Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

धर्म संसद में हिंदू को हथियार उठाने और ‘सफ़ाई अभियान’ शुरू कर देने का आह्वान, मुसलमानों के खिलाफ़ भड़काऊ भाषण

RK News by RK News
December 23, 2021
Reading Time: 1 min read
0
धर्म संसद में हिंदू को हथियार उठाने और ‘सफ़ाई अभियान’ शुरू कर देने का आह्वान, मुसलमानों के खिलाफ़ भड़काऊ भाषण

देहरादून (एजेंसी) : हरिद्वार में तीन दिन तक चली धर्म संसद में मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रती, भड़काऊ बयानबाज़ी की गई। धर्म संसद में साधु-संतों के साथ ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बीजेपी के नेता अश्विनी उपाध्याय और उदिता त्यागी भी मौजूद रहे।

RELATED POSTS

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

सत्य हिंदी डॉट कॉम की ख़बर के अनुसार हिंदू रक्षा सेना के अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने धर्म संसद में कहा कि हमें तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि म्यांमार में हिंदुओं की हत्या की गई, दिल्ली के बॉर्डर पर भी भी हिंदुओं की हत्या हुई, अब ज़्यादा टाइम नहीं बचा है, या तो आप अभी मरने के लिए तैयार हो जाओ या फिर मारने के लिए और इसके सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि म्यांमार की तरह यहां भी हर हिंदू को हथियार उठा लेने चाहिए और सफाई अभियान शुरू कर देना चाहिए।

प्रबोधानंद गिरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी तसवीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। उनकी उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ भी फ़ोटो आ चुकी है। प्रबोधानंद गिरी इससे पहले हिंदुओं को 8 बच्चे पैदा करने के साथ ही मुसलमानों के ख़िलाफ़ कई बार नफ़रती बयानबाज़ी कर चुके हैं।

बीते कुछ महीनों में यह एक और घटना है, जिसमें मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत को बढ़ावा दिया गया। इससे पहले त्रिपुरा में मसजिदों में आगजनी की घटना हुई, संसद से कुछ दूरी पर स्थित जंतर-मंतर पर मुसलमानों के ख़िलाफ़ ख़ूनी नारे लगाए गए। गुड़गांव में खुले में जुमे की नमाज़ का और दिल्ली के द्वारका में हज हाउस का विरोध भी हिंदू संगठनों के लोग कर चुके हैं। धर्म संसद में महामडंलेश्वर साध्वी अन्नपूर्णा उर्फ पूजा शकुन पांडे ने भी भड़काऊ बयानबाज़ी की। उन्होंने कहा कि हथियारों के बिना कुछ भी संभव नहीं है और अगर आप उनकी जनसंख्या को ख़त्म करना चाहते हैं तो उनकी हत्या करो। साध्वी ने कहा कि हत्या और जेल जाने के लिए तैयार रहें। अगर हम में से 100 लोग भी उनके 20 लाख लोगों को मारने के लिए तैयार हो जाएं तो हमारी जीत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वह हिन्दुत्व की रक्षा के लिए हर हाल में हथियार उठा लेंगी।

मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काऊ बयानबाज़ी करने वाले यति नरसिंहानंद सरस्वती ने इस कार्यक्रम में कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे और अच्छे से अच्छे हथियार ही हिंदुओं को बचा सकते हैं।

हैरानी की बात यह है कि इन लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी कोई पुलिस, कोई न्याय व्यवस्था इन्हें जेलों में ठूंसने के लिए अब तक आगे नहीं आई है। ये कार्यक्रम बीजेपी शासित राज्य में हुआ है। इसलिए सबसे पहले वहां की सरकार को इस आयोजन को कराने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन बीते कुछ सालों में कट्टर हिंदू संगठनों के लोग जिस तरह नफ़रती बयानबाज़ी करते रहे हैं और उन पर कहीं-कहीं नाममात्र की कार्रवाई हुई है, उसे देखकर लगता है कि इन लोगों का भी कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा।

कट्टर हिंदू संगठनों की यह नफ़रत सिर्फ़ मुसलमानों के ख़िलाफ़ ही नहीं है, हिंदुओं में भी उनके विचार से अलग विचार रखने वालों और ईसाईयों के भी वे ख़िलाफ़ है।

बीते कुछ दिनों में हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक में कट्टर हिंदू संगठनों के लोग चर्च में घुसकर बवाल कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में संत रामपाल के अनुयायियों की शादी में घुसकर इन्होंने हंगामा किया और एक शख़्स को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साफ है कि इनकी नफ़रत हर उस शख़्स से है, जो इनके साथ न चले। लेकिन उसमें भी मुसलमानों के ख़िलाफ़ ये जिस तरह खुलकर ज़हर उगल रहे हैं, उससे यह सवाल ज़रूर खड़ा होता है कि देश में क्या अब लोकतंत्र कहीं बचा है?

Tags: Communal HatredHatredHindutva
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
Next Post
आज़ादी के बाद भारत में मुसलमान सियासी ताक़त क्यों नहीं बन सके?

आज़ादी के बाद भारत में मुसलमान सियासी ताक़त क्यों नहीं बन सके?

देश को ब्याज की लानत से मुक्त कराना चाहता हूँ : रजब तईय्यब अर्दोगान

देश को ब्याज की लानत से मुक्त कराना चाहता हूँ : रजब तईय्यब अर्दोगान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

विजिटर्स वीजा पर विदेश गए उत्तर प्रदेश के 2946 लोग वापस नहीं लौटे

November 5, 2024

वक्फ (संशोधन) विधेयक,2024 स्वीकार्य नहीं:जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द

August 8, 2024

चुनाव आयोग ने किया पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान: 5 राज्यों में 7, 17, 23, 30 नवंबर को मतदान ; नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे

October 10, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi