Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

संभल की शाही जामा मस्जिद की सफाई का आदेश, ASI की रिपोर्ट में सफैदी कराने का विरोध

RK News by RK News
February 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार 28 फरवरी को संभल की शाही जामा मस्जिद परिसर की सफाई का आदेश दिया है। हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सफेदी (व्हाइट वॉशिंग) की जरूरत नहीं है। संभल शाही मस्जिद कमेटी ने कहा- वो ASI की रिपोर्ट के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करायेगी। 

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद, एएसआई ने शुक्रवार को एक निरीक्षण रिपोर्ट कोर्ट में पेश की। जिसमें कहा गया कि संभल की शाही जामा मस्जिद को रमजान से पहले सफेदी करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि पूरी मस्जिद एनामल पेंट से ढकी हुई है, जो अच्छी स्थिति में है। 

मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में जोर देकर कहा कि सफेदी करना जरूरी है। ASI की रिपोर्ट गलत है। इस पर जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की बेंच ने कमेटी को ASI की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया या आपत्तियां दर्ज करने के लिए मंगलवार तक का समय दिया है। 

इस बीच, अदालत ने मस्जिद परिसर की सफाई का आदेश दिया है, जिसमें क्षेत्र के अंदर और आसपास की धूल और घास फूस हटाने का काम शामिल है। 
अदालत में, मस्जिद कमेटी के वरिष्ठ वकील एसएफए नकवी ने तर्क दिया कि ASI अनावश्यक रूप से सफेदी के काम पर आपत्ति जता रहा है, जबकि यह काम करना ASI की ही जिम्मेदारी है। इसके जवाब में, ASI के वकील मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारी ASI के अधिकारियों को मस्जिद परिसर में आने नहीं दे रहे हैं। लेकिन मस्जिद कमेटी ने फौरन ही इसका खंडन कर दिया। मस्जिद कमेटी ने कहा कि हमारे ही लोगों को एसडीएम अंदर जाने से रोक रहे हैं।  

बता दें कि संभल की शाही जामा मस्जिद की कमेटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मना करने के बाद हाई कोर्ट का रुख किया, जिसमें आगामी रमजान से पहले मस्जिद के रखरखाव काम के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई गई थी।  दरअसल, कमेटी ने पहले संबंधित अधिकारियों को मस्जिद में आवश्यक रखरखाव कार्य करने की अपनी योजना के बारे में सूचित किया था। रमज़ान कल 1 मार्च से शुरू हो रहा है। कमेटी का कहना था कि यह सब रोजेदारों की सुविधा के लिए किया जाना है।

कमेटी ने सरकारी अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि पारंपरिक अज़ान और रखरखाव की गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध न लगाया जाए। संभल के ASP ने कमेटी से कहा था कि चूंकि मस्जिद एक संरक्षित स्मारक है, इसलिए किसी भी काम को करने से पहले प्रबंधन समिति को ASI से अनुमति लेनी होगी।  

Tags: sahi jama masjidsambhalSambhal jama masjid
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से 30 से अधिक महिलाओ को सम्मानित करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी*

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सम्मान से 30 से अधिक महिलाओ को सम्मानित करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कांग्रेस का धोबीपाट: हरियाणा में सांसदों के विधानसभा लड़ने पर रोक, सैलजा-सुरजेवाला का पत्ता कटा

August 29, 2024
गुड़गांव: खुली जगह में नमाज ए जुमा पढ़ने पर बजरंग दल का हंगामा

गुड़गांव: खुली जगह में नमाज ए जुमा पढ़ने पर बजरंग दल का हंगामा

December 24, 2022

देश का अगला चीफ जस्टिस कौन? CJI चंद्रचूड़ ने मोदी सरकार को बता दिया नाम, कितना लंबा होगा कार्यकाल

October 17, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi