Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मां के बाद अब पिता की मौत पर भी उठे सवाल! आयुषी पर एक और सनसनीखेज आरोप, मामा ने खोला बड़ा राज

RK News by RK News
July 11, 2026
Reading Time: 1 min read
0
आयुषी शर्मा केस

जयपुर हत्याकांड में गिरफ्तार आयुषी शर्मा पर अब पिता विजय शर्मा की मौत को लेकर भी गंभीर आरोप लगे हैं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयपुर: जयपुर में सरकारी कर्मचारी मां नीरज शर्मा की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार 24 वर्षीय आयुषी शर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उसके सगे मामा ने दावा किया है कि आयुषी केवल अपनी मां ही नहीं, बल्कि अपने पिता विजय शर्मा की मौत की भी जिम्मेदार है। मामा के आरोपों के बाद पुलिस ने नए मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED POSTS

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

सरकारी नौकरी के लालच में रची गई थी साजिश?

मामा राकेश शर्मा का आरोप है कि आयुषी अनुकंपा नियुक्ति के जरिए सरकारी नौकरी और पारिवारिक संपत्ति हासिल करना चाहती थी। इसी लालच में उसने पहले अपने पिता और बाद में अपनी मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

राकेश शर्मा का कहना है कि आयुषी के खिलाफ पहले से ही मां नीरज शर्मा की हत्या का मामला दर्ज है और अब पिता विजय शर्मा की मौत की भी जांच होनी चाहिए।

पिता की मौत पर दर्ज कराई गई थी FIR

मामा ने बताया कि उन्होंने प्रताप नगर थाने में पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2025 में आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर इलाज के दौरान पिता विजय शर्मा की फीडिंग पाइप हटाने की साजिश रची, जिससे उनकी मौत हो गई।

उनका दावा है कि यह सब सरकारी नौकरी और संपत्ति पर कब्जा करने की योजना का हिस्सा था।

तीन महीने तक परिवार से छिपाई गई जानकारी

शिकायत के मुताबिक, आयुषी ने परिवार को बताया था कि एक वरिष्ठ डॉक्टर की सलाह पर पिता को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि इसके बाद आयुषी और उसका चचेरा भाई बलराम विजय शर्मा को अपने साथ ले गए और करीब तीन महीने तक परिवार को उनकी सही लोकेशन नहीं बताई। इस दौरान केवल इतना कहा जाता रहा कि उनका इलाज दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मां नहीं मिल सकीं पति से

मामा का आरोप है कि नीरज शर्मा लगातार अपने पति की जानकारी मांगती रहीं, लेकिन उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई। खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों से वह पति से मिलने भी नहीं जा सकीं।

अब पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है कि विजय शर्मा की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।

पहले से जेल में है आयुषी

आयुषी शर्मा फिलहाल अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या के मामले में जेल में बंद है। पुलिस अब पिता की मौत से जुड़े आरोपों की भी जांच कर रही है। यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ एक और गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है।

Tags: Ayushi Sharma CaseCompassionate Job CaseJaipur Murder CaseNeeraj Sharma MurderRajasthan Crime NewsVijay Sharma Death Case
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
समाचार

‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज

October 17, 2026
सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
Next Post
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप

ईरान ने बंद की हॉर्मुज़,:पिता की हत्या का बदला लेंगे: मुजतबा

ज्ञानवापी से संभल तक… सुप्रीम कोर्ट के समझौता फॉर्मूले को हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया, अब क्या होगा?

ज्ञानवापी से संभल तक... सुप्रीम कोर्ट के समझौता फॉर्मूले को हिंदू-मुस्लिम पक्षों ने ठुकराया, अब क्या होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

संभल की शाही जामा मस्जिद की सफाई का आदेश,ASI की रिपोर्ट में सफैदी कराने का विरोध

February 28, 2025

दिल्ली शराब घोटालाः CM तेलंगाना की बेटी कविता गिरफ्तार

February 8, 2023

फ्रांस और 15 अन्य देश फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की तैयारी में

September 22, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ‘रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया’, जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज
  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi