Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को शुक्रवार तक सरेंडर करने का आदेश

RK News by RK News
August 30, 2022
Reading Time: 1 min read
0
जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को शुक्रवार तक सरेंडर करने का आदेश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार हेट स्पीच मामले में आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की अंतरिम जमानत खत्म कर दी और उन्हें अगले शुक्रवार तक सरेंडर करने को कहा है, आरोपी वसीम रिजवी को मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी।

RELATED POSTS

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

अदालत ने त्यागी को 17 मई को जमानत दी थी, जिसे बढ़ाया गया था। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने कहा, यह व्यक्ति वक्फ बोर्ड के कई मामलों में शामिल प्रतीत होता है। बता दें कि वसीम रिजवी ने पिछले साल 6 दिसंबर को सनातम धर्म अपनाकर ‘हिंदू’ घोषित कर दिया था।

पीठ ने कहा, आपके मुवक्किल को अपने खिलाफ मामलों पर नज़र रखने के लिए एक निजी सचिव को नियुक्त करना होगा। बेंच ने उत्तराखंड सरकार के चार्ट के जरिए कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में वसीम रिजवी और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की तारीख नोट करने के लिए वसीम रिजवी को एक निजी सचिव रखना होगा।

त्यागी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि इन मामलों में एक ही घटना को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर शामिल हैं। त्यागी, जिन पर पिछले साल दिसंबर में आयोजित हरिद्वार धर्म संसद में अभद्र भाषा देने का आरोप है, ने मेडिकल आधार पर जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की।

बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी 8 मार्च को उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज करते हुए उनके खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा चूंकि आप अंतरिम जमानत पर हैं, आप पहले आत्मसमर्पण करें, फिर हम हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ आपकी अपील पर सुनवाई करेंगे।

इस पर वसीम रिजवी के वकील लूथरा ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल की उम्र 51 साल है और एंजियोग्राफी करने वाले डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने के आराम की सलाह दी है। इस पर कोर्ट ने कहा- उन्हें (त्यागी उर्फ वसीम रिजवी) बूढ़ा नहीं कहा जा सकता, वह सिर्फ 51 साल के हैं। अब लोग हिरासत से बचने के लिए मेडिकल आधार पर बाहर रहते हैं। आपके खिलाफ केस साल 1994 से हैं जब आप उम्र में छोटे थे। ऐसा नहीं हो सकता कि आप शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे, इसलिए आपके खिलाफ इतने मामले दर्ज किए गए।

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए

July 20, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

July 20, 2026
सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, विपक्ष की भावुक अपील; सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल
समाचार

क्या CJP का संसद मार्च रुक जाएगा? दिल्ली पुलिस बोली- मार्च के लिए नहीं मांगी गई कोई अनुमति

July 19, 2026
Next Post
2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना मेरी “आखिरी लड़ाई”होगी: ममता

2024 में बीजेपी को सत्ता से हटाना मेरी "आखिरी लड़ाई"होगी: ममता

NCRB की रिपोर्ट में यूपी दंगा मुक्त

NCRB की रिपोर्ट में यूपी दंगा मुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

WPi ने कहा’अमानतुल्लाह ख़ान की गिरफ्तारी ग़ैर क़ानूनी:

September 21, 2022

बुलडोजर ‘जस्टिस’ पर SC बनाएगी गाइडलाइन’कहा कार्यपालिका जज नहीं हो सकती है

September 17, 2024

ढाका: जय बांग्ला’ अब बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा नहीं, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

December 14, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
  • NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”
  • शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi