Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

केसी त्यागी का जेडीयू प्रवक्ता पद से इस्तीफा’ इज़राइल के विरोध और फ़लस्तीन के समर्थन की क़ीमत चुकानी पड़ी?

RK News by RK News
September 1, 2024
Reading Time: 1 min read
0

क्या जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को लिखे पत्र में अपने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि विभिन्न मुद्दों पर उनका हालिया बयान पार्टी नेतृत्व से मेल नहीं खा रहा था और उनकी नेतृत्व के साथ नाराजगी भी थी।
केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को संबोधित अपने पत्र में कहा है, ‘आपने महसूस किया होगा कि पिछले कई महीनों से मैंने टीवी चैनलों पर चल रही बहसों से अपने को दूर रखा है। आपसे अनुरोध है कि अन्य अतिरिक्त कार्यों में संलग्न रहने के कारण मैं पार्टी प्रवक्ता के पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूँ।’उन्होंने आगे कहा है, ‘मुझे इस ज़िम्मेदारी से मुक्त करने का कष्ट करें। यद्यपि समय-समय पर आपके व्यक्तित्व एवं बिहार सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा।’
इसके साथ ही पार्टी ने नये प्रवक्ता की नियुक्ति कर दी है। पार्टी महासचिव अफाक अहमद खान ने बताया कि त्यागी की जगह राजीव रंजन प्रसाद नए राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। 
कहा जा रहा है कि जेडीयू में यह घटनाक्रम तब चला है जब केसी त्यागी के हाल के बयानों को लेकर पार्टी में असहज स्थिति थी। त्यागी ने इसराइल-फिलिस्तीन मुद्दे और लैटरल एंट्री विवाद पर हाल ही में बयान दिया था। उन्होंने जो बयान दिया वह पार्टी लाइन से अलग है। उन्होंने केंद्र से इसराइल को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आग्रह किया था और कहा था कि भारत ग़ज़ा में शांति और युद्ध विराम का समर्थन करता है
केसी त्यागी ने केंद्र सरकार से इसराइल को गोला-बारूद मुहैया नहीं कराने की मांग की थी
उन्होंने ये मांग दिल्ली में फिलिस्तीन नेता मोहम्मद मकरम बलावी से विपक्षी सांसदों की मुलाकात के बाद कही थी। केसी त्यागी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि जनता पार्टी के समय से ही हम फिलिस्तीन का समर्थन करते हैं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी फिलिस्तीन का समर्थन करते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि कि वह चाहते हैं कि ग़ज़ा में बूढ़े, बच्चों, महिलाओं और मासूमों पर अत्याचार रुके।
त्यागी ने एससी एसटी आरक्षण और लैटरल एंट्री के मामले पर पार्टी से अलग राय रखी थी। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद भी केसी त्यागी ने कहा था कि अग्निवीर यूजना पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता है, इस योजना से कई लोग नाराज हैं। उन्होंने कहा था कि इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला है।
मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि त्यागी ने नेताओं से परामर्श किए बिना ऐसे बयान दिये और उनकी टिप्पणी के कारण एनडीए के भीतर कथित तौर पर मतभेद की चर्चा है। इस कारण पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई और यह स्थिति धीरे-धीरे गंभीर हो गई। जेडीयू सूत्रों का आरोप है कि उन्होंने इन मुद्दों पर अक्सर अपने व्यक्तिगत विचार प्रस्तुत किए हैं जैसे कि वे पार्टी के विचार हों।
त्यागी के बयानों के कारण सिर्फ जेडीयू ही नहीं, बल्कि एनडीए के भीतर भी मतभेद की ख़बरें सामने आईं। उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सुर मिलाते हुए इसराइल को हथियारों की आपूर्ति रोकने के लिए एक साझा बयान पर हस्ताक्षर कर दिए। यह कदम जेडीयू नेतृत्व को असहज करने वाला था और इससे पार्टी के भीतर और बाहर विवाद बढ़ गया।

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post

“अब राजस्थान में नहीं पढ़ाया जाएगा अक़बर दी ग्रेट”

इसराइल: बंधकों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन और हड़ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

PMO ने मंत्रियों की संपत्ति घोषित की, 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति 26लाख बढ़ी

PMO ने मंत्रियों की संपत्ति घोषित की, 2021-22 में प्रधानमंत्री की संपत्ति 26लाख बढ़ी

August 9, 2022

CM नीतीश को बड़ा झटका! बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा

July 22, 2024
जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम

जातीय गणित साधने यूपी में उतरी कांग्रेस की नई टीम

October 2, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi