Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

दिल्ली:फोटो जर्नलिस्ट के ख़िलाफ़ पुलिस कार्रवाई की परेस क्लब समेत कई मीडिया संगठनों ने निंदा की

RK News by RK News
March 27, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन को कवर करने वाले फोटो जर्नलिस्ट को मंगलवार (26 मार्च) को दिल्ली पुलिस की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा. यह विवाद प्रेस और पुलिस बलों के बीच उस वक्त बढ़ गया जब फोटो पत्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप नेताओं की तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे
हिंदुस्तान टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट सलमान अली इस झड़प के दौरान घायल हो गए, जिससे उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया. पत्रकार अली ने द हिंदू को बताया कि वहां भारी पुलिस बल मौजूद था और वह मीडिया के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे. वह एक साथी फोटो जर्नलिस्ट का कॉलर पकड़ने की हद तक पहुंच गए थे
वर्किंग न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों को कुछ फोटो पत्रकारों का गला पकड़ते हुए और दूसरों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है.
द हिंदू की खबर के मुताबिक, इस घटना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए फोटो पत्रकारों का एक संघ दिल्ली पुलिस आयुक्त के कार्यालय भी पहुंचा था, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. हालांकि, उन्होंने इस मामले पर कमिश्नर से बात करने के लिए समय मांगा है.
फिलहाल इस घटना के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच करेंगे.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी कर इस कृत्य की निंदा की है और इसे ‘दिल्ली पुलिस की मनमानी’ बताया है. साथ ही, संगठन ने एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है.
चुनाव आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय से दोषी पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग
इस घटना पर हैरानी जताते हुए दिल्ली यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (डीयूजे) ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों की कवरेज को रोकने के लिए मीडिया को निशाना बनाया है.
संगठन ने आगे कहा कि ‘हम चुनाव आयोग और केंद्रीय गृह मंत्रालय से दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं. हम मीडिया कंपनियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहते हैं कि उनके पत्रकारों, फोटोग्राफरों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षा गियर प्रदान किए जाएं जो विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को कवर करने के लिए मैदान पर हैं. हम पत्रकारों और उनके उपकरणों के लिए उचित जोखिम बीमा की भी मांग करते हैं.’
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा कि पत्रकारों और फोटो पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है. तस्वीरों से यह साफ है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इंडिया टुडे समूह के अरुण ठाकुर का गला पकड़ लिया, जो दो दशकों से अधिक समय से इस पेशे में हैं. एक अन्य फोटो जर्नलिस्ट हिंदुस्तान टाइम्स के सलमान अली की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई हाथापाई में कोहनी टूट गई.
‘प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार’
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने आगे कहा, ‘हम दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को यह भी याद दिलाना चाहेंगे कि प्रेस की स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने कई मौकों पर कड़े शब्दों में रेखांकित किया है. संगठन ने आगे मांग की कि जांच जारी रहने तक हमलावर पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए.’
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली के पटेल चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी प्रदर्शन की कवरेज के दौरान फोटो जनर्लिस्ट के साथ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आया है।(सोर्स दि वायर)

RELATED POSTS

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
Next Post

भारत ने कहा है:फ़लस्तीनियों को उनके हक़ और मातृभूमि से वंचित रखा गया

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर जेल से लाया गया था मेडिकल कॉलेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म, कुल 150 कॉलेज रडार पर: सूत्र

May 30, 2023
आज भारत के स्वधर्म पर सबसे घातक हमला है

आज भारत के स्वधर्म पर सबसे घातक हमला है

October 19, 2022

असदुद्दीन औवेसी की तोपों का रुख अब तुर्की की ओर, सुनाई खरी-खरी

May 17, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?
  • 14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi