Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बैठक कर एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को ईद-उल-अज़हा की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

RK News by RK News
July 8, 2022
Reading Time: 1 min read
0


दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री एवं बल्लीमारान के विधायक इमरान हुसैन ने ईद-उल- अज़हा पर तैयारियों के संबंध में दिल्ली नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। मंत्री इमरान हुसैन ने ईद-उल- अज़हा के अवसर पर नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मोहम्मद सादिक (पूर्व पार्षद) , धर्मेंद्र महावर (पूर्व पार्षद), नेता सलाउद्दीन, आरो भाई समेत स्थानीय लोग भी शामिल रहे।

RELATED POSTS

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”



खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को त्योहारों के दौरान उचित जल निकासी और स्वच्छ पानी की लगातार और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के आस-पास वाटर टैंकरों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं/ रोजेदारों को इस दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



बैठक के दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने लोक निर्माण विभाग को चांदनी चौक से फतेहपुरी के बीच मुख्य सड़क के साथ-साथ फुटपाथों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के साथ-साथ फुटपाथों की भी उचित सफाई पर बल दिया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने एमसीडी को सड़कों और गलियों की सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मी लगाने का निर्देश दिए और अधिकारियों को ईद-उल- अज़हा के अवसर पर दिन में कम से कम दो बार सड़कों की सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी स्वच्छता अभियान की निगरानी करेंगे। साथ ही, उन्होंने ईद-उल-अज़हा के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि कूड़े के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के आधार पर पर्याप्त संख्या में टिपर (कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ी) लगाए जायें। उन्होंने अधिकारियों को ईदगाह और उसके आसपास समुचित सफाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।



खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने ईद-उल- अज़हा के अवसर पर दिल्लीवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह खुशी और सद्भाव का त्योहार सभी दिल्लीवासियों के द्वारा उल्लास से मनाया जाता है। यह त्योहार राजधानी दिल्ली की मिश्रित संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। ईद-उल- अज़हा सर्वोच्च बलिदान की भावना को याद करने का अवसर है और यह त्यौहार लोगों को विश्वास, समर्पण और बलिदान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है ।

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए

July 20, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

July 20, 2026
Next Post
ऑल्ट न्यूज सिर्फ घरेलू भुगतान ही ले सकता था: Razorpay

ऑल्ट न्यूज सिर्फ घरेलू भुगतान ही ले सकता था: Razorpay

अखिलेश, राजभर के रिश्तो में खटास, जल्द होगी ‘तलाक़’!

अखिलेश, राजभर के रिश्तो में खटास, जल्द होगी 'तलाक़'!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories


जामिया में शुरू “हुनर से रोज़गार तक” कार्यक्रम

July 4, 2022

केरल धमाके के बहाने ,नफरती मीडिया, जो चाहता था वो नहीं हो सका

October 31, 2023
यूएपीए के आरोपी को रिहा करते हुए कोर्ट ने कहा था : साक्ष्यों की बजाय भावना पर आधारित थे आरोप

यूएपीए के आरोपी को रिहा करते हुए कोर्ट ने कहा था : साक्ष्यों की बजाय भावना पर आधारित थे आरोप

July 13, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
  • CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
  • NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi