Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि राफेल सौदे की जेपीसी से जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है? कांग्रेस पार्टी ने कई सवाल पूछे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को प्रेस कांफ्रेंस कर इसके जवाब की चुनौती दी है.

RK News by RK News
July 5, 2021
Reading Time: 1 min read
0
राफेल सौदे की फ्रांस में जांच पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

नई दिल्ली:  फ्रांस के साथ हुए राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार के मामले की अब फ्रांस में न्यायिक जांच होगी. फ्रांस सरकार ने 59 हज़ार करोड़ रुपए के राफेल सौदे की जांच कराने का फैसला लेते हुए एक जज को भी नियुक्त कर दिया है. फ्रांसीसी मीडिया जर्नल मीडियापार्ट की एक रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में दोनों देशों के बीच हुई इस डील की अत्यधिक संवेदनशील जांच औपचारिक तौर पर 14 जून से शुरू हो गई थी. फ्रांसीसी वेबसाइट ने अप्रैल 2021 में राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर कई रिपोर्ट प्रकाशित की थीं. 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की ख़रीद का सौदा किया था, जिसमें से 24 विमान अब तक भारत को मिल चुके हैं.इस मामले पर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

RELATED POSTS

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

36 रफाल लड़ाकू विमानों की खरीद के सौदे को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमले तेज़ कर दिए हैं. पहले से ही इस मुद्दे को उठाती आ रही कांग्रेस ने अब भारत में भी इसकी संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग की है.

सौदे की जेपीसी जांच के लिए सरकार तैयार क्यों नहीं : राहुल गांधी
फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल के सौदे की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि रफ़ाल सौदे की जेपीसी से जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है? कांग्रेस पार्टी ने कई सवाल पूछे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को प्रेस कांफ्रेंस कर इसके जवाब की चुनौती दी है.

भारत ने तो कीमत चुकाई है, तो यहां जांच क्यों नहीं : पवन खेड़ा
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि फ्रांस में इस सौदे की जांच के आदेश दिए गए हैं. कांग्रेस पूछ रही है कि जिस देश में इस सौदे से लाभ कमाया जब वहां जांच हो रही है तो भारत में जांच क्यों नहीं हो सकती जिसने इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई है.

बीजेपी ने गड़बड़ी के आरोपों से किया इंकार

बीजेपी राफेल पर कांग्रेस के हल्ले को बेतुका बताती रही है. वो सौदे में किसी तरह की गड़बड़ी के आरोप से इंकार करती है और जांच की कोई जरूरत नहीं मानती. राफ़ेल सौदे की जांच का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था, लेकिन इसे जांच के योग्य नहीं माना गया. 2019 के चुनाव में भी ये मुद्दा विपक्ष के काम नहीं आया, लेकिन कांग्रेस को लगता है कि इस सौदे में जिस तरह की गड़बड़ियां हुई हैं मोदी सरकार को देर-सवेर उसकी जद में आना होगा.

Tags: राफेल सौदे
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
समाचार

नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी

September 2, 2026
Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
समाचार

Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी

September 2, 2026
7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?
समाचार

7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

September 2, 2026
यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो
समाचार

यूपी में BJP-SP का AI वीडियो वॉर: अखिलेश के खिलाफ ‘टीपू भ्रष्ट’ वीडियो के जवाब में योगी का ‘चिलम’ वीडियो

September 2, 2026
अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’
समाचार

अभिजीत दीपके का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- ‘RSS की वजह से सत्ता में है BJP’

August 31, 2026
समाचार

खड़गे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी पर FIR

August 31, 2026
Next Post
इस बार आईटीआई के लिए नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट 10वीं के आधार पर

इस बार आईटीआई के लिए नहीं देनी होगी प्रवेश परीक्षा, मेरिट 10वीं के आधार पर

योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर

योगी जी ने कहा :उवैसी का चैलेंज मंज़ूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

Up: कागजों पर चल रहे हैं 11 होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज

January 25, 2023

स्वतंत्रता सेनानियों से ऐसे पेश आते हैं?’सावरकर मुद्दे पर राहुल को SC की फटका

April 25, 2025

समान नागरिक संहिता बनने पर सबसे ज़्यादा दिक़्क़त हिंदुओं को होगी? :-एक नज़रिया

June 30, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • नेपाल की बाढ़ से बिहार पहुंची अज्ञात मछलियां, सरकार ने जारी की स्वास्थ्य चेतावनी
  • Iran US Conflict: जून ट्रूस पर लौटना चाहता है ईरान, ट्रंप ने दी और कड़े जवाब की चेतावनी
  • 7.8% GDP Growth पर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने पूछा- बेरोजगारी और महंगाई क्यों?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi