Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

भारत ने पहली बार माना- पाकिस्तान से संघर्ष में कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे ,सीडीएस चौहान का बयान सामने आया

RK News by RK News
May 31, 2025
Reading Time: 1 min read
0


31 May, 2025
भारत की सेना ने मई में पाकिस्तान के साथ हुई झड़पों में लड़ाकू विमान खोने की बात स्वीकार की। इससे पहले भारत ने कभी भी इस तरह से स्वीकार नहीं किया था। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरी सरकार ऑपरेशन सिंदूर को सफल बता रहे हैं।
भारतीय सेना ने पहली बार पुष्टि की है कि मई में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में उसके कुछ लड़ाकू विमान नष्ट हुए थे, हालांकि उसने यह भी कहा कि चार दिन तक चला यह संघर्ष कभी भी परमाणु युद्ध के मुहाने तक नहीं पहुंचा। यह बात भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के जरिए सामने आई है। सीडीएस चौहान ने शनिवार को ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है कि कितने विमान नष्ट हुए, बल्कि यह है कि वे क्यों नष्ट हुए।” चौहान सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने गए हैं। वहीं पर उन्होंने यह बयान दिया। सीडीएस का बयान ऐसे समय आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही भोपाल में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इतिहास का सबसे सफल सैन्य ऑपरेशन है।
भारतीय विमानों के गिरने की चर्चा बहुत होती रही। लेकिन सरकार के स्तर पर कभी इसकी पुष्टि नहीं की गई। पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत के राफेल लड़ाकू विमान उसने गिराए हैं। ब्लूमबर्ग में सीएसडी के इंटरव्यू को पाकिस्तानी मीडिया जबरदस्त ढंग से उछाल रहा है।सीडीएस ने पाकिस्तान के इस दावे को “बिल्कुल गलत” बताया कि उसने छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट करने से इनकार कर दिया कि भारत ने कितने विमान खोए। जनरल चौहान ने लड़ाकू विमानों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, “महत्वपूर्ण यह है कि वे क्यों नष्ट हुए, क्या गलतियां हुईं। संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।”जनरल चौहान ने कहा, “अच्छी बात यह है कि हम अपनी रणनीतिक गलतियों को समझकर उन्हें सुधार सके, और दो दिन बाद फिर से सभी विमानों को उड़ाते हुए लंबी दूरी के लक्ष्यों पर हमला किया।” यहां यह बताना जरूरी है कि ये टिप्पणियां भारत सरकार या सेना की ओर से 7 मई को पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान लड़ाकू विमानों की स्थिति पर अब तक की सबसे सीधी प्रतिक्रिया है। हालांकि विमान गिरने के बारे में जब विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग में सवाल हुआ था तो सेना की ओर से बताया गया कि हमारे पायलट सुरक्षित लौट आए। नुकसान महत्वपूर्ण नहीं है।
इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया था कि उनके देश ने छह भारतीय लड़ाकू विमान मार गिराए, हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार ने इससे पहले यह टिप्पणी करने से परहेज किया था कि क्या उसने संघर्ष में कोई विमान खोया है।
यह संघर्ष परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच आधी सदी में सबसे खराब था, जिसमें दोनों पक्षों ने हवाई हमले, ड्रोन और मिसाइल हमले किए, साथ ही साझा सीमा पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इसकी शुरुआत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक भीषण हमले से हुई थी, जिसमें आतंकवादियों ने 26 भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी थी। भारत ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी हमला बताया, जबकि पाकिस्तान ने इसका खंडन किया था।

RELATED POSTS

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Tags: CDS Chauhandestroyedfighter planesIndiaPakistan
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर
समाचार

गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

September 14, 2026
मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?
समाचार

मोहसिन नकवी को फिर ट्रॉफी देने से भारत का इनकार, BCCI के फैसले के बावजूद क्यों पहुंचे मंच पर?

September 14, 2026
“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,
समाचार

“UCC सभी एनडीए शासित राज्यों में 2029 लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा”… अमित शाह का बड़ा ऐलान,

September 14, 2026
ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
Next Post

कोविड-19 की नई लहर: भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए चुनौतियाँ

शेख हसीना पर ट्रिब्यूनल ने गंभीर मामलों में तय किए आरोप; गिरफ्तारी वारंट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

अभी, मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए..”:cmअसम

August 12, 2023
अखिलेश घमंडी, आजमगढ़ और रामपुर में हार पर ओवैसी का वार

अखिलेश घमंडी, आजमगढ़ और रामपुर में हार पर ओवैसी का वार

June 27, 2022
दिल्ली में SIR से पहले मतदाता सूची में करीब 11 लाख नाम कम हुए, जिसके बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली SIR में बड़ा झटका; चांदनी चौक के बूथ पर 729 वोटरों से अब सिर्फ 1 नाम

September 10, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
  • हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
  • गुरुग्राम में महिला बाइकर का पीछा, ‘दूर रहो’ कहने पर कार से मारी टक्कर

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi