Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

हर तरफ़ परिवारवाद।खुद नहीं लड़ रहे चुनाव! बच्चों का राजनीतिक भविष्य संवारने में जुटे ये यूपी के दिग्गज

RK News by RK News
May 9, 2024
Reading Time: 1 min read
0

लोक सभा 2024 में उत्तर प्रदेश में कई ऐसे राजनीतिक दिग्गज हैं, जो खुद चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन उनके बच्चे चुनावी मैदान में हैं. इसमें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) , राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Yadav), सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर(Om Prakash Rajbhar), निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस नेता पीएल पुनिया,  इंद्रजीत सरोज से लेकर ब्रजभूषण शरण सिंह का नाम शामिल है.
समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव को चुनावी मैदान में उतारा. चुनावी परीक्षा को पास कराने के लिए प्रोफेसर साहब पूरी तरह से एक सीट पर जुटे रहे. प्रो. रामगोपाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव हैं. उनको पूरे प्रदेश में घूमकर चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी थी. तीसरे चरण में फिरोजाबाद सीट का चुनाव होने तक वे अधिक सीटों पर नहीं जा पाए.
आदित्य यादव को चुनावी मैदान में
बदायूं से शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है. बदायूं में तीसरे चरण में चुनाव हुआ. इसी दौरान मैनपुरी में भी चुनाव चल रहा था. मैनपुरी उप चुनाव 2022 के दौरान शिवपाल ने इलाके में लगातार सभा की थी, लेकिन इस बार वे पहले तीन चरण में एक सीट तक सिमट कर रह गए. इस दौरान वो बेटे की जीत का गणित तैयार करते दिखे.
संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद लड़ रहे हैं चुनाव
भाजपा ने एक बार फिर प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. इस सीट पर उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद संत कबीर नगर में दिख रहे हैं. वहां 25 मई को वोटिंग होनी है. ऐसे में संजय निषाद बेटे को किसी भी स्थिति में एक बार फिर जिताने की रणनीति तैयार करते दिख रहे हैं.
विरोध के चलते बटे को टिकट
पहलवानों के विरोध और यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह इस बार बेटे के लिए चुनावी मैदान में हैं. भाजपा ने बृजभूषण के स्थान पर कैसरगंज लोकसभा सीट से करण भूषण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.
अरविंद राजभर को टिकट
ओम प्रकाश राजभर एनडीए में उनके राजभर वोट बैंक पर पकड़ को लेकर हैं. हालांकि, पहले तीन चरण के चुनावों के दौरान ओम प्रकाश राजभर 26 सीटों पर हुए चुनाव के दौरान अधिक प्रचार सभाओं में नहीं दिख पाए. उनके बेटे अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा सीट से सुभासपा के टिकट पर उम्मीदवार बनाया गया है. ऐसे में ओम प्रकाश राजभर बेटे को इस सीट पर स्थापित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
तनुज पुनिया लड़ रहे हैं चुनाव
कांग्रेस ने सीनियर नेता पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया को बाराबंकी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. तनुज पुनिया के सामने भाजपा की बड़ी चुनौती है. इस सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत तनुज चुनावी मैदान में उतरे हैं. ऐसे में पीएल पुनिया की पूरी दुनिया एक सीट पर सिमट गई है.

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश समेत हर राज्य में भाजपा को नुकसान!:हरिशंकर व्यास

मोदी के चुनाव भाषण: झूट और नफ़रत का सैलाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अनिवार्य विवाह आदेश के तहत मुस्लिम और ईसाइयों के विवाहों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कदम उठाएं: दिल्ली सरकार से हाईकोर्ट

July 18, 2024

RRB-NTPC : छात्र हॉस्टलों पर पुलिस की छापेमारी ,खान सर समीर कई मशहूर कोचिंग सैंटरो के खिलाफ़ केस

January 27, 2022

आप जानते हैं!वक्फ बिल के 14 बदलाव क्या हैं?

February 3, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi