Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

भाजपा के राज्यसभा सांसद चुनाव लड़ेंगे!

RK News by RK News
January 16, 2023
Reading Time: 1 min read
0

भारतीय जनता पार्टी अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी है। बताया जा रहा है कि पार्टी इस बार कई राज्यसभा सांसदों को चुनाव के मैदान में उतार सकती है। असल में पिछले दिनों भाजपा के राज्यसभा सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक हुई है, जिसमें उन्होंने सांसदों से जमीन पर काम करने को कहा है। इन सांसदों की जिम्मेदारी भी उन क्षेत्रों में ज्यादा है, जहां भाजपा का लोकसभा सांसद नहीं है। बताया जा रहा है कि संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च सदन में पार्टी के सदस्यों से अलग अलग समूहों में सुबह के नाश्ते पर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राज्यसभा सांसदों से कहा कि उनका कोई चुनाव क्षेत्र नहीं है इसलिए उनके पास ज्यादा समय है कि वे अलग अलग जगह पर जाएं और लोगों को जोड़ने का काम करें। मोदी ने सबसे ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया को लेकर की। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सभी सांसदों से कहा कि वे सोशल मीडिया में अपन फॉलोवर बढ़ाने के लिए काम करें। उनकी सोशल मीडिया प्रेजेंस का भी आकलन किया गया और बताया जा रहा है कि यह भी पूछा गया कि उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज, फैसलों या नमो ऐप के जरिए शेयर की जाने वाली सामग्री का कितना प्रचार किया। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से काशी करिडोर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, महाकाल लोक आदि को देखने जाने के लिए भी कहा और यह भी कहा कि वे लोगों के लिए इन जगहों की यात्राओं का आकलन करें।

ध्यान रहे लगातार तीसरी बार किसी भी पार्टी के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होता है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी हर तरह के उपाय कर रहे हैं। वे चाह रहे हैं कि उनकी सरकार ने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जगहों पर जो काम किया है वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाया जाए। इसके अलावा वे यह भी चाहते हैं कि पार्टी के जाने माने चेहरे या मशहूर नेता इस बार खुद चुनाव लड़ें ताकि एंटी इन्कंबैंसी को कम किया जा सके। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई मौजूदा लोकसभा सांसदों की टिकट कट सकती है।

ध्यान रहे पिछली बार एकाध राज्यसभा सांसद लोकसभा का चुनाव लड़े थे। जैसे रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब सीट से लड़ाया गया था। इस बार ऐसे सांसदों की संख्या बढ़ सकती है। ध्यान रहे इस समय राज्यसभा में भाजपा के 92 सांसद हैं। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा सांसदों को लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। भाजपा के जानकार सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, बिहार में सुशील मोदी, राकेश सिन्हा व सतीश चंद्र दुबे, छत्तीसगढ़ में सरोज पांडेय, ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान, तेलंगाना में डॉक्टर के लक्ष्मण, गुजरात में डॉक्टर मनसुख मंडाविया, महाराष्ट्र में नारायण राणे, असम में सर्बानंद सोनोवाल जैसे राज्यसभा सांसदों के बारे में कहा जा रहा है कि ये अगला लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्रियों को लेकर अभी दुविधा बताई जा रही है क्योंकि उनको कई लोकसभा सीटों पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED POSTS

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
समाचार

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

August 19, 2026
अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
समाचार

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

August 19, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई
समाचार

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

August 19, 2026
कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप
समाचार

कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप

August 19, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
Next Post

वीआईपी कल्चर खत्म, जेड सुरक्षा कल्चर शुरू!

दिल्ली में 3 दिनों तक पड़ेगी भीषण शीतलहर की मार, पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अमित शाह के जूनियर मंत्री की डिग्री सवालों के घेरे में

अमित शाह के जूनियर मंत्री की डिग्री सवालों के घेरे में

July 11, 2021

राहुल से बहुत ख़फ़ा है नीतीश, यह कारण

January 31, 2024

कौन थे मुहम्मद सादुल्ला, जिन्होंने 1937 में बनाया था ‘नमाज ब्रेक’ नियम?

August 31, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
  • अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
  • जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi