Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

चीन के चक्कर में पुराने दोस्त भारत से क्यों रिश्ता खराब कर रहा है मालदीव?

RK News by RK News
January 9, 2024
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: चारों तरफ़ समुद्र से घिरे देश मालदीव (Maldives) के दो सबसे नज़दीकी देश हैं श्रीलंका (Sri Lanka) और भारत. कई वजहों से मालदीव और भारत के बीच के रिश्ते बहुत अहम रहे हैं. हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से मालदीव भारत के लिए बहुत अहम है. और भारत जैसा देश मालदीव के लिए कई मामलों में सिंगल विंडो सोल्यूशन रहा है. लेकिन पिछले कुछ समय में भारत और मालदीव के रिश्तों में खटास आयी है. मालदीव के नए राष्ट्रपति खुले तौर पर चीन के समर्थक हैं. आख़िर क्यों हुआ है ऐसा?
मोइज्ज़ू से पहले इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मालदीव के राष्ट्रपति थे. उन्होंने इंडिया फर्स्ट की नीति अपनायी. मोइज्ज़ू उसके उलट इंडिया आउट की नीति अपना रहे हैं. अपने चुनावी कैंपेन के दौरान उन्होंने यही स्लोगन दिया. सत्ता में आने के बाद उन्होंने द्वीप समूह पर तैनात क़रीब भारतीय सेना के छोटे से दल को निकालने का फ़रमान जारी कर दिया.
इसके अलावा उन्होंने हाइड्रोग्राफ़ी यानि कि जल सर्वेक्षण से जुड़ी सहमति के नवीनीकरण से मना कर दिया. 2019 में बनी ये सहमति समुद्र के डाटा आदि की समीक्षा से लेकर आर्थिक विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान, पर्यावरण, जल परिवहन और सुरक्षा के मुद्दों से जुड़ी थी. मालदीव के रूख़ में बदलाव के पीछे असल किरदार चीन का है. चीन ने 2008 के आसपास मालदीव के रणनीतिक महत्व को पहचान उस पर नज़र गड़ानी शुरु की.
मोहम्मद नशीद के राष्ट्रपति रहते ही बढ़ने लगा था चीन का प्रभाव
मोहम्मद नशीद के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान चीन ने 2011 में मालदीव में अपना दूतावास खोला था. राजनीतिक उठापटक के चलते मोहम्मद नशीद को 2012 में इस्तीफ़ा देना पड़ा था. हालांकि वे इसे तख़्तापलट बताते रहे. अगर ये तख़्तापलट भी था तो भारत नशीद की मदद के लिए उस तरह से आगे नहीं आया जैसे भारत ने 1988 में सेना भेज कर ‘पीपुल्स लिब्रेशन ऑर्जेनाइजेशन ऑफ़ तमिल ईलम’ की तरफ़ से की गई तख़्ता पलट की कोशिश को रोका था और तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद ग़यूम की सत्ता बचायी थी. बेशक पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने अभी मालदीव के मंत्रियों के आपत्तिजनक टिप्पणियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला हो लेकिन उनके राष्ट्रपति रहते मालदीव में चीन ने अपना प्रभाव बढ़ाना शुरु कर दिया था.
2013 से 2018 तक राष्ट्रपति रहे यामीन अब्दुल ग़यूम के कार्यकाल में मालदीव में चीन का निवेश और असर बढ़ता गया. भारत से मालदीव की परंपरागत नज़दीकी दूरी में बदलती गई.
2018 में इब्राहिम सोलिह के राष्ट्रपति चुने जाने को चीन की हार के तौर पर देखा गया. कहने को तो राष्ट्रपति सोलिह इंडिया फ़र्स्ट की नीति अपनायी लेकिन 2008 से बाद के 10 सालों में चीन ने आर्थिक तौर पर मालदीव में ऐसा जाल बिछा लिया कि मालदीव उससे निकल नहीं पाया.
क्या श्रीलंका की तरह फस जाएगा मालदीव?
2023 में चुनाव में मोहम्मद मोइज़ू राष्ट्रपति बने. अब्दुल्ला यामीन की सरकार में वे निर्माण मंत्री थे. इस दौरान इन्होंने चीन की फंडिंग वाले कई प्रोजेक्ट पर काम किया. इसमें राजधानी माले को एयरपोर्ट वाले द्वीप से जोड़ने के लिए 200 मिलियन डॉलर के पुल का प्रोजेक्ट शामिल है. ऐसे में चीन के प्रभाव में उनका आना लाज़िमी था. लेकिन चीनी निवेश और कर्ज के श्रीलंका के अनुभव से मोइज्ज़ू ने लगता है कि कुछ सीखा नहीं है. फिलहाल वे चीन के दौरे पर हैं और चीन को मालदीव में और असर बढ़ाने का मौक़ा दे रहे हैं( साभार NDTV इंडिया)

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post

'अधूरे' राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, बताया 'RSS-BJP का इवेंट'

ख़बरदार! टेलीग्राम पर आए मैसेज भूलकर भी न पढ़ें, इंजीनियर के अकाउंट से गायब हो गए 12 लाख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ईरान ने भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को निशाना बनाने वाले फर्जी सोशल मीडिया चैनलों के खिलाफ चेतावनी दी ।

July 12, 2025

नरोदा गाम फैसला ‘क़ानून और संविधान की हत्या’ है: पवार

April 22, 2023

क्या ब्लड शुगर के मरीज आम खा सकते हैं? डॉक्टर से जानिये कब, कितना और कौन सा फल खाना सही

March 3, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi