Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

भारत जोड़ो जात्रा: जनता साथ आएगी?

RK News by RK News
August 27, 2022
Reading Time: 1 min read
0
भारत जोड़ो जात्रा: जनता साथ आएगी?

नई दिल्ली: कोई बड़ी वैचारिक राजनीति सकारात्मक एजेंडे से खड़ी होती है- यह एक इतिहास सिद्ध बात है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी इस पर निर्भर है कि क्या कांग्रेस लोगों को कोई नया सपना दिखा पाती है।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

राहुल गांधी का यह संकल्प प्रसंशनीय है कि सात सितंबर से प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में कोई साथ ना भी दे, तब भी कन्याकुमारी से साढ़े तीन हजार किलोमीटर की इस पद यात्रा को पूरा जरूर करेंगे। हालांकि इस यात्रा की पूरी योजना कांग्रेस ने बनाई है, लेकिन यह भी एक सकारात्मक बात है कि उसने इसे दलगत राजनीति से अलग रखने का निर्णय लिया है। यात्रा से गैर-सरकारी संगठनों को जोड़ने की कोशिश को भी सही दिशा में माना जाएगा।

बहरहाल, कम से कम दो और शर्तें हैं, जिन्हें पूरा किए बिना संभवतः ये पद यात्रा अपने घोषित मकसद को हासिल नहीं कर पाएगी। इनमें पहली बात यह है कि पद यात्रा में शामिल होने वाले लोग पूरी यात्रा के दौरान सचमुच आम जन के बीच रहें- यानी ऐसा ना हो कि दिन भर पैदल चलने के बाद रात वे किसी सुविधाजनक होटल या स्थान पर गुजारने चले जाएं। राहुल गांधी ने कहा है कि ये यात्रा एक तपस्या है। तो उन्हें और उनके साथियों को तपस्या को उसके शब्दार्थ और भावार्थ दोनों में जीना होगा।

उन्होंने ऐसा किया, तो वे जनता से जुड़ाव बना सकेंगे और लोग उनकी बातों पर ध्यान देंगे। दूसरी बात दरअसल एक प्रश्न है। प्रश्न यह है कि जो संदेश वे लेकर जा रहे हैं, क्या उनमें देश और समाज निर्माण का कोई नया सपना है? क्या उनके पास ऐसा कोई संदेश है, जिससे लोगों में अपनी जिंदगी बेहतर होने की गुंजाइश दिखे?

संविधान बचाओ या देश बचाओ जैसे नारे लोगों को बहुत नहीं जोड़ पाते हैं। कोई बड़ी वैचारिक राजनीति रक्षात्मक एजेंडे के साथ नहीं, बल्कि निर्माण के सकारात्मक एजेंडे से खड़ी होती है- यह एक इतिहास सिद्ध बात है। कांग्रेस ने आर्थिक बदहाली और बढ़ती गैर-बराबरी जैसे मुद्दों को उठाने का फैसला किया है।

लेकिन लोग जानना चाहेंगे कि इन मसलों का कांग्रेस (या पदयात्रियों) के पास क्या समाधान है? अगर इन दोनों पहलुओं पर पदयात्री जनता से तादात्म्य बना पाए, तो इतनी लंबी और पांच महीनों में 12 राज्यों से गुजरने वाली इस यात्रा से वे अवश्य ही देश का माहौल बदलने में कामयाब रहेंगे।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post
सनातन धर्म की रक्षा के लिए जरूरत पर जीवन बलिदान से संकोच नहीं करना चाहिए: भागवत

सनातन धर्म की रक्षा के लिए जरूरत पर जीवन बलिदान से संकोच नहीं करना चाहिए: भागवत

कुमार विश्वास ने नाम लिए बगैर गोडसे को नपुंसक कहा

कुमार विश्वास ने नाम लिए बगैर गोडसे को नपुंसक कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बनें असिस्टेंट प्रोफेसर, 86 पद खाली; गेस्ट फैकल्टी के भी 306 पदों पर भर्ती

July 17, 2025
“CUET के तहत कोई री-टेस्ट नहीं होगा”: यूजीसी चैयरमेन

“CUET के तहत कोई री-टेस्ट नहीं होगा”: यूजीसी चैयरमेन

July 16, 2022

सावरकर के पोते ने मुसलमानों के व्यापार बहिष्कार का आह्वान किया

June 17, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi