Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

आंध्र प्रदेश : पुलिस कांस्टेबल की नौकरी के लिए पीएचडी एलएलबी, एमटेक डिग्री धारकों ने आवेदन किया

RK News by RK News
January 23, 2023
Reading Time: 1 min read
0

कांस्टेबल के 6,400 पदों की भर्ती परीक्षा के 5,03,486 अभ्यर्थियों में कुल 13,961 स्नातकोत्तर और 1,55,537 स्नातक अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से 3,95,415 पुरुष और 1,08,071 महिलाएं हैं।

हैदराबाद:आंध्र प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वालों में कम से कम 10 पीएचडी डिग्री धारक और 930 एमटेक डिग्री धारक अभ्यर्थी शामिल हैं।इस पद पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होगी।
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एपीएसएलपीआरबी) के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कांस्टेबल पद के लिए आवश्यक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करना है।
अभ्यर्थियों की सूची में 5,284 एमबीए, 4,365 एमएससी और 94 एलएलबी डिग्री धारक शामिल हैं।
बयान के मुताबिक, कांस्टेबल के 6,400 पदों की भर्ती परीक्षा के 5,03,486 अभ्यर्थियों में कुल 13,961 स्नातकोत्तर और 1,55,537 स्नातक अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से 3,95,415 पुरुष और 1,08,071 महिलाएं हैं।लिखित परीक्षा के माध्यम के लिए 3.64 लाख से अधिक आवेदकों ने तेलुगु, जबकि 1.39 लाख से अधिक ने अंग्रेजी और 227 ने उर्दू माध्यम को चुना है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि देश भर में उच्च शिक्षा प्राप्त युवा बढ़ती बेरोज़गारी के चलते निचले पदों के लिए निकलने वाली भर्ती के लिए आवेदन करने को मजबूर हैं।
बता दें कि साल 2018 में यूपी में चपरासी/संदेशवाहक के 62 पदों के लिए पुलिस विभाग ने आवेदन मंगाया था जिसके लिए न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास रखी गई थी। मगर जिन युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया, उसे देख सेलेक्शन बोर्ड हैरान रह गया था। 62 पदों के लिए क़रीब 50 हज़ार ग्रैजुएट, 28 हज़ार पोस्ट ग्रैजुएट्स ने आवेदन किया था। इतना ही नहीं चपरासी बनने की क़तार में 3700 पीएचडी (डॉक्टरेट) धारक भी शामिल थे।ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट में भी बी.टेक और एमबीए किए अभ्यर्थी शामिल थे। इस भर्ती के लिए 93,000 आवेदकों में से सिर्फ़ 7400 ही ऐसे हैं जिन्होंने पांचवीं से 12वीं के बीच पढ़ाई की थी।
इस तरह की स्थिति किसी एक राज्य या दो राज्य की नहीं बल्कि पूरे देश में यही स्थिति है जहां निचले पदों पर नौकरी के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त युवा आवेदन करने को विवश हैं।
बात मध्य प्रदेश की करें तो साल 2021 में मध्य प्रदेश के ग्वालिर ज़िला अदालत में चपरासी, माली, ड्राइवर और स्वीपर के 15 पदों के लिए 11 हज़ार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। चतुर्थ श्रेणी की इन नौकरियों के लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार क़तार लगाकर इंटरव्यू देने पहुंचे थे।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

मेजबान भारत Hockey World Cup से बाहर, न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में जीता क्रॉसओवर मैच.

2024; महाराष्ट्र में उद्धव- प्रकाश आंबेडकर ने बनाई जोड़ी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

भारतीय राजनीति में बढ़ता धार्मिकीकरण

December 21, 2021

बिहार चुनाव: इन्डिया ब्लॉक के नेताओं की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक, कुछ बड़ा होगा?

August 3, 2025

कॉमन सिविल कोड की दस्तक! लॉ कमीशन ने 30 दिनों में लोगों के विचार मांगे

June 15, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi