Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

आज से दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरी से आम जनता के लिए मुफ्त पौधे बाटें जाएंगे – गोपाल राय

RK News by RK News
July 2, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली की कमला नेहरू रिज से आज पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने निःशुल्क औषधीय पौधा वितरण करने के कार्य का शुभारम्भ किया  और वहां  आरडब्ल्यूए, एनजीओ समेत विभिन्न संगठनों और लोगों को निःशुल्क वितरित किए गए। इसके तहत आज से दिल्ली की 14  सरकारी नर्सरियो से दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधे बाटें जाएंगे | इस साल सरकार द्वारा लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा | दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव पखवाड़े की शुरुआत भी सेंट्रल रिज से की जाएगी | इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है |
पर्यारण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने पौधा वितरण समारोह के बाद, कमला नेहरू रिज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सभी पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणामस्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर ) में काफी इज़ाफ़ा देखा गया है | आज दिल्ली प्रदूषण के खिलाफ फाइटर सिटी के तौर पर विकसित हो रही है | दिल्ली सरकार दो तरह से प्रदूषण के खिलाफ कार्य कर रही है – तात्कालिक और दीर्घकालीन पहल | आज जनभागीदारी के साथ दिल्ली में एक नए तरह का माहौल देखा जा सकता है | दिल्ली में जहाँ साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसद था वह केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण, साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है | साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आज से सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त औषधीय पौधा वितरण कार्य की शुरुआत की है | इसके तहत दिल्लीवासियों को दिल्ली की 14 सरकारी नर्सरियो से निःशुल्क औषधीय पौधे बाटें जाएंगे ताकि लोग अपने- अपने घरो में वृक्षरोपण कर दिल्ली के हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहभागिता दे सकेंगे | इनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले 13 औषधीय पौधे जैसे आमला , अमरुद ,अर्जुन ,कढ़ी पत्ता ,घृत्त कुमारी , गिलोय ,जामुन ,नीम ,निम्बू ,सहजन ,तुलसी ,बेल पत्र ,बहेड़ा शामिल है |

RELATED POSTS

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

उन्होंने बताया कि इस साल सरकार द्वारा लगभग 7 लाख पौधों का मुफ्त वितरण किया जाएगा | इसके तहत आज से विभाग द्वारा 14 सरकारी नर्सरी की लिस्ट दिल्ली के नागरिकों के लिए जारी की गई है | इस लिस्ट में हरेक नर्सरी के नोडल अधिकारी का नंबर भी दिया गया है जिससे लोगों को पौधे लेने में आसानी हो। इन 14 नर्सरी में सेंट्रल दिल्ली की आनंद विहार, आईटीओ , कमला नेहरू , कोंडली; वेस्ट दिल्ली की रेवला खानपुर , खड़खड़ी जटमाल, बरार स्क्वायर, बिरला मंदिर; उत्तरी दिल्ली की पूठकलां , कुतुबगढ़, मामुरपुर, अलीपुर और दक्षिण दिल्ली की तुग़लकाबाद , हौज़ रानी नर्सरी शामिल है |

पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री  गोपाल राय ने कहा कि यह औधषीय पौधे इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। ये पौधे इम्युनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। यदि यह औषधीय पौधे हमारी रोज की जिंदगी में शामिल कर लिए जाएं, तो निश्चित रूप से दिल्ली के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो सकेगा |

*- 11 जुलाई से होगा वन महोत्सव पखवाड़े का शुभारम्भ*

पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने बताया कि समर एक्शन प्लान के 14 बिन्दुओ में शामिल वृक्षारोपण महाअभियान को गति देने के लिए 11 जुलाई से वन महोत्सव की शुरुआत सेंट्रल रिज से की जाएगी और 15 दिनों तक चलने वाले इस समारोह का समापन 25 जुलाई को असोला भाटी माइन्स में 1 लाख से अधिक पौधों को लगाकर किया जाएगा |  इस पौधारोपण महा अभियान के दौरान दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष अलग-अलग जिलों में इसका नेतृत्व करेंगे। साथ ही 11 जुलाई को दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओ में विधायकों के नेतृत्व यह वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाएगा। दिल्ली के ग्रीन बेल्ट को बढ़ाने और दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए हर साल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है | जिसे सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया  जाएगा।   

दिल्लीवासियों से अपील करते हुए पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली को पर्यावरण क्षेत्र में विश्वस्तर पर आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग सरकार के साथ अपनी सहभागिता दे | इसके लिए दिल्ली सरकार की नर्सरी से लोगो को मुफ्त में पौधा मुहैया कराय जा रहा है । इस अभियान से ना केवल दिल्ली के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी बल्कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या से लड़ने का रोडमैप भी तैयार होगा |

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

August 31, 2026
ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?
समाचार

ट्रंप के टैरिफ का जवाब देने के लिए PM मोदी की नई रणनीति?

August 30, 2026
‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
समाचार

‘इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर’, कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

August 30, 2026
नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड
समाचार

नवी मुंबई में BJP कार्यकर्ता 3,404 SIR फॉर्म की कॉपी करते पकड़ा गया, 5 BLO सस्पेंड

August 30, 2026
Next Post
ताजमहल में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं और ना ही ये मंदिर की जमीन पर बना: RTI पर  भारतीय पुरातत्व विभाग का जवाब

ताजमहल में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति नहीं और ना ही ये मंदिर की जमीन पर बना: RTI पर भारतीय पुरातत्व विभाग का जवाब

पुलित्जर अवॉर्ड विजेता कश्मीर की फोटोजर्नलिस्ट सना मट्टू को फ्रांस जाने से रोका गया, पुलिस ने यह बताया कारण

पुलित्जर अवॉर्ड विजेता कश्मीर की फोटोजर्नलिस्ट सना मट्टू को फ्रांस जाने से रोका गया, पुलिस ने यह बताया कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

‘महाकुंभ भगदड़ की मोदी-योगी ले जिम्मेदारी’, जमात-ए-इस्लामी हिंद ने की मांग

February 1, 2025
राकेश का पत्र: सजग नागरिक को मिले जेल डेबिट कार्ड, सवाल करने से पहले कार्ड अनिवार्य हो 

राकेश का पत्र: सजग नागरिक को मिले जेल डेबिट कार्ड, सवाल करने से पहले कार्ड अनिवार्य हो 

July 5, 2022
शी जिनपिंग से मुलाकात के वक्त लाल आंख नहीं दिखाई? ओवैसी का पीएम से सवाल

शी जिनपिंग से मुलाकात के वक्त लाल आंख नहीं दिखाई? ओवैसी का पीएम से सवाल

November 16, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
  • खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR
  • दिल्ली SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख नाम बाहर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi