Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ग़ज़ा में नरसंहार पर पीएम की ‘शर्मनाक चुप्पी, मानवता के खिलाफ अपमान,अत्याचारों के खिलाफ बोलें: सोनिया

RK News by RK News
July 29, 2025
Reading Time: 1 min read
0

सोनिया गांधी ने ग़ज़ा में इसराइल के सैन्य अभियानों को ‘नरसंहार’ करार दिया और और इस पर चुप्पी साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार की ग़ज़ा संकट पर चुप्पी को ‘मानवता के खिलाफ अपमान’ और ‘भारत के संवैधानिक मूल्यों के साथ कायरतापूर्ण विश्वासघात’ बताया। ‘गजा संकट पर मूकदर्शक मोदी सरकार’ शीर्षक से दैनिक जागरण में प्रकाशित अपने लेख में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से भारत की ऐतिहासिक विरासत के अनुरूप ‘स्पष्ट, साहसिक और निष्पक्ष’ ढंग से बोलने की अपील की
सोनिया गांधी ने अपने लेख में लिखा कि ग़ज़ा में इसराइल के सैन्य अभियानों ने पिछले क़रीब दो वर्षों में 55,000 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिकों की जान ले ली है, जिनमें 17,000 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ग़ज़ा में अधिकांश आवासीय इमारतें, अस्पतालों सहित, निरंतर हवाई बमबारी से ध्वस्त हो चुकी हैं, जिसके कारण सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह से चरमरा गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानवीय सहायता को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की ‘घृणित रणनीति’ ने ग़ज़ा के लोगों को भूख, बीमारी और अभाव के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
उन्होंने लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के रूप में और इससे भी अधिक मानव के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वीकार करें कि ग़ज़ा की नागरिक आबादी के खिलाफ इसराइल सरकार की प्रतिक्रिया और जवाबी कार्रवाइयां न केवल गंभीर हैं, बल्कि पूरी तरह से आपराधिक हैं।’ सोनिया गांधी ने इसराइल के कार्यों को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार और न्याय के बुनियादी सिद्धांतों की अवहेलना बताया।
सोनिया गांधी ने भारत की ऐतिहासिक भूमिका की बात करते हुए कहा कि भारत हमेशा से वैश्विक न्याय का प्रतीक रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 1974 में इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत पहला गैर-अरब देश बना जिसने फिलिस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी पीएलओ को फिलिस्तीनी लोगों का एकमात्र और वैध प्रतिनिधि माना। इसके बाद, 1988 में भारत उन पहले देशों में शामिल था जिन्होंने फिलिस्तीन राज्य को आधिकारिक रूप से मान्यता दी। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा इसराइल और फिलिस्तीन के बीच ‘दो-राष्ट्र समाधान’ और न्यायपूर्ण शांति का समर्थन किया है।
उन्होंने लिखा,
भारत ने औपनिवेशिक विरोधी आंदोलनों को प्रेरित किया, शीत युद्ध के दौरान साम्राज्यवादी वर्चस्व के खिलाफ आवाज उठाई और दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का नेतृत्व किया।
सोनिया गांधी

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि जब निर्दोष लोग क्रूरता से मारे जा रहे हैं, तब भारत का अपनी मूल्यों से पीछे हटना ‘हमारी राष्ट्रीय चेतना पर एक धब्बा, हमारी ऐतिहासिक योगदान की अवहेलना और हमारे संवैधानिक मूल्यों के साथ कायरतापूर्ण विश्वासघात’ सोनिया गांधी ने अपने लेख में साफ़ किया कि 7 अक्टूबर 2023 को इसराइल में निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर हमास के बर्बर हमलों और उसके बाद इसराइली बंधकों को बनाए रखने को किसी भी तरह से उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने इन हमलों की बार-बार और स्पष्ट रूप से निंदा की। हालांकि, उन्होंने इसराइल की प्रतिक्रिया को भी उतना ही आपराधिक बताया, विशेष रूप से गजा में नागरिकों के खिलाफ अंधाधुंध बमबारी और मानवीय सहायता को रोकने की रणनीति को।
उन्होंने यह भी कहा कि इसराइल में ही विरोध की आवाजें बढ़ रही हैं, जहां एक पूर्व प्रधानमंत्री ने गजा में इसराइली युद्ध अपराधों की वास्तविकता को स्वीकार किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि इस मानवीय संकट और इसके प्रति बढ़ती वैश्विक चेतना के बीच, भारत का मूकदर्शक बने रहना ‘राष्ट्रीय शर्मिंदगी’ है।

Tags: articleHamasIsraelpmshameful silenceGaza massacreSonia
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

सीएए विरोधी प्रदर्शनों में जेल में बंद  शरजील इमाम  का बिहार चुनाव लड़ने का फैसला

मालेगांव धमाका केस में सभी आरोपी बरी,साध्वी प्रज्ञा बोलीं,यह भगवा की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

क्या पीएम को आर्थिक मुद्दों पर बोलना चाहिए ? 

क्या पीएम को आर्थिक मुद्दों पर बोलना चाहिए ? 

August 24, 2022
2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना मेरी “आखिरी लड़ाई”होगी: ममता

2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना मेरी “आखिरी लड़ाई”होगी: ममता

August 31, 2022

नीतीश ने कुशवाहा के अरमानों पर पानी फेरा, नहीं बनाएंगे तो डिप्टी सीएम

January 12, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi