Prabhas Mandal encounter:पश्चिम बंगाल के चर्चित बरूईपुर कांड में एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है. मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. बारूईपुर जिला पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रभास मंडल को जब पुलिस टीम क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई थी तब उसने पुलिस का हथियार छीनकर उन पर फायरिंग करने की कोशिश की।मंगलवार-बुधवार की रात करीब 12:45 बजे पुलिस आरोपी को क्राइम सीन पर ले गई थी, जहां वह पुलिस राइफल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान हुई फायरिंग में वह मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना का विवरण: शनिवार को बच्ची अपने दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफा खरीदने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रविवार सुबह उसका शव बोरे में बंद अवस्था में तालाब से मिला था।इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था और आक्रोशित भीड़ ने एक अन्य संदिग्ध को पीट-पीटकर मार डाला था।
मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ युवक निकला बेकसूर
घटना के बाद उग्र भीड़ की पिटाई से मारे गए इंद्रजीत मंडल को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में इंद्रजीत पूरी तरह बेकसूर साबित हुआ है. उसकी हत्या में शामिल लोगों पर मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा और उसके परिवार को भी न्याय दिलाया जाएगा.










