Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाला: अमानतुल्ला समेत 11 के खिलाफ आरोप तय

RK News by RK News
July 28, 2025
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. कोर्ट ने खान और तत्कालीन वक्फ बोर्ड के सीईओ महबूब आलम पर आपराधिक साजिश (आईपीसी की धारा 120-बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) व 13(2) के तहत आरोप तय किए. बाकी नौ आरोपियों- हामिद अख्तर, किफायतुल्ला खान, रफीउस्सन खान, इमरान अली, मोहम्मद अहरार, आकिब जावेद, अजहर खान, जाकिर खान और अब्दुल मन्नार पर आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं.

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

यह मामला 2016 से 2021 के बीच वक्फ बोर्ड में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले की जांच 2016 में शुरू की थी और अगस्त 2022 में खान समेत 11 लोगों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया था. सीबीआई के अनुसार खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 41 लोगों की अवैध नियुक्तियां कीं, जिनमें उनके रिश्तेदार और परिचित शामिल थे. इनमें से केवल 22 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए गए थे, जबकि शेष 19 लोग अनौपचारिक रूप से अनुबंध या दैनिक भुगतान के आधार पर नियुक्त किए गएइन नियुक्तियों के कारण वक्फ बोर्ड को 27.2 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ, जो इन कर्मचारियों को वेतन और अन्य भत्तों के रूप में चुकाया गया. सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि खान ने नियुक्तियों में दिल्ली वक्फ बोर्ड अधिनियम, 1995 और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया. 2016 में एक उर्दू अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कर कुछ नियुक्तियों को नियमित करने की कोशिश की गई थी, जिसे जांच एजेंसी ने अवैध नियुक्तियों को वैध बनाने का प्रयास करार दिया.

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीबीआई की प्राथमिकी और दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा दर्ज एक अन्य मामले के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. ईडी ने दावा किया कि खान ने अवैध नियुक्तियों और वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के अनुचित पट्टे के जरिए 36 करोड़ रुपये की अपराध की आय अर्जित की और इसे अपने सहयोगियों के नाम पर संपत्तियों में निवेश कियाखान को सितंबर 2022 में एसीबी ने गिरफ्तार किया था और सितंबर 2024 में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिरासत में लिया था. हालांकि, नवंबर 2024 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभियोजन के लिए आवश्यक स्वीकृति के अभाव में खान को जमानत दे दी थी. खान ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि सीबीआई और ईडी के पास उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं.आभार news18hindi

Tags: Amanatullah khanCharges framedDelhi Waqf Board scamlocal court
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

बिहार की SIR  प्रकिया बैकडोर NRC, लोकतंत्र पर सीधा हमला:नदीम खां

प्रवासी मजदूर बंगाल लौट आएं, ममता की अपील कहा, सुरक्षा और रोटी देंगे, भाजपा पर देश बांटने का इल्ज़ाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

सीएए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिवार लाचार, कोई कानूनी या वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं

January 27, 2022

लॉ कमिशन का बड़ा फ़ैसला,सुझाव लेने की तारीख़ दो हफ़्ते बढ़ायी

July 14, 2023

सावरकर के पोते ने मुसलमानों के व्यापार बहिष्कार का आह्वान किया

June 17, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi