Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

SIR: तमिलनाडु मेंECबिहार के 6.5 लाख वोटर जोड़ना चाहता है मगर क्यूं DMK की सख्त आपत्ति

RK News by RK News
August 3, 2025
Reading Time: 1 min read
0


Tamil Nadu SIR Controversy: चुनाव आयोग ने बिहार के 6.5 लाख प्रवासी मजदूरों को मतदाता के रूप में दर्ज करने की योजना बनाई है। सत्तारूढ़ DMK और उसकी सहयोगी पार्टियों ने ECI के इस कदम का जबरदस्त विरोध कर दिया है।
SIR Controversy अब तमिलनाडु पहुंच गई है। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और उसके सहयोगी दलों ने चुनाव आयोग के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है, जिसमें प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों के बजाय तमिलनाडु जैसे राज्यों में मतदाता के रूप में रजिस्टर करने की बात कही गई है। डीएमके का आरोप है कि बिहार से आए 6.5 लाख प्रवासी मजदूरों को तमिलनाडु की मतदाता सूची में शामिल करने से राज्य का राजनीतिक सीन बदल सकता है। उसने आयोग की मशा पर सवाल उठाए हैं।
चुनाव आयोग की दलील
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिहार की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 65 लाख मतदाताओं की कमी का कारण मृत्यु, दोहरे नाम, या स्थायी रूप से अन्य राज्यों में प्रवास है। इस आधार पर, आयोग ने प्रवासी मजदूरों को उनके वर्तमान निवास स्थान पर मतदाता के रूप में रजिस्टर करने का निर्णय लिया है। हालांकि, डीएमके का मानना है कि यदि SIR प्रक्रिया तमिलनाडु में लागू हुई, तो यह बड़े पैमाने पर मतदाताओं, विशेष रूप से डीएमके के पुराने समर्थकों, को मतदाता सूची से हटा सकती है। क्योंकि उनके पास जन्म प्रमाणपत्र जैसे अनिवार्य दस्तावेज नहीं हैं। दूसरी तरफ प्रवासी मजदूरों को मतदाता सूची में जोड़ने से राज्य की राजनीति और आबाी पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।
डीएमके नेताओं क्या कहा
डीएमके महासचिव दुरैमुरुगन ने वेल्लोर में पत्रकारों से कहा, “तमिलनाडु में बाहरी श्रमिकों को मतदाता पहचान पत्र देने से भविष्य में राजनीतिक बदलाव हो सकता है।” तमिलगा वाल्वुरिमाई काची के संस्थापक टी वेलमुरुगन ने बयान में सख्ती लाते हुए कहा, “यह चौंकाने वाला है कि बिहार के 6.5 लाख श्रमिकों को तमिलनाडु की मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। लाखों मजदूर पहले से ही तमिलनाडु में काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग का फैसला हमारी संस्कृति और परंपराओं के लिए चुनौती है।”
सर्व दलीय बैठक की मांग
वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन ने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से सभी दलों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है ताकि इस मुद्दे पर सामूहिक रणनीति बनाई जा सके। डीएमके सांसदों ने पहले ही 17 जुलाई को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर आग्रह किया था कि मतदाता सूची संशोधन के लिए आधार कार्ड और राज्य द्वारा जारी पीडीएस परिवार कार्ड को जन्मतिथि और निवास के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाए।
चुनाव आयोग का कहना है कि विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभियान मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए है, जिसमें मृत, स्थानांतरित, और दोहरे पंजीकृत मतदाताओं को हटाया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 और 29 जुलाई को निर्देश दिया था कि आधार, मतदाता पहचान पत्र, और राशन कार्ड को पहचान के लिए वैध दस्तावेज माना जाए। लेकिन चुनाव आयोग ने इसे मानने से फिलहाल मना कर दिया है। मामले की सुनवाई 12-13 अगस्त को है।( सत्य हिंदी के इनपुट के साथ )

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Tags: 6.5 lakhBiharDMKECSIRTamil Nadubihar voters
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

NCERT:नफरत को बढ़ावा देने के लिए इतिहास का इस्तेमाल
:=राम पुनियानी

बिहार चुनाव: इन्डिया ब्लॉक के नेताओं की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, कुछ बड़ा होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

केंद्र ने खत्म की नो डिटेंशन पॉलिसी,-8वीं में फेल हुए तो नहीं मिलेगा अगली क्लास में प्रमोशन,

December 23, 2024

नई दिल्ली:नेवी का क्लर्क विशाल  जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाक महिला हैंडलर ‘प्रिया शर्मा’ को गोपनीय सैन्य जानकारी दी

June 26, 2025
यूपी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला, नसीम सिद्दीकी को भी नई जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला, नसीम सिद्दीकी को भी नई जिम्मेदारी

October 1, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi