Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;

RK News by RK News
July 16, 2026
Reading Time: 1 min read
0
संसद में अकेले मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, खड़गे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र;

इंडिया गठबंधन के भीतर बढ़ती खींचतान और सहयोगी दलों के सांसदों में टूट-फूट की खबरों के बीच कांग्रेस ने संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए अपनी रणनीति लगभग तय कर ली है। कांग्रेस ने साफ संकेत दिए हैं कि यदि विपक्षी दल एकजुट नहीं होते हैं, तब भी वह जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार को अपने दम पर घेरने से पीछे नहीं हटेगी।

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

मानसून सत्र से पहले गुरुवार को कांग्रेस संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सरकार को घेरने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। इस बैठक के साथ कांग्रेस ने सहयोगी दलों को यह राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश की है कि पार्टी विपक्ष की सबसे बड़ी ताकत के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 20 जुलाई को प्रस्तावित है। इस बैठक में सभी सहयोगी दलों के संसदीय नेताओं की मौजूदगी गठबंधन की एकजुटता की तस्वीर साफ करेगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के कुछ सांसदों के एनडीए के प्रति झुकाव और समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक स्पष्ट रुख न अपनाने से विपक्षी राजनीति में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर परिसीमन (Delimitation) विधेयक में प्रस्तावित बदलावों को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस मुद्दे को भी संसद में प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही है।

बैठक कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश, पी. चिदंबरम, शशि थरूर, मनीष तिवारी, कुमारी शैलजा, तारिक अनवर, के. सुरेश, नसीर हुसैन और मणिकम टैगोर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इन बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

बैठक में उन मुद्दों की सूची भी तैयार की गई, जिन पर संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार से जवाब मांगा जाएगा। कांग्रेस इस बार युवाओं, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाने की रणनीति बना रही है।

https://x.com/kharge/status/2077696838086586698?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2077696838086586698%7Ctwgr%5E1580c8bca718a83d4b93ad62db05c50f69256d30%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.satyahindi.com%2Fpolitics%2Fcongress-strategy-parliament-monsoon-session-ayodhya-neet-delimitation-154754.html

पार्टी के अनुसार, NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में हुई कथित अनियमितताएं प्रमुख मुद्दा होंगी। कांग्रेस का कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा।इसके अलावा अयोध्या राम मंदिर में चंदे के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोपों को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे जाएंगे। कांग्रेस इस मुद्दे को धार्मिक आस्था और पारदर्शिता से जोड़कर संसद में उठाने की तैयारी में है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा महंगाई का मुद्दा भी विपक्ष के एजेंडे में शामिल है। पार्टी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी कांग्रेस सरकार से स्पष्टीकरण मांगने वाली है। पार्टी यह जानना चाहती है कि इस समझौते का देश के उद्योगों, किसानों और रोजगार पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

कांग्रेस की इस रणनीतिक बैठक को राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में जब विपक्षी गठबंधन के भीतर एकजुटता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस ने यह संकेत दिया है कि वह संसद में सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई सहयोगी दलों के समर्थन के साथ या उसके बिना भी जारी रखेगी।

Tags: Congress News HindiCongress Parliamentary StrategyINDIA AllianceMallikarjun Kharge Letter PM ModiParliament Monsoon SessionRahul Gandhi
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post
सोनम वांगचुक के अनशन पर मोदी सरकार की पहली प्रतिक्रिया, दिल्ली हाईकोर्ट को बताया ‘…के रूप में हस्तक्षेप करेंगे'”

"20 जुलाई तक किसी भी कीमत पर जिंदा रहूंगा ..." सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान

आमिर खान को धमकी

'"चतुर" ने जो कहा वह गलत है...' आमिर खान का बड़ा बयान- 3 Idiots सोनम वांगचुक की कहानी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

तेलंगाना में भी मुस्लिम कोटा खत्म करेगी बीजेपी, अमित शाह ने कहा: सरकार बनी तो ईदगाह में स्वतंत्रता दिवस मनाएँगे

April 24, 2023

रमजान बदलाव का महीना : अमीर जमाअत

March 25, 2023

जामिया ने देशभक्ति के जोश और उमंग के साथ मनाया 76वाँ स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi