Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

RK News by RK News
July 24, 2026
Reading Time: 1 min read
0
वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित धांधली, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर पिछले 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार (24 जुलाई) को अपना अनशन समाप्त कर दिया। गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में उन्होंने अपना उपवास तोड़ा। इस मौके पर उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो, लेह एपेक्स बॉडी के प्रतिनिधि और आंदोलन से जुड़े कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने वांगचुक को पेय पदार्थ पिलाकर उनका 26 दिनों का अनशन समाप्त कराया। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार और वांगचुक के प्रतिनिधियों के बीच पिछले कुछ दिनों में कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद इस गतिरोध का समाधान निकाला गया। सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों, युवाओं और 20 जुलाई को आयोजित संसद मार्च में भाग लेने वाले लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की प्रतिशोधात्मक या दंडात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सोनम वांगचुक ने अनशन समाप्त करने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि उन्होंने यह फैसला देश में संभावित तनाव और हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए लिया है।

https://x.com/Wangchuk66/status/2080380336630800427?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080380336630800427%7Ctwgr%5Eaa561f92e8cd5298e4d4a276fe5a983226f27672%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.satyahindi.com%2Findia%2Fsonam-wangchuk-ends-fast-says-government-assured-no-action-would-be-taken-against-students-155027.html

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर या पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने की अपील की थी। वांगचुक ने कहा कि यह आंदोलन केवल उनकी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं, बल्कि देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

(CJP) का रुख: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

हालांकि, आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट कर दिया है कि वांगचुक के अनशन समाप्त करने के बावजूद उनका विरोध प्रदर्शन खत्म नहीं होगा। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के त्याग और संघर्ष ने देशभर के युवाओं को एकजुट किया है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को राष्ट्रीय मुद्दा बना दिया है। उन्होंने दोहराया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा।

Tags: CJP ProtestDharmendra Pradhan ResignationJantar Mantar ProtestJP NaddaNEET UG 2026Sonam Wangchuk Hunger Strike
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

July 24, 2026
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए
समाचार

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

July 24, 2026
संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
Next Post
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

इसराइली सेना की एक ‘ग़लती’ और नेतन्याहू अपने ही देश में घिरे

December 17, 2023

अभी, मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए..”:cmअसम

August 12, 2023

कर्नाटक में सरकारी ज़मीनों पर RSS की शाखाओं पर बैन लगाने पर विचार

October 13, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत
  • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए
  • वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi