजा ‘किल ट्रंप’, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा लाखों का जनसैलाब
समाचार

खामेनेई के जनाज़े में गूंजा ‘किल ट्रंप’, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा लाखों का जनसैलाब

July 5, 2026
डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘एक शॉट में खत्म कर सकते हैं’

July 5, 2026
तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों लोग
समाचार

तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों लोग

July 4, 2026
Next Post

एनसीईआरटी की किताब से बाबरी विध्वंस, गुजरात दंगे का संदर्भ हटाया गया

चुनाव से पहले दूरदर्शन पर दिखायी जाएगी 'द केरला स्टोरी', कांग्रेस ने लिखी चुनाव आयोग को चिट्ठी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Uttar Pradesh: “न बंटेंगे न कटेंगे, 2027 में नफरत वाले हटेंगे” पोस्टर वार से मचा सियासी बवाल..

October 28, 2024

अफगानिस्तान ने  कर दिया भारत की टेंशन बढ़ाने वाला काम, चीन-पाक ने चल दी नई चाल

May 22, 2025

प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, आगे क्या होगा सब की नजर

February 16, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अगले 48 घंटे बेहद भारी! 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में रेड वार्निंग जारी
  • AI तस्वीर, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ओबामा… ट्रंप की नई हरकत पर उठे गंभीर सवाल
  • इंस्टाग्राम पर बाल शोषण से जुड़े विज्ञापनों पर सरकार सख्त, मेटा को 7 दिन में जवाब देने का नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi