Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

पार्टी अध्यक्ष चुनाव: किस के सर पर होगा गांधी परिवार का हाथ?

RK News by RK News
September 28, 2022
Reading Time: 1 min read
0
पार्टी अध्यक्ष चुनाव: किस के सर पर होगा गांधी परिवार का हाथ?

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन में अब सिर्फ 3 दिन का वक्त बचा है, सीएम अशोक गहलोत को गांधी परिवार के द्वारा समर्थित उम्मीदवार माना जा रहा था और रविवार को राजस्थान में हुए सियासी घटनाक्रम से पहले यह लगभग तय था कि अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे,

RELATED POSTS

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

लेकिन रविवार को जो कुछ राजस्थान में हुआ उसके बाद यह कहा जा रहा है कि गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं।

हालांकि इस सियासी घटनाक्रम में कांग्रेस हाईकमान ने सीएम अशोक गहलोत पर सीधी कार्रवाई करने से बचते हुए उनके तीन समर्थकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर किस नेता का चुनाव होगा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं लेकिन शशि थरूर कांग्रेस में असंतुष्ट नेताओं के गुट G-23 में शामिल हैं। इसलिए शायद उन्हें गांधी परिवार का समर्थन ना मिले।

तेजी से बदल रही सियासी तस्वीर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को दिल्ली बुलाया है, सोनिया गांधी राजस्थान संकट के मसले को लेकर एक्टिव हैं और बीते दिनों में वह पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, कमलनाथ सहित तमाम नेताओं से बातचीत कर चुकी हैं।

निश्चित रूप से यह बड़ा सवाल है इस चुनाव में गांधी परिवार के द्वारा समर्थित उम्मीदवार कौन होगा। हालांकि सोनिया गांधी शशि थरूर से स्पष्ट रूप से कह चुकी हैं कि वह चुनाव में पूरी तरह तटस्थ रहेंगी।

लेकिन जिस तरह सीएम अशोक गहलोत के लिए कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में गांधी परिवार के द्वारा समर्थित उम्मीदवार हैं और अब जब उनके इस चुनावी रेस से बाहर होने की बात सामने आ रही है तो ऐसे में यक्ष प्रश्न यही है इस चुनाव में गांधी परिवार के द्वारा समर्थित उम्मीदवार कौन होगा।

कहा जा रहा है कि पंजाब से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बारे में कहा जा रहा है कि यह दोनों नेता भी चुनावी ताल ठोक सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का फॉर्म खरीदा है लेकिन उन्होंने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि उन्होंने यह फॉर्म किसी और के लिए खरीदा है।

अखबार के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी के चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने एआईसीसी के डाटा एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, एआईसीसी के सचिव बीपी सिंह के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है और उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के डेलीगेट्स की अंतिम सूची सौंपी है।

 

 

 

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
समाचार

‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

August 19, 2026
अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
समाचार

अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब

August 19, 2026
जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई
समाचार

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

August 19, 2026
कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप
समाचार

कोलकाता में CJP का कार्यक्रम रद्द, आशुतोष रांका ने BJP पर लगाया धमकी देने का आरोप

August 19, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
Next Post
पीएफआई पर बैन बीजेपी सरकार का अघोषित आपातकाल: एसडीपीआई

पीएफआई पर बैन बीजेपी सरकार का अघोषित आपातकाल: एसडीपीआई

भारत में किन-किन संगठनों पर है प्रतिबंध, जानिए पूरी लिस्ट

भारत में किन-किन संगठनों पर है प्रतिबंध, जानिए पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

योगी सरकार पर भड़की मायावती, तबादले और तैनाती में “बड़ी मछलियों” को बचाने का आरोप

योगी सरकार पर भड़की मायावती, तबादले और तैनाती में “बड़ी मछलियों” को बचाने का आरोप

July 25, 2022

बिहार में SIR:बांग्लादेश से सटे इन 4 जिलों में काटे गए 7.6 लाख वोटरों के नाम!हाहाकार

August 2, 2025

बगावत खत्म?राष्ट्रपति पुतिन के साथ वागनर ग्रुप का समझौता, देश छोड़ेंगे येवगेनी प्रिगोज़िन

June 25, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘आप हद से आगे जा रहे हैं’: लाइसेंस बहाल न करने पर बॉम्बे HC ने FDA पर लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना
  • अभिजीत दीपके NDA में जाएंगे? रामदास अठावले के ऑफर पर CJP फाउंडर का जवाब
  • जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान के कई ठिकानों पर ED का छापा, करीब 10 परिसरों में एक साथ कार्रवाई

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi