Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

कमलनाथ की पूरी ज़िंदगी कांग्रेस में गुज़री’ बुढ़ापा BJP में कटेगा?

RK News by RK News
February 17, 2024
Reading Time: 1 min read
0

भोपाल :मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक कमल नाथ अपने सांसद (छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य) पुत्र नकुलनाथ और काफी संख्या में कांग्रेस विधायकों के साथ शनिवार या रविवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। नाथ अथवा उनके पुत्र की और से इस खबर को लेकर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।  
मध्य प्रदेश कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों ने ‘सत्य हिन्दी’ को बताया, ‘कमल नाथ और उनके पुत्र नकुल नाथ पार्टी को अलविदा करने का फैसला ले चुके हैं। फैसले में बदलाव के अब कोई आसार नहीं हैं।’
सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और नकुलनाथ बीते दिनों से छिंदवाड़ा के दौरे पर थे। पिता-पुत्र ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक के पूर्व घोषित समस्त कार्यक्रम अचानक निरस्त कर दिए।   पूर्व घोषित कार्यक्रम निरस्त होने को लेकर बताया गया कमलनाथ अस्वस्थ हो गए हैं। कमलनाथ के घर में ही स्लिप हो जाने के बाद चोटिल होने की खबर भी एक सूत्र ने दी। छिंदवाड़ा के शिकारपुर कोठी में वे थे।   
सत्या हिन्दी के अनुसार खबर यह निकल कर आयी कि बीजेपी से डील मुक्कमल हो चुकी है। नाथ शनिवार सुबह पुत्र नकुल और अपने निकटस्थ सहयोगियों के साथ दिल्ली की उड़ान भरेंगे।   खबर यह भी आयी कि छिंदवाड़ा सहित पार्टी के अन्य विधायकों से नाथ के सिपाहासालारों ने फोन पर बातचीत की है। नाथ के साथ दर्जन भर से ज्यादा विधायक और काफी संख्या में कांग्रेसजन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामेंगे। 
सूत्रों का कहना है नाथ की भाजपा में एंट्री दिल्ली में होगी। आज अथवा कल की संभावनाएं सूत्र जता रहे हैं। यदि कोई अड़चन आयी तो भी पिता-पुत्र और उनके सहयोगियों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
सत्रों की मानें तो ‘डील’ के अनुसार बीजेपी, कमलनाथ को छिंदवाड़ा से लोकसभा का टिकट देगी। जबकि नकुलनाथ को मोहन यादव सरकार में स्थान मिलेगा। ऐसी स्थिति में नकुल को लोकसभा सीट छोड़नी होगी और कमलनाथ विधायक पद से इस्तीफा देंगे। नकुल को बाद में उपचुनाव के जरिये भाजपा राज्य की राजनीति में बनाये रखेगी। नाथ के समर्थक विधायकों और साथ आने वाले छोटे-बड़े चेहरों को लेकर भी बातचीत हुई है।
बता दें, कमलनाथ के कांग्रेस छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने संबंधी खबर लंबे वक्त से चल रही है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को इस खबर को तब बल मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने कहा, ‘कमल नाथ के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हुए हैं।’   
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक से जुड़ी ‘खबर’ देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इस पीसी में कमल नाथ और नकुलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने संबंधी अटकलों का बाजार गर्म होने को लेकर सवाल किया गया तो शर्मा ने कहा, ‘जिसका भी मोदी एवं भाजपा की रीति-नीति पर विश्वास है, जो राम मंदिर कार्यक्रम में कांग्रेस के रवैये से आहत हैं, ऐसे सभी के लिए भाजपा का दरवाजा खुला हुआ है।’

RELATED POSTS

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

September 12, 2026
” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज
समाचार

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

September 12, 2026
‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप
समाचार

‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप

September 11, 2026
H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर
समाचार

H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर

September 11, 2026
BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात
समाचार

BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात

September 11, 2026
Next Post

राज्यसभा की चाहत बाबा कमलनाथ को भाजपा की चौखट पर ले आयी’ नहीं मनाएगी कांग्रेस

Farmers Protest: सरकार ने 4 फसलों पर MSP देने का दिया प्रस्ताव, 20 फरवरी को सुनाएंगे किसान अपना फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

इन पांच राज्यों में दर्ज हुए देशद्रोह के सबसे ज़्यादा मामले: NCRB Report

इन पांच राज्यों में दर्ज हुए देशद्रोह के सबसे ज़्यादा मामले: NCRB Report

September 5, 2022
केजरीवाल ने कहा, मुझे नेपोलियन नहीं बनना

केजरीवाल ने कहा, मुझे नेपोलियन नहीं बनना

December 19, 2021

कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट,  गुरेज, वेरीनाग समीत 48 डिस्टिंक्शन पर नहीं जा सकेंगे टूरिस्ट,

April 29, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
  • सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक
  • ” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi