Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मराठा आरक्षण: महाराष्ट्र के 3 जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट बंद

RK News by RK News
February 26, 2024
Reading Time: 1 min read
0

मराठा कोटा नेता मनोज जारंगे पाटिल के नेतृत्व में मराठा आरक्षण आंदोलन फिर जोर पकड़ रहा है। सोमवार को, महाराष्ट्र के जालना, छत्रपति संभाजीनगर और बीड जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। इन जिलों में इंटरनेट पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है। अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अफवाहों से संभावित अशांति पर चिंता जताई है।








एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मराठा प्रदर्शनकारियों ने अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की एक बस में आग लगा दी। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अगली सूचना तक जालना में बसों का संचालन बंद कर दिया है। एमएसआरटीसी प्रतिनिधि के अनुसार, जालना में बस संचालन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। एमएसआरटीसी के अंबाद डिपो प्रबंधक ने मराठा आंदोलनकारियों द्वारा एक बस में कथित तौर पर आग लगाने के संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।


•
•





जालना कलेक्टर श्रीकृष्ण पांचाल ने कहा कि जारांगे ने मुंबई की यात्रा करने और मराठा समुदाय के आरक्षण के लिए विरोध करने के अपने इरादे की घोषणा की है। इस वजह से इलाके में कुछ तनाव है। हिंसा की भी घटनाएं हुई हैं।जालना के अंतरवाली सरती गांव में लोगों के जमा होने से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।
बड़ी भीड़ की आशंका के साथ, धुले-मुंबई राजमार्ग और पड़ोसी क्षेत्रों में यातायात बाधित होने की संभावना पुलिस ने जताई है। इसी वजह से कर्फ्यू भी लगाया गया है। जालना के डीएम ने कहा है, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात, दूध वितरण, मीडिया आउटलेट और अस्पतालों को इस कर्फ्यू से छूट दी गई है।
रविवार की रात, मनोज जारंगे अंतरवाली सराती से रवाना हुए और पास के भमबेरी गांव में पहुंचे। हालाँकि, सोमवार की सुबह, वो अंतरवाली सराती लौट आए और अपना इलाज शुरू कराया। अपने पिछले भूख हड़ताल और रैलियों के लिए जाने जाने वाले जारांगे ने शनिवार से शुरू होने वाले नए विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसमें सड़क नाकेबंदी और अन्य कार्रवाइयां शामिल होंगी। उनकी मुख्य मांग आरक्षण के लिए मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करना है। हालांकि सरकार ने समुदाय के लिए अलग से 10% कोटा देने के लिए विधेयक पेश किया है
इस बीच मनोज जरांगे पाटिल ने सोमवार दोपहर को कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे को अपने डिप्टी देवेंद्र फड़णवीस की बात नहीं सुननी चाहिए। मनोज जारांगे आरोप लगाया कि फड़णवीस उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह मुंबई तक मार्च करेंगे और डिप्टी सीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा का अधिवेशन सोमवार को शुरू होने से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए)  के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने शिंदे सरकार पर आरोप लगाया कि मराठा आरक्षण पर वो राज्य के लोगों को गुमराह कर रही है। उसने ओबीसी आरक्षण के हिस्से में से आरक्षण का प्रस्ताव किया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे पाटिल को आगाह किया कि वह अपनी सीमा पार न करें, क्योंकि पाटिल ने आरोप लगाया था कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस उन्हें “खत्म” करने की साजिश रच रहे हैं। मनोज जरांगे को संयम बरतने के लिए कहते हुए, शिंदे ने संकेत दिया कि पाटिल को “राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने” के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। साभार सत्य हिन्दी

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

हिमाचल में कांग्रेस का संकट गहराया, वीरभद्र सिंह के बेटे ने मंत्री पद छोड़ा

सीएए पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है केंद्र सरकार 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जमात-ए- इस्लामी हिंद ने प्रतिबंध का विरोध किया

जमात-ए- इस्लामी हिंद ने प्रतिबंध का विरोध किया

September 28, 2022
‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

July 31, 2026

आधार में Address बदलें वो भी घर बैठे,जान लें इसका Online प्रोसेस

December 30, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi