Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक के खिलाफ कोर्ट जा सकेते है मुस्लिम संगठन,धार्मिक अस्तित्व पर संकट: मौलाना शराफ़त कासमी

RK News by RK News
October 7, 2025
Reading Time: 1 min read
0

देहरादून। उत्तराखंड में यूसीसी के बाद अब अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 लागू होने जा रहा है, जिसको लेकर सरकार इस विधेयक को अल्पसंखयकों के हित में कल्याणकारी बता रही हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय इस अधिनियम को उत्तराखण्ड में धार्मिक स्वतंत्रता और अस्तित्व पर संकट के तौर पर देख रही है। जमीअत उलेमा-ए-हिन्द और मुस्लिमों से जुड़ी संस्थाएं इस विधेयक के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कह रही हैं, जबकि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी इस अधिनियम को मुस्लिम समुदाय के विकास का बड़ा कदम बता रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं।

RELATED POSTS

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

इसी दौरान जमीअत उलेमा-ए-हिन्द उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने कहा कि मदरसों की स्थापना संविधान में दिये गये अधिकारों के तहत की गई है। धार्मिक शिक्षा के लिये संस्थाए स्थापित करना, प्रबंधन करना और धार्मिक शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना संवेधानिक अधिकार है, अगर नये अधिनियम में अधिकारों का हनन होगा तो कानूनी राह पर चला जाएगा।  उन्होने यह भी कहा कि मदरसों में अगर धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी तो उनकी आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और अपने रीति-रिवाजों के साथ अपने धर्म के प्रति कैसे जागरूक होगी।

अब छात्रों को एक अधिकृत डिग्री मिलेगीः शमून कासमी
मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि अब मदरसा बोर्ड भी शिक्षा बोर्ड के तहत अधिकृत होगा। यहां से पढ़ने वाले छात्रों को एक अधिकृत डिग्री मिल पाएगी। साथ ही सभी मदरसे अब एक कानूनी बॉडी के तहत आएंगे, जिसकी वजह से इनको मान्यता मिलेगी। साथ ही कानून के दायरे में आने से छात्रों का विकास और उनको शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं एवं शिक्षा भी मिल पाएगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के अल्पसंख्यक शिक्षा कानून के आने से किसी भी तरह से मदरसों में धार्मिक शिक्षा पर असर नहीं पड़ेगा।

मुसलमानों के दमन के लिए इस तरह के कानून ला रही सरकारःउत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान का आरोप
उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान का कहना है कि सरकार की ओर से लिए गए फैसले धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों के खिलाफ है। सरकार संवेधानिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश रच रही है। इस संबंध में वकीलों,मुस्लिम समाज के बु़िद्धजिवियों से मुलाकात की जाएगी। जरूरत पड़ने पर दारुल उलूम देवबंद से भी इस विषय में चर्चा की जाएगी। नजमा खान का कहना है कि सरकार लगातार मुसलमानों के दमन के लिए इस तरह के कानून ला रही है। नजमा खान का कहना है कि अगर ऐसा होता रहा तो उनके पूरे धार्मिक अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह देश सर्वधर्म संभव के सिद्धांत पर चलता है और यहां पर केवल एक धर्म के दमन को लेकर लाये जा रहे कानून की वह कड़ी निंदा करती हैं।नजमा ख़ान कहा कि मदरसों में मुस्लिम धर्म की शिक्षा को हम जारी रखेंगे, चाहे इसके लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़े। अगर सड़क पर भी उतरना पड़ता है तो हम उतरने के लिए तैयार हैं, मगर इस तरह से मुस्लिम धर्म के अधिकारों को कुचला जाएगा तो उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags: Minority Education BillMuslim organizations courtUttarakhand.jameat
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
Next Post

bihar में अब कोई बड़ा भाई नहीं, भाजपा और जदयू बराबर सीटों पर लड़ेंगे चुनाव!चिराग ने फंसाया पेच?

दिल से मिले दिल... अखिलेश और आजम खां की मुलाकात की पहली तस्वीर, एक-दूसरे के हाथ पकड़कर चले साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

विपक्षी दलों की बैठक से एक दिन पहले ED-IT की कार्रवाई, मंत्री के रिश्तेदार और CM नीतीश के करीबी पर धावा

June 22, 2023
ओवैसी के ‘हमलावरों’ को जमानत के खिलाफ याचिका पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

ओवैसी के ‘हमलावरों’ को जमानत के खिलाफ याचिका पर यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

October 1, 2022

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ज्ञानवापी मामला, रमजान के लिए वजू खाना क्षेत्र को डी-सील करने की मांग

April 6, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi