Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मुझे मुल्ली और आतंकी कहा गया,,, भावुक हुईं सांसद इकरा हसन,

RK News by RK News
October 16, 2025
Reading Time: 1 min read
0

कैराना संसदीय सीट से सांसद इकरा हसन बुधवार को नकुड़ के गांव छाप्पर पहुंची। वहां वे भावुक हो गई और बोलीं कि मुझे मेरा कसूर बताओ। कहा कि इस तरह मेरा और मेरे समाज का सिर दुनिया के सामने नहीं झुकाओ। सांसद का गांव पहुंचकर भावुक होकर ग्रामीणों से सवाल पूछने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। बता दें कि गांव छाप्पर स्थित धार्मिक स्थल को कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर कैराना सांसद के खिलाफ तरह-तरह की टिप्पणी की जा रही थी। बुधवार को सांसद इकरा हसन गांव छाप्पर पहुंची। वहां उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद जिस प्रकार से उनको निशाना बनाया गया है, यह सब भाजपा की साजिश है। क्षेत्रवासियों को इस साजिश को समझते हुए संयम से काम लेना होगा।

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

इकरान हसन ने पूर्व सांसद प्रदीप कुमार का बिना नाम लिए कहा, जिनसे वो मुझे गाली दिलवा रहे हैं, क्या उनके घर में बहन-बेटी नहीं है? पहले मुझे मुल्ली कहा गया। मुझे आतंकवादी कहा गया। मेरे बाप तक को गाली दी गई। यह पहली घटना नहीं है। मुझे जो गालियां दी गई हैं उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता और न ही मेरे चरित्र को कोई फर्क पड़ता है। गालियां देने को लेकर मुझे कप्तान साहब का फोन आया। उन्होंने कहा कि आप एक तहरीर दिलवा दीजिए। मैंने कप्तान साहब से नहीं कहा कि तहरीर लीजिए। कप्तान ने खुद तहरीर मंगवाई थी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बातचीत के दौरान भावुक हुईं इकरा हसन ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मिशन शक्ति के तहत बेटियों को डीएम व एसएसपी की कुर्सी पर बैठाया जा रहा है और दूसरी ओर भाजपा के ही लोग एक महिला जनप्रतिनिधि को खुलेआम गलत बोल रहे हैं। उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों से बात करके मंदिर की चाहर दीवारी और गेट लगवाने और एसएसपी से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इकरा भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा कि आप चाहे मेरा खून निकाल लो, लेकिन इस तरह मेरा और मेरे समाज का सिर दुनिया के सामने नहीं झुकाओ। कहा कि आप सब मुझे बताओ कि मेरी क्या गलती है? कहा कि मैं पूर्व सांसद से पूछना चाहती हैं कि उनके नजदीकी समर्थक जो मुझे व मेरे परिवार को गलत बोल रहे हैं, वह क्या उनसे माफी मंगवाएंगे। कहा कि सबने मुझे अपनी बेटी-बहन माना। आज इस तरह की बातें हमारे बीच से उठेंगी तो तकलीफ होगी। आभार: हिन्दुस्तान

Tags: BJPblamecalled a mullameetingMP Iqra Hasanpublicterrorist
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post

नितीश का मुस्लिमों से किनारा,इस बार सिर्फ 4 प्रत्याशी ? मगर क्यों

छत्तीसगढ़ में भी “अवैध”धर्मांतरण के खिलाफ“कठोर”विधेयक लाने का बीजेपी सरकार का फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पीएम, विपक्षी नेता, सीजेआई का पैनल नियुक्त करे चुनाव आयुक्त: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

March 2, 2023

उत्तर प्रदेश में ₹750 करोड़ का टोल घोटाला

January 24, 2025

“अब राजस्थान में नहीं पढ़ाया जाएगा अक़बर दी ग्रेट”

September 1, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi