नई दिल्ली:अडानी समूह के शेयरों के दाम शुक्रवार को धड़ाम गिरे। अडानी समूह की सभी कंपनियों के शेयर पर लोअर सर्किट लगे। समूह ने शुक्रवार को शेयर बाज़ार में लगभग 3.4 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा खो दिए। इससे पहले बुधवार को अडानी के शेयरों में गिरावट से क़रीब 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का नुक़सान हुआ था। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को बाजार बंद रहे। बुधवार का यह वही दिन था जब हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट में उसने अडानी समूह पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।
सत्या हिंदी के अनुसार हिंडनबर्ग ने कहा कि अडानी समूह एक स्टॉक में खुलेआम हेरफेर करने और अकाउंट की धोखाधड़ी में शामिल था। हिंडनबर्ग रिसर्च के इस आरोप पर अदानी समूह ने कहा है कि दुर्भावनापूर्ण, निराधार, एकतरफा और उनके शेयर बिक्री को बर्बाद करने के इरादे ऐसा आरोप लगाया गया है। इसने कहा है कि अडानी समूह आईपीओ की तरह ही फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफ़र यानी एफ़पीओ ला रहा है और इस वजह से एक साज़िश के तहत कंपनी को बदनाम किया जा रहा है।ताजा खबरें :












