Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

भारत-पाक: क्या शुरू होगी वार्ता

RK News by RK News
January 29, 2023
Reading Time: 1 min read
0

शंघाई कोऑपरेशन संगठन (एससीओ) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में भारत ने सभी सदस्य राष्ट्रों को इसके विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। जो बात आमंत्रण की इस औपचारिक कवायद को खास बना रही है वह यह कि इसमें पड़ोसी देश पाकिस्तान भी शामिल है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस आमंत्रण को स्वीकार करके बैठक में शामिल होने भारत आएंगे या नहीं। पाकिस्तान में इसी साल चुनाव हैं और वहां की राजनीति में भारत विरोध का फैक्टर जितनी अहम भूमिका में होता है, उसके मद्देनजर जानकार इसे मुश्किल ही बता रहे हैं, लेकिन अगर वह आते हैं तो 2015 के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की यात्रा का यह पहला मौका होगा।
तब तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ‘हार्ट ऑफ एशिया’ कॉन्फ्रेंस में शामिल होने पाकिस्तान गई थीं। उसी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव बाइलैटरल डायलॉग प्रॉसेस शुरू हुआ, जिसकी बदौलत वह पल भी आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से निर्धारित कार्यक्रम के बगैर पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के घर पहुंचे। लेकिन उसके बाद पाकिस्तान की ओर से 2016 से 2019 के बीच पठानकोट, उरी और फिर पुलवामा में हुए आतंकी हमलों ने दोनों देशों के रिश्तों में दरार डाल दी। भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक और सीमा पार के टेरर कैंपों पर हवाई हमले के रूप में इन आतंकी हमलों का जवाब दिया, जिससे तनाव में और बढ़ोतरी हुई। इस बीच 5 अगस्त 2019 को भारत ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को हासिल विशेष दर्जा समाप्त करने का फैसला किया, जिसे पाकिस्तान ने संबंधों के सामान्य होने की राह में एक और रोड़ा करार दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने यह शर्त लगा दी कि इस फैसले को वापस लिए जाने के बाद ही दोनों देशों में बातचीत हो सकती है।
बहरहाल, अच्छी बात यह है कि हाल में मिले कुछ संकेत नए सिरे से रिश्तों में बेहतरी की उम्मीद बंधा रहे हैं। जब कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने संयुक्त अरब अमीरात के एक चैनल को दिए इंटरव्यू में दोनों देशों के बीच हुए चार युद्धों से मिली सीख का हवाला देते हुए भारत से बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई। उन्होंने कश्मीर मसले का जिक्र जरूर किया, लेकिन अनुच्छेद 370 से जुड़ा फैसला वापस लेने की मांग नहीं दोहराई। ध्यान रहे, अफगानिस्तान की ओर से डुरंड लाइन पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर भारत से रिश्ते सुधारने की पाकिस्तान की जरूरत बढ़ गई है। दूसरी ओर, लद्दाख में चीन से लगती एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) पर जारी गतिरोध को और तवांग में हालिया तनाव को देखते हुए पाकिस्तान के साथ एलओसी पर सामान्य स्थिति भारत के लिए भी बेहतर होगी ( संपादकीय: नवभारत टाइम्स)

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post

भगवान कृष्ण और हनुमान ‘महानतम डिप्लोमेट’थे: विदेश मंत्री

अडानी ग्रुप ने अपने खिलाफ रिपोर्ट को भारत पर संयोजित हमला बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

मुंबई की बैठक में कुछ और राजनीतिक दल ‘इंडिया’ में होंगे शामिल: नीतीश का दावा

August 27, 2023
क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

क्या भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG फिर होंगे महंगे? जानिए पूरा मामला

July 9, 2026

संविधान पर बहस: पीएम मोदी के आगे क्या राहुल गांधी ने फिर मौक़ा गंवा दिया?

December 15, 2024

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi