Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जाट खाप नेताओं ने दिल्ली दरबार से दूरी बनाई, अमित शाह के साथ मीटिंग बेनतीजा

RK News by RK News
January 27, 2022
Reading Time: 1 min read
0
जाट खाप नेताओं ने दिल्ली दरबार से दूरी बनाई, अमित शाह के साथ मीटिंग बेनतीजा

दिल्ली (एजेंसी) : गृह मंत्री अमित शाह और जाट नेताओं के दरम्यान हुई मुलाकात से बीजेपी बहुत उत्साहित नहीं है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर हुई इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जाट खाप नेताओं को बुलाने का प्लान बनाया गया था, उनमें से कोई पलट कर नहीं आया। विवादास्पद बीजेपी सांसद संजीव बालियान हालांकि गठवाला जाट खाप के क्षत्रपों को यहां तक लाने के लिए काफ़ी भागदौड़ कर रहे थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पिछले हफ़्ते संजीव बालियान ने किसान नेता राकेश टिकैत और उनके भाई नरेश टिकैत से मुलाकात की थी और आज की बैठक का न्यौता भी दिया था, लेकिन दोनों भाइयों ने ‘दिल्ली दरबार’ की हाजिरी बजाने से साफ़ मना कर दिया था। स्व. साहिब सिंह वर्मा जाटों के बड़े नेता रहे हैं और इसी वजह से बीजेपी ने उन्हें दिल्ली का सीएम भी बनाया था। उनके निधन के बाद उनके बेटे प्रवेश वर्मा को बीजेपी ने टिकट देकर सांसद तो बनवा दिया लेकिन प्रवेश वर्मा की पहचान जाट नेता के तौर पर आज भी नहीं है।

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

प्रवेश वर्मा के आवास पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता भी शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह ने बैठक में कहा, ‘जाट अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए सोचते हैं, जैसे बीजेपी देश के लिए करती है। जाट किसानों के हित के बारे में सोचते हैं और बीजेपी भी। जाट देश की सुरक्षा के बारे में सोचते हैं और बीजेपी भी। जब भी हमने संपर्क किया, जाट समुदाय ने हमें वोटों की बौछार की, तब भी जब हमने कभी-कभी आपकी बात नहीं मानी। उन्होंने कहा जयंत चौधरी के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। ”

जाट समुदाय ने 2020 और 2021 में केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ साल भर के किसानों के विरोध का समर्थन किया था। बैठक के बाद, उसमें हिस्सा लेने वाले एक जाट नेता ने मीडिया को बताया, “हमने [पूर्व पीएम] चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न, जाटों के लिए आरक्षण और केंद्र और यूपी सरकारों में आनुपातिक प्रतिनिधित्व की मांग की है। गृह मंत्री ने भरोसेमंद प्रतिक्रिया दी है।” हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव हाल ही में चौधरी साहब (चरण सिंह) के जन्मदिन पर यह मांग सबसे पहले रख चुके हैं।

जाटों की बैठक में राहुल की चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “राहुल गांधी खरीफ और रबी नहीं जानते हैं और वह किसानों के बारे में बात करते हैं। उन्होंने जाट नेताओं से सवाल किए, क्या आप अखिलेश को फिर से लाएंगे? क्या आप सुरक्षित महसूस नहीं करते? क्या आप चाहते हैं कि हमारे जवान वापस जेल में हों? अमित शाह ने जयंत चौधरी का नाम भी लिया।

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि बीजेपी भी आगामी चुनाव के लिए जयंत चौधरी के राष्ट्रीय लोक दल के साथ हाथ मिलाना चाहती थी, लेकिन उन्होंने “गलत घर चुना।” अंत में अमित शाह ने कहा, “ज्यादा मत सोचो, हमें अपना वोट दो। हम आपके लिए सोचेंगे।”

Tags: Amit ShahHome MinisterJaat Leaders
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post
सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

हामिद अंसारी ने कहा : भारत में असहिष्णुता बढ़ी, खास धर्म के मानने वालों को उकसाया जा रहा है

हामिद अंसारी ने कहा : भारत में असहिष्णुता बढ़ी, खास धर्म के मानने वालों को उकसाया जा रहा है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अविमुक्तेश्वरानंदसरस्वती का बयान: हर हिन्दू के घर में मनुस्मृति भी होनी चाहिए.

May 20, 2025
केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

August 18, 2022

अगले हफ्ते सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी, कई समझौतों पर होंगे हस्ताक्ष،तीसरे कार्यकाल में पहला सऊदी दौरा

April 19, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi