Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

अतीक़ अहमद और अशरफ़ की हत्या के बाद यूपी पुलिस सवालों के घेरों में

RK News by RK News
April 18, 2023
Reading Time: 1 min read
0

आज मुझे इलाहाबाद में धमकी दी गई है कि दो सप्ताह के भीतर आपको जेल से फिर किसी बहाने से बाहर निकाला जाएगा और आपको निपटा दिया जाएगा. ये जानकारी एक बड़े अधिकारी ने मुझे दी है.”

RELATED POSTS

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

29 मार्च को पुलिस की क़ैदी गाड़ी के भीतर से झाँकते हुए पत्रकारों से बात कर रहे अतीक़ अहमद के साथ मारे गए उनके भाई अशरफ़ ने ये डर अपने बयान से ज़ाहिर किया था.

इसके ठीक दो हफ़्ते बाद, 15 अप्रैल की रात पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जाँच के लिए ले जाते समय अतीक़ और अशरफ़ की हत्या कर दी गई.

पत्रकार बनकर आए तीन हमलावरों ने लाइव कैमरों के सामने अतीक़ और अशरफ़ की हत्या की. इस घटना के वीडियो लगातार टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.

अतीक़ के वकील ने पुलिस पर उठाए कई सवाल

अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा

अतीक़ अहमद के वकील विजय मिश्रा उनकी परछाई बन कर चलते थे. वो बताते हैं, “हाई कोर्ट ने भी अशरफ़ की सुरक्षा का संज्ञान लेते हुए आदेश दिया था कि उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाए.”सुप्रीम कोर्ट ने भी अतीक़ अहमद की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई की थी, लेकिन उन्हें यह गुहार हाई कोर्ट से करने को कहा था.

विजय मिश्रा कहते हैं, “इससे पहले कि वो हाई कोर्ट जाकर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से पेशी और सुनवाई की मांग करते, उससे पहले ही अतीक़ की हत्या हो गई.”

अशरफ़ की सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि उनकी पेशी के लिए आते-जाते हर वक़्त वीडियोग्राफी हो.
हत्या की घटना के बारे में विजय मिश्रा कहते हैं, “जब कॉल्विन अस्पताल अतीक़ और अशरफ़ को लेकर पहुँचे, तो वहाँ कोई पुलिस का वीडियो कैमरा नहीं था. सिर्फ़ 6 से 7 पुलिसकर्मी ही थे.” विजय मिश्रा हत्या के चश्मदीद थे.
वो कहते हैं, “काफ़ी मीडियाकर्मी थे और जो पुलिसकर्मी चल रहे थे, वो काफ़ी पीछे चल रहे थे.”

सुरक्षा व्यवस्था पर अहम सवाल

विजय मिश्रा कहते हैं, “हमने धूमनगंज थाने के एसएचओ से कहा भी की हमें यहाँ कोई सुरक्षा व्यवस्था दिख नहीं रही है. दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाइए, केवल थाने के सिपाही हैं, जिनका इस मामले से मतलब नही हैं. मैंने कहा आप हैं,आपको सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान देना चाहिए. तो उन्होंने कहा कि आप निश्चिंत रहिए हम सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान दे रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने मुझे आश्वस्त किया था.”

वो कहते हैं कि, “घटना के समय एसएचओ मौर्या जी मौजूद थे, और मैं खुद वहाँ मौजूद था. मैंने उनसे कहा कि इस समय पुलिस के कर्मी बहुत की कम मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि और पुलिस अभी आ रही है.”

सवाल उठ रहा है कि भारी पुलिस सुरक्षा में रहने वाले अतीक़ अहमद को खुली पुलिस जीप में क्यों अस्पताल लाया गया और मीडिया को उनके इतना क़रीब कैसे पहुँचने दिया गया.

हमलावरों ने पुलिस पर गोली क्यों नहीं चलाई?

इस बीच सबसे अहम सवाल है के तीनों हमलावरों ने सिर्फ अतीक़ और उनके भाई अशरफ़ को निशाना बनाया.

उन्होंने उनकी सुरक्षा में तैनात किसी पुलिसकर्मी पर कोई गोली नहीं चलाई.
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उन्हें पहले से ये पता था कि पुलिस उन पर जवाबी कार्रवाई नहीं करेगी.

वो घटनाक्रम को लेकर इतने निश्चिंत कैसे थे?

हमलावरों ने हत्या करने के तुरंत बाद हथियार फेंक दिए थे और धार्मिक नारे लगाते हुए सरेंडर कर दिया था.

सवाल तो बहुत हैं पर अतीक़ और अशरफ़ की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझने में नही आरही है।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती
समाचार

‘वर्दी खून से लथपथ;…मेरे पिता को मार ही डाला था’, CJP के संसद मार्च में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सुनाई आपबीती

July 31, 2026
NEP2022: लखनऊ यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब कोई फेल नहीं होगा, जीरो मार्क्स लाने पर भी प्रमोट होंगे
समाचार

ओडिशा मेडिकल PG परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा के दौरान ‘WhatsApp पर शेयर’ हुआ

July 31, 2026
Next Post

गुजरात सरकार बिलकिस मामले में दोषियों को रिहा करने के कारण बताए: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली की सड़कों पर निकले राहुल गांधी,बंगाली मार्केट में गोलगप्पों का स्वाद, पुरानी दिल्ली में मोहब्बत के शरबत का उठाया लुत्फ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

“नूपुर की जुबान काटकर लाने पर एक करोड़ का इनाम”। भीम सेना का भड़काऊ बयान

“नूपुर की जुबान काटकर लाने पर एक करोड़ का इनाम”। भीम सेना का भड़काऊ बयान

June 9, 2022

आप नेता अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

September 9, 2024

भारत को बदनाम करने का अभियान चला रहा है न्यू यॉर्क टाइम्स :अनुराग ठाकुर

May 5, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
  • महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
  • 1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi