समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है। अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। शनिवार से उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं।
सपा नेता आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी लेकिन, कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी खत्म हो गई थी। इसके चलते उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। मगर, बाद में उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया था। इस बीच वह सीतापुर जेल गए। उनके जेल जाने के बाद सुरक्षा को वापस बुलाया गया था। अब 23 माह बाद आजम खान जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं।

उनके जेल से आने के बाद से ही घर पर मिलने वालों को आना लगातार जारी है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनको मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी वापस कर दिया है। आरआई विनोद कुमार ने बताया कि आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा को शुक्रवार शाम को ही वापस कर दिया गया था, शनिवार से गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं।
23 माह बाद जेल से जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान को पहले ही दिन पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए जवानों को भेजा गया था। लेकिन,उस समय आजम खान ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। उनके घर पहुंचे गार्ड और गनर को वापस पुलिस लाइन भेज दिया था। लेकिन, अब फिर एक बार उनको सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।