Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

रूसी तेल खरीदने वाले भारत पर और टैरिफ लगाएगा अमरीका, यह है प्लान

RK News by RK News
September 8, 2025
Reading Time: 1 min read
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार  (7 सितंबर 2025) को पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए कहा कि हां वह रूस पर पहले के मुकाबले प्रतिबंध को बढ़ा सकते हैं. ट्रंप की इस हां का महत्व इसलिए और बढ़ जाता है, क्योंकि इससे पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अधिक टैरिफ लगाने की बात कही थी. बेसेंट का तर्क है कि रूस को आर्थिक रूप से तबाह किए बिना पुतिन को बातचीत की मेज पर लाना असंभव है.
भारत को इस नीति का सबसे बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल बड़ी मात्रा में आयात कर रहा है. यह कदम भारतीय ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से अहम है, लेकिन अमेरिका का मानना है कि तेल खरीदने की वजह से रूस को आर्थिक रूप से फायदा मिल रहा है, जिसका इस्तेमाल वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कर रहा है.
भारत पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा
अमेरिकी वित्त मंत्री ने सीधे भारत का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी तरफ से दिए गए बयान का इशारा साफ था. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ मिलकर रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर (secondary sanctions) और अधिक टैरिफ लगाते हैं तो रूस की अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी. भारत पहले ही रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% अतिरिक्त टैरिफ का सामना कर रहा है, जिसके चलते टोटल टैरिफ 50% तक पहुंच गया है. वाशिंगटन में शीर्ष अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भारत पर और अधिक दबाव डाला जा सकता है.  हालांकि, इस मामले पर भारत का कहना है कि उसका तेल आयात पूरी तरह राष्ट्रीय हित में है और वह किसी तीसरे देश की राजनीति से प्रभावित होकर अपनी नीति नहीं बदलेगा.
अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट का दावा है कि अगर रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर और अधिक सेकेंडरी टैरिफ लगाते हैं तो रूसी अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी”-
स्कॉट बेसेंट ने एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोपीय आयोग कू अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ एक बहुत ही सार्थक बातचीत की. शुक्रवार को कॉल पर यह बातचीत की गई और उन्होंने चर्चा की कि रूस पर अधिक दबाव बनाने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) क्या कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि “अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ एक साथ आ सकते हैं, अधिक प्रतिबंध लगा सकते हैं, रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर सेकेंडरी टैरिफ लगा सकते हैं, तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी और राष्ट्रपति (व्लादिमीर) पुतिन को मेज पर आना पड़ेगा.”
बेसेंट और व्यापार सलाहकार पीटर नवारो सहित ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारियों ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन में रूस के जंग की फंडिंग कर रहा है. वहीं भारत ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को अनुचित बताया है. रूस से कच्चा तेल खरीदने का बचाव करते हुए, भारत यह कहता रहा है कि उसकी ऊर्जा खरीद उसकी अपनी जरूरत के हिसाब से है.

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Tags: America،impose fare،Russian oil،plan،bharat،india،trump
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

Up:हर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की जांच के आदेश, हर जिले में बनेगी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम

वरिष्ठ पत्रकार औ द टेलीग्राफ के संपादक संकर्षण ठाकुर नहीं रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

“सीधे फायरिंग कराता, महिलाओं का रेप करवाता”…RSS नेता की जंतर मंतर आंदोलन पर टिप्पणी

“सीधे फायरिंग कराता, महिलाओं का रेप करवाता”…RSS नेता की जंतर मंतर आंदोलन पर टिप्पणी

July 28, 2026

पुरी के शंकराचार्य का दावा, ‘ईसा मसीह सनातनी थे, वैष्णव तिलक लगाए हुए उनकी प्रतिमा भी है’

June 12, 2023

इतना मतदान प्रतिशत कैसे बढ़ा?” 11 दिन देरी से जारी आंकड़ों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

May 1, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi