Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट  से नूंह हिंसा मामले में आरोपी तोफीक को डेढ़ साल बाद नियमित जमानत मिली

RK News by RK News
March 6, 2025
Reading Time: 1 min read
0

*डेढ़ साल से जेल में बंद तोफीक के परिवार में रमज़ान के महीने में खुशी दुगुनी हुई,
*परिजनों ने जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी का आभार व्यक्त किया
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 6 मार्च
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में नूंह हिंसा मामले के आरोपी तोफीक को नियमित जमानत दे दी। तोफीक के खिलाफ थाना नगीना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 137 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराएँ 148, 149, 379-बी, 435, 427, 153-ए आदि लगाई गई थीं।
तोफीक 11 अगस्त 2023 से जेल में बंद था। राज्य सरकार ने उसकी जमानत का पुरजोर विरोध किया और सीसीटीवी फुटेज व जब्त सामग्रियों को सबूत के तौर पर पेश किया। लेकिन न्यायमूर्ति त्रिभुवन दहिया की अदालत ने इस तथ्य को ध्यान में रखा कि तोफीक का नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं था और उसे केवल सह-आरोपी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने यह भी नोट किया कि इसी तरह के आरोपों वाले अन्य कई आरोपियों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है।
जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से पेश हुए एडवोकेट रोज़ी खान ने पुलिस द्वारा प्रस्तुत वीडियो साक्ष्यों को ठोस कानूनी दलीलों से खारिज कर दिया। विस्तृत सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने तोफीक की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। उल्लेखनीय है कि जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी ने ऐसे छह मामलों की पैरवी के लिए एडवोकेट रोज़ी खान को हाईकोर्ट के लिए नियुक्त किया है।
तोफीक जलालपुर को नूंह हिंसा से संबंधित 10 मामलों में आरोपी बनाया गया है, जिनमें से 4 मामलों में उसे जिला एवं सत्र न्यायालय, नूंह से जमानत मिल चुकी है। हालांकि, कुछ मामलों में जिला अदालत ने जमानत नामंजूर कर दी थी, जिसके बाद जमीअत उलमा-ए-हिंद की कानूनी टीम को हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा।
अदालत ने यह भी कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और अब तक आरोप तय नहीं किए गए हैं। साथ ही, आरोपी पिछले एक साल चार महीने से हिरासत में है। इस अवधि के दौरान उसे दो बार अंतरिम जमानत दी गई थी और इस दौरान उसके खिलाफ किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं हुई। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, हाईकोर्ट ने कहा कि तोफीक को आगे जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है।
गौरतलब है कि जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी की अगुवाई में नूंह हिंसा मामले में फँसे निर्दोष लोगों के लिए अब तक 645 जमानत अर्ज़ियाँ मंजूर हो चुकी हैं, जिनकी जिला/सत्र न्यायालयों में एडवोकेट ताहिर रूपड़िया पैरवी कर रहे हैं। फिलहाल जमीअत उलमा-ए-हिंद 663 मामलों की पैरवी कर रही है, जिनमें से 9 आरोपी, जिनमें 7 नाबालिग भी शामिल हैं, अब तक बाइज्जत बरी हो चुके हैं।
इस फैसले पर जमीअत उलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, कानूनी मामलों के प्रभारी मौलाना नियाज़ अहमद फारूकी और प्रदेश महासचिव मौलाना याह्या करीमी ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही अन्य निर्दोष लोगों को भी न्याय मिलेगा।
इस बीच, तोफीक के परिजनों ने जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी और पूरी कानूनी टीम का आभार प्रकट किया। (प्रेस विज्ञप्ति)

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Tags: nuh violenceNuh violence casePunjab and Haryana High Court
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

*वक़्फ़ बिल के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें:जमीअत उलमा-ए-हिंद की अपील

संभल सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयान से DM भी सख्त नाराज, कहा-बिना अनुमति अधिकारी बयान ना दें|

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

राहुल ने कहा: RSS बीजेपी जनता को अब तक गुमराह करते रहेंगे

राहुल ने कहा: RSS बीजेपी जनता को अब तक गुमराह करते रहेंगे

October 17, 2022
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर से नीचे गिरा

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार 80 रुपये प्रति डॉलर से नीचे गिरा

July 19, 2022

जामिया ने मनाया 102वां स्थापना दिवस

October 29, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi