Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

बदलापुर Encounter- यह मानना मुश्किल कि आरोपी ने पिस्तौल छीन गोली चला दी: Bombay High Court

RK News by RK News
September 25, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की खिंचाई की और कहा कि इसमें गड़बड़ी लग रही है। इसने कहा कि हालांकि वह इस स्तर पर कोई संदेह नहीं जता रही है, लेकिन यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि अक्षय शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी। अदालत ने कहा है कि घटना की निष्पक्ष जांच की ज़रूरत है।

RELATED POSTS

ट्रंप की धमकियों के बावजूद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, तनाव बढ़ा

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा खारिज, HC ने याचिका वापस लेने की दी मंजूरी

SIR विवाद बढ़ा: पंजाब में राघव चड्ढा का नाम कटा,’‘Permanently Shifted’ में चड्ढा का नाम दर्ज

हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि अक्षय शिंदे की गोली मारकर हत्या को टाला जा सकता था, लेकिन पुलिस ने पहले उसे काबू करने की कोशिश क्यों नहीं की? बॉम्बे हाई कोर्ट ने सवाल किया, ‘आरोपी को पहले सिर में गोली क्यों मारी गई, पैर या हाथ में क्यों नहीं?’ जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि यदि उसे पता चलता है कि जाँच ठीक से नहीं की जा रही है तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होगी।

जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘जिस क्षण उसने पहला ट्रिगर दबाया, दूसरे लोग आसानी से उसे काबू कर सकते थे। वह बहुत बड़ा या मजबूत आदमी नहीं था। इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। इसे मुठभेड़ नहीं कहा जा सकता।’
अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने मंगलवार को वकील अमित कटरनवरे के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या फर्जी मुठभेड़ में की गई है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी एसआईटी की मांग की है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सरकारी वकील से कहा कि शारीरिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति रिवॉल्वर को जल्दी से अनलॉक नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि यह बहुत आसान नहीं है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि अधिकारी की पिस्तौल अनलॉक थी।

इस पर जस्टिस चव्हाण ने कहा, ‘इस पर विश्वास करना मुश्किल है। प्रथम दृष्टया इसमें कुछ गड़बड़ियां नजर आती हैं। एक आम आदमी पिस्तौल नहीं चला सकता क्योंकि इसके लिए ताकत की जरूरत होती है। शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति रिवॉल्वर को जल्दी से अनलॉक नहीं कर सकता। यह बहुत आसान नहीं है।’
हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को तय की, जब तक पुलिस को अक्षय शिंदे के पिता द्वारा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली शिकायत पर फैसला लेना होगा।
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सभी केस के कागजात तुरंत महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग यानी सीआईडी को सौंपने का भी निर्देश दिया, जो शिंदे की मौत की जांच करेगा।

अदालत ने कहा, ‘फाइलें अभी तक सीआईडी को क्यों नहीं सौंपी गई हैं? सबूतों का संरक्षण महत्वपूर्ण है। आपकी ओर से कोई भी देरी संदेह और अटकलें पैदा करेगी।’
बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। विपक्ष ने इसे सबूत नष्ट करने की चाल बताया है और आरोप लगाया है कि संस्थान का स्वामित्व भाजपा नेता के पास था। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हथकड़ी पहने हुए व्यक्ति के लिए गोली चलाना संभव नहीं है।

महायुति सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर तब शुरू हुए जब बदलापुर स्कूल में दो बच्चियों से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार अक्षय शिंदे को सोमवार को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक अधिकारी का हथियार छीन लिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। इसी दौरान मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। पुलिस के अनुसार, शाम क़रीब 5.30 बजे पुलिस वाहन में जेल से ले जाए जाने के दौरान मुंब्रा बाईपास पर मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कुल तीन राउंड फायरिंग की और इस घटना में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया।

एक दिन पहले अनिल देशमुख ने कहा था, ‘जब अक्षय शिंदे के दोनों हाथ बंधे हुए थे, तो वह गोली कैसे चला सकता था? जिस स्कूल की बात हो रही है, वह भाजपा नेता का है। इस घटना को दबाने की शुरू से कोशिश की जा रही है और मुठभेड़ करके मामले को खत्म कर दिया गया है। इस घटना की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जानी चाहिए।’

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप की धमकियों के बावजूद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, तनाव बढ़ा

September 3, 2026
राहुल गांधी का हिंदुइज़्म मोदी के हिंदुत्व को मात नहीं दे सकता
समाचार

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा खारिज, HC ने याचिका वापस लेने की दी मंजूरी

September 3, 2026
SIR विवाद बढ़ा: पंजाब में राघव चड्ढा का नाम कटा,’‘Permanently Shifted’ में चड्ढा का नाम दर्ज
समाचार

SIR विवाद बढ़ा: पंजाब में राघव चड्ढा का नाम कटा,’‘Permanently Shifted’ में चड्ढा का नाम दर्ज

September 3, 2026
नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
समाचार

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

September 2, 2026
Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
समाचार

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

September 2, 2026
7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?
समाचार

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

September 2, 2026
Next Post

बिलकिस बानो केसः गुजरात सरकार को झटका! दोषियों की रिहाई से जुड़े आदेश में हुई टिप्पणियां हटाने से SC का इनकार

एमपी व्यापमंः मोहन यादव ने शिवराज को ‘फंसाया’, मंत्री पद खतरे में!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

दो गज जमीन के मोहताज बादशाह का कर्जदार है यह मुल्क

दो गज जमीन के मोहताज बादशाह का कर्जदार है यह मुल्क

October 26, 2022
अखिलेश के क़रीबी साथियों के घर पर इन्कम टैक्स के छापे, टाइमिंग पर सवाल

अखिलेश के क़रीबी साथियों के घर पर इन्कम टैक्स के छापे, टाइमिंग पर सवाल

December 18, 2021
अमृत महोत्सव: निर्वासित सरकार के पहले प्रधानमंत्री मौलाना बरकतउल्लाह थे

अमृत महोत्सव: निर्वासित सरकार के पहले प्रधानमंत्री मौलाना बरकतउल्लाह थे

August 14, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ट्रंप की धमकियों के बावजूद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, तनाव बढ़ा
  • राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा खारिज, HC ने याचिका वापस लेने की दी मंजूरी
  • SIR विवाद बढ़ा: पंजाब में राघव चड्ढा का नाम कटा,’‘Permanently Shifted’ में चड्ढा का नाम दर्ज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi