Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

ममता ने अधीर रंजन के ख़िलाफ़ युसूफ पठान को उतारा ‘42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

RK News by RK News
March 10, 2024
Reading Time: 1 min read
0

जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था फायरब्रांड नेता ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। और इस तरह इंडिया गठबंधन से सीटों का कोई तालमेल न होने का यह एक तरह से साफ़ एलान है समाचार के अनुसार 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। उम्मीदवारों में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और पार्टी नेता महुआ मोइत्रा भी शामिल हैं। महुआ मोइत्रा हाल में विवादों में रही हैं और कथित सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोपों में उनकी सांसदी चली गई थी।
टीएमसी ने महुआ मोइत्रा को बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से उन्होंने 2019 में चुनाव जीता था। क्रिकेटर यूसुफ पठान टीएमसी में शामिल हो गए हैं और इस तरह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें बहरामपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। बहरामपुर वही सीट है जहाँ से कांग्रेस नेता अधीररंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं। तो क्या अब यूसुफ़ पठान बनाम अधीर रंजन चौधरी मुक़ाबला होगा और क्या टीएमसी और कांग्रेस आमने-सामने होंगी? इस सवाल का जवाब बाद में, पहले यह जान लें कि टीएमसी ने क्या घोषणा की है।पार्टी के ताक़तवर नेता अभिषेक बनर्जी को डायमंड हार्बर से उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा मालदा दक्षिण से शाहनवाज अली रेहान, दम दम से सौगत रॉय, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, जादवपुर से सयोनी घोष, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बंदोपाध्याय, हावड़ा से प्रसून बंदोपाध्याय, श्रीरामपुर से कल्याण बंदोपाध्याय आदि सूची में शामिल हैं।
टीएमसी ने युसूफ पठान को कांग्रेस के गढ़ बहरामपुर से अपना उम्मीदवार उतारा है। बहरामपुर का ही प्रतिनिधित्व कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी करते रहे हैं। हालाँकि कांग्रेस ने अभी तक बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है
इस पर कांग्रेस ने कहा है कि उसने बार-बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल के साथ सम्मानजनक सीट-बँटवारा समझौता करने की अपनी इच्छा जताई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एएनआई से कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा कहा है कि इस तरह के समझौते को बातचीत के माध्यम से अंतिम रूप दिया जाना चाहिए, न कि एकतरफा घोषणाओं से। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा चाहती है कि इंडिया समूह एक साथ मिलकर भाजपा से लड़े।’
टीएमसी की घोषणा से पता चलता है कि ममता बनर्जी बिना किसी गठबंधन के अकेले ही चुनाव में उतरना चाहती हैं।उन्होंने काफी पहले से ही यह कहती रही हैं, लेकिन समझा जाता है कि आख़िरी समय तक सीट बँटवातक बातचीत की कोशिश होती रही।
कांग्रेस और तृणमूल इंडिया गठबंधन में एक साथ हैं। माना जाता है कि तृणमूल ने कांग्रेस को बहरामपुर और एक अन्य सीट की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस इसपर तैयार नहीं हुई और वह ज़्यादा सीटें चाहती थी। इसी वजह से टीएमसी ने अकेले चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया।चौधरी के गढ़ से एक लोकप्रिय व्यक्ति को मैदान में उतारने को पार्टी पर उनके बार-बार किए गए हमलों के लिए तृणमूल की प्रतिक्रिया के रूप में भी देखा जा रहा है।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post

मायावती के अकेले चुनाव लड़ने के मायने
विजय विनीत |

देशभर में लागू हुआ CAA, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मुस्लिम प्रिंसिपल को हटाने के लिए पानी की टंकी में ज़हर मिलाया, श्रीराम सेना का स्थानीय अध्यक्ष समीत 3 गिरफ्तार

August 4, 2025

शुक्रिया नसीरुद्दीन शाह! तुमने लाज रख ली

December 31, 2021

मोदी सरकार दिल्ली वक्फ बोर्ड से जामा मस्जिद समेत 123 संपत्तियां वापस लेगी.

August 30, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi