Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित हुए डॉ आज़म बेग,* *कहा, यह मेरा नहीं सभी राजस्थानियों व देशवासियों का सम्मान

RK News by RK News
September 9, 2023
Reading Time: 1 min read
0

लंदन 09, सितंबर/ यह सही है कि दुनिया के सभी मुल्कों में लगभग मुस्लिम समुदाय इस समय परेशान है और भारत में भी हम ऐसे ही कुछ परेशानियों से दो चार हैं लेकिन हम अपने देश के आंतरिक मुद्दों और समस्याओं को दुनिया के किसी देश के सामने नहीं रखना चाहते यह हमारा अपना निजी मामला है और हम इसे पूरी हिम्मत, हिकमत, इज्जत और सूझ बूझ से स्वयं सुलझाने का प्रयास करेंगे. यह बात लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल, हाउस ऑफ कॉमंस में सम्मान समारोह के दौरान इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (आईएमसीआर ) के संगठन महासचिव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक और जे.एल.एन शिक्षा समूह के संस्थापक निदेशक डॉक्टर आजम बेग ने ब्रिटिश संसद में मौजूद संसद सदस्यों और दुनिया भर से जमा हुए विशिष्ट अतिथियों ,और बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कही.
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. बेग ने कहा कि भारत दुनिया के सभी देशो से अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन अपने अंदरुनी मामलात में किसी के बेजा दखल को भी मुनासिब नहीं समझता. इस अवसर पर ज़ी न्यूज़ लंदन से बातचीत करते हुए डॉक्टर आजम बैग ने कहा कि मुस्लिम समुदाय हमेशा घृणा का जवाब प्रेम से और हिंसा का जवाब, सहन शक्ति ,सब्र और बर्दाश्त से देता रहा हे और यही हमको हमारे पैगंबर हजरत मोहम्मद (स अ स) ने सिखाया है और हम इस पर कायम रहेंगे उन्होंने इस बात पर जरूर चिंता व्यक्त की , कि कुछ लोग सत्ता प्राप्ति के लिए नफरत का जहर घोलने का काम करते हैं उससे
घिरणा ही जन्म लेती है जो विकास के रास्ते को अवरुद्ध कर देती है
उन्होंने राजस्थान व देश के अन्य हिस्सों में उन के शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य, और समाज सेवा के कार्यों के लिए हाउस ऑफ कॉमनस में सम्मानित होने पर लंदन वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत के युवाओं को आधुनिक युग की आवश्यकताओ के अनुसार शिक्षा प्रणाली को समझने और उसे आगे बढाने में ब्रिटेन में मौजूद विश्व विद्यालयों का बहुत बड़ा योगदान है जिसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम ही है. उन्होंने कहा हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिटेन में भारतीयों को रोजगार और उच्च शिक्षा के अवसर स्थापित करने के लिए आगे भी प्रियास किए जाते रहेंगे.
सम्मान दिए जाने से पहले डॉक्टर आजम बेग द्वारा भारत में किए जा रहे सराहनीय कामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिस पर उपस्थित सभी श्रोताओं द्वारा ध्वनमति से तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डॉ आज़म बेग को स्टेज पर आमंत्रित किया गया. स्टेज पर पहुंचे आज़म बेग ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया. समान समारोह के बाद डॉक्टर आजम बेग सभी अतिथियों, ब्रिटेन सरकार के मंत्रियों, वहां उपस्थित संसद सदस्यों और दुनिया भर से आए सम्मानजनक गणमान्य अतिथियों के साथ रात्रि भोज में भी शरीक हुए. इस दौरान हेड ऑफ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स लंदन इंस्टीट्यूट श्री मारता कैसे लॉसका, ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा, सांसद वेलेरी वेज, स्टीवन अंकाब , एवं कई यूनिवर्सिटीज के वाइस चांसलरस समेत बड़ी तादाद में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
समारोह से पूर्व डॉ. आज़म बेग ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का दौरा कर वहां यूनिवर्सिटी प्रशासन, विभिन्न विभागों के प्रमुखों और प्रोफेसरों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने ने वहां के शिक्षा प्रणाली को समझने की कोशिश की. वहां मौजूद छात्र – छात्राओं से बातचीत भी की और शैक्षणिक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की. *आज़म बेग ब्रिटेन में 12 सितंबर 2023 तक रहेंगे, इस दौरान वह वहां, विभिन्न बिरादरियों के जिम्मेदारों के साथ-साथ अलीग बिरादरी और ब्रिटिश मुस्लिम काउंसिल के ओहदे दारान से भी मुलाकात करेंगे।

RELATED POSTS

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए

July 20, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

July 20, 2026
Next Post

विदेश में राहुल फिर बोले- 'भारत में लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला

मैंने पीएम मोदी से मानवाधिकार और स्वतंत्र प्रेस पर बात कीः बाइडेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जुड़ रहा इंडिया गठबंधन सपा ‘आप’ के बाद उद्धव, ममता से वार्ता

February 23, 2024
राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

July 5, 2021

केंद्र सरकार से सी जे आई का सवाल- सब कुछ आपके ही कंट्रोल में रहे तो दिल्ली मेंनिर्वाचित सरकार क्या करेगी?

January 13, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
  • CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
  • NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi