Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मणिपुरः भविष्य की भारत झांकी
एक नज़रिया :हरिशंकर व्यास

RK News by RK News
July 18, 2023
Reading Time: 1 min read
0

उफ! दिल-दिमाग को दहला देने वाली तस्वीरें। मैं भारतवादी हूं, सनातनी हिंदू हूं और राष्ट्रवादी भी। तभी तस्वीरों ने मुझे ऐसा झिंझोड़ा जो मैं गारंटीशुदा लिख दे रहा हूं कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह हिंदुओं से वह धोखा कर रहे हैं, जिससे दस-बीस साल बाद ही भारत बिखरता हुआ होगा। भारत गृहयुद्धों में हांफता हुआ होगा। हां, एक नहीं कई गृहयुद्ध! यदि इसकी झांकी देखनी हो तो उन हिंदुओं को मणिपुर जाना चाहिए जो अज्ञानता में मान रहे हैं कि मोदी-शाह टुकड़े-टुकड़े गैंग को मारने वाले राष्ट्रवादी हैं। भक्त हिंदुओं को अपने आपसे यह सवाल पूछना चाहिए कि क्या उन्हें पता है कि मणिपुर में कैसे हिंदू और आदिवासी एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हैं? मैं नहीं मानता कि आदिवासी ईसाई या बौद्ध होने से अहिंदू हैं, विदेशी या विधर्मी हैं। तभी खौफनाक रियलिटी है जो मणिपुर में हिंदू और आदिवासी के रिश्तों में वे गहरे घाव बने हैं जो शायद ही कभी भरे। दोनों समुदाय सशस्त्र तैयारियों के साथ, अपनी सुरक्षा के लिए एक-दूसरे से लड़ने के वास्ते अपने-अपने बाड़े बना बैठे हैं। किलेबंदी करके जी रहे हैं!
दो महीने हो गए हैं। हमें नहीं मगर दुनिया को गृहयुद्ध के कगार पर मणिपुर के होने की खबर है। इसी गुरूवार को यूरोपीय संघ की संसद ने मणिपुर पर चर्चा की। प्रस्ताव पास किया। यूरोपीय संसद ने मणिपुर से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून यानी अफस्पा को हटाने और इंटरनेट बहाल करने की मांग की। यह वही संसद है, जिसका फ्रांस सिरमौर है। सोचें, एक तरफ फ्रांस के नेता प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय सम्मान कर रहे थे वही दूसरी तरफ उसी दिन यूरोपीय संघ के उसके सांसद मणिपुर पर चर्चा करते हुए भारत की वैश्विक बदनामी करते हुए थे!
हां, मोदी सरकार ने भारत के लोगों से, हम हिंदुओं से रियलिटी छुपाई हुई है, जबकि दुनिया जाने हुए है कि मणिपुर गृहयुद्ध के कगार पर है। सुधी पाठकों से आग्रह है कि इंटरनेट पर अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एपी की एक ताजा रिपोर्ट इस लिंक से देखें।http://(https://apnews.com/article/india-manipur-ethnic-violence-ed5b68efb55190de3539543955f56a92)
संभव है सरकार इस रिपोर्ट को आगे गूगल से ही हटवा दे। मैं इस रिपोर्ट और फोटो को छापना चाहता था। लेकिन ‘नया इंडिया’ की मजबूरी है।

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

हमारे पास इतना पैसा नहीं है जो फोटो-रिपोर्ट खरीद कर छाप सकें। यदि ‘नया इंडिया’ के पास साधन और पैसा होता तो हम खुद मणिपुर जा कर आंखों देखी सच्चाई बताते। और उससे शायद मोदी सरकार का भी भला होता। सोचें, क्या अमित शाह को पता होगा कि मणिपुर में लोगों के दिल कैसे टुकड़े हुए? मेरा मानना है कि अमित शाह को वही समझ है जो उन्हे अफसर, हिमंता सरमा या मुख्यमंत्री बता रहे हैं!
तभी सोचें, मोदी सरकार से कितनी तरह की बरबादियां हैं कि देश के छोटे-छोटे इलाके भी पानीपत के मैदान बन रहे हैं लेकिन न खुद गृह मंत्रालय को सुध है और न आम भारतीय के पास जानने-समझने के वे साधन हैं, जिनसे दूर की रियलिटी जान सकें।
बहरहाल एपी रिपोर्ट की तस्वीरों से जाहिर सच्चाई है कि तीन मई 2023 को मणिपुर में मैती हिंदू बनाम आदिवासी कुकी में जो हिंसा हुई, वह दो महीने बाद अब किलेबंदी में, लड़ाई की सशस्त्र तैयारी में कनवर्ट है। दोनों समुदायों में ऐसी घनी नफरत बनी है कि एक-दूसरे पर विश्वास लौटेगा ही नहीं। फोटो देख लगेगा कि मणिपुर जैसे पानीपत की लड़ाई का स्थायी मैदान हो गया है। पहाड़ी इलाकों में आदिवासी लोग मैदानी लोगों को घुसने नहीं दे रहे। चुराचंदपुर (जहां से हिंसा शुरू हुई) में आदिवासी हथियार सहित अपनी बंकरों से प्रतिद्वंद्वी हिंदू मैती की बंकरों पर नज़र रख रहे हैं। हिंसा से पहले 32 वर्षीय जुआन वैफेई अर्थशास्त्र पढ़ाता था वह बंकर संभाले अब सशस्त्र मिलिशिया है। ऐसे ही राजधानी इंफाल में मैती औरतें कारों को चेक करते हुए आदिवासी को तलाशते हुए हैं।
आदिवासी जुआन वैफेई न केवल हथियारों से लैस है, बल्कि मारने और मरने के लिए भी तैयार है। वह पूरा दिन एक अस्थायी बंकर की सैंडबैग की दीवारों के पीछे रहता हैं। उसकी उंगलियां 12-गेज शॉटगन के ट्रिगर पर टिकी होती हैं। दूसरी तरफ उसकी बंकर के लगभग एक हजार गज आगे, लंबी हरी घास और जंगली फूलों के मैदान के बीच मैती हिंदू हैं, जो आदिवासी कुकी जैसी ही सैंडबैग किलेबंदी के पैरापेट से नजर रख रहे हैं और वे भी सशस्त्र तथा तैयार हैं।
राज्य की तलहटी के कांगवई गांव में ऊपर से नजर रख रहे ड्रोन के शोर में एक आदिवासी का कहना था- केवल एक चीज जो हमारे दिमाग को पार करती है वह यह है कि क्या वे हमसे संपर्क करेंगे; क्या वे आएंगे और हमें मार डालेंगे? यदि वे हथियारों के साथ आते हैं, तो हमें सब कुछ भूलना होगा और अपनी रक्षा करनी होगी।
लड़ाई की फ्रंट लाइनों में इस तरह की दर्जनों किलेबंदी दिखेगी जो नक्शे में नहीं हैं लेकिन दो समुदायों को, इलाके को दो जातीय क्षेत्रों में विभाजित करती हुई हैं– एक तरफ पहाड़ी जनजातीय लोग तो नीचे मैदानी इलाकों के लोगों के बंटे अपने-अपने इलाके।
देश के किसी प्रदेश का ऐसी दशा में होना क्या समझ में आ सकता है? तभी पूरा देश एक तरह से अंधेरे-झूठ व लापरवाही-मुगालतों में समय काटता हुआ है। मुख्यधारा के मीडिया, अखबार-टीवी चैनलों व सोशल मीडिया और केंद्र सरकार सभी सामूहिक तौर पर आत्मघाती रवैए में रियलिटी छुपाते हुए हैं। मेरी राय में ऐसा करना व होना राष्ट्रविरोधी पाप है। इसलिए क्योंकि मणिपुर में यदि पहाड़ी बनाम मैदानी, हिंदू बनाम ईसाई, मैती हिंदू बनाम कुकी आदिवासी में एक-दूसरे के खिलाफ मरने-मारने वाली स्थायी खुन्नस जड़ें जमा गई तो बगल के मिजोरम, नगालैंड और पूरे पूर्वोत्तर में फिर एक के बाद एक पानीपत के मैदान बनने ही हैं। ध्यान रहे पहले से ही बांग्लादेशी घुसपैठियों और मुसलमानों के घाव पके हुए हैं। और ये घाव क्या आगे मोदी-शाह के बाद फफोले बन कर नहीं फूटेंगे? भविष्य की सरकारें क्या उत्तर-पूर्व को संभाल पाएंगी?(आभार:नया इंडिया)

(ये लेखक के निजी विचार हैं)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post

जीतेगा भारत-I.N.D.I.A के साथ हिन्दी टैगलाइन होगी

मणिपुर में दो महिलाओं को कैमरे के सामने नग्न कर घुमाया गया, कथित तौर पर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

उत्तराखंड :मदरसों मैं बच्चे सीखेंगे संस्कृत के श्लोक, मदरसा एजुकेशन बोर्ड का फ़ैसला’ वक़्फ़ बोर्ड को एतराज़

October 18, 2024
गुजरात फसाद: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ्तार, आरबी श्रीकुमार भी हिरासत में

गुजरात फसाद: सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ गिरफ्तार, आरबी श्रीकुमार भी हिरासत में

June 26, 2022

जामिया में ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

August 4, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi