Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

वक्फ बिल:मुसलमानों का विरोध देखते हुए JDU ने पलटी मारी’ TDP भी बिल के विरोध मे उत्तरी

RK News by RK News
August 24, 2024
Reading Time: 1 min read
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) मोदी सरकार के वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ खुलकर सामने आ गई है। इससे पहले चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) ने भी वक्फ बिल को लेकर तमाम सवाल उठा दिए थे। 
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीयू मुस्लिम समुदाय के हितों की बेहतर सुरक्षा के लिए प्रस्तावित कानून में बदलाव पर जोर दे रही है। जेडीयू का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की ही सलाह पर विधेयक में बदलाव होना चाहिए। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव है। राज्य में मुस्लिम आबादी 18 फीसदी है। जेडीयू को यह गणित अच्छी तरह मालूम है। हालांकि पार्टी ने इस महीने की शुरुआत में विधेयक का समर्थन किया था और उसके सांसद और मंत्री राजीव रंजन ने लोकसभा में बहस के दौरान भी इस कानून का समर्थन किया था। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संशोधनों को जरूरी बताया था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जेडीयू के भीतर असंतोष उभर आया है। क्योंकि बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद ज़मा खान ने मुख्यमंत्री से मिलकर कुछ प्रावधानों के बारे में चिंता व्यक्त जताई। न सिर्फ खान ने चिंता जताई है, बल्कि जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी मुस्लिम समुदाय पर असर पड़ने की आशंका जताई है।
शीर्ष मुस्लिम धार्मिक संगठनों, सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड और खानकाहों का प्रतिनिधित्व करने वाले 35 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नीतीश से मुलाकात सारे मुद्दे रखे थे। उनकी आशंकाओं को नीतीश ने गौर से सुना और कहा कि जेडीयू ऐसा विधेयक चाहती है, जिसमें मुस्लिमों की राय हो। विवादित विधेयक नहीं चाहती। इस मीटिंग के बाद नीतीश के मंत्री खुलकर विधेयक का विरोध करने लगे।
बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशादुल्लाह ने कहा – “नीतीश जी ने हमसे कहा कि वह और उनकी पार्टी वक्फ बोर्डों के हित में सब कुछ करेगी और इस संबंध में जेपीसी के सामने अपने विचार रखेगी। उन्होंने भरोसा दिया है कि वह वक्फ बोर्डों को कोई नुकसान नहीं होने देंगे।
विधेयक पर पार्टी के रुख के बारे में पूछे जाने पर नीतीश के राजनीतिक सलाहकार और जेडीयू प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने द टेलीग्राफ को बताया, “नीतीश जी ने मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह उनके हितों की रक्षा करेंगे। हम इस पर कायम रहेंगे।” जेडीयू सूत्रों ने कहा कि पार्टी वक्फ (संशोधन) विधेयक के पक्ष में नहीं है और अगर लोकसभा में मतदान के लिए आया तो शायद इसका समर्थन नहीं करेगी। एक वरिष्ठ जेडीयू नेता ने द टेलीग्राफ से कहा- हमारी पार्टी के किसी भी शीर्ष नेता ने विधेयक के समर्थन में कुछ नहीं कहा है। जेपीसी रिपोर्ट आने तक हम इस मुद्दे पर इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं। इस बीच, केंद्र सरकार के पास अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का भी समय होगा।”
इस बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा है कि उन्होंने एनडीए के सहयोगी चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने वक्फ विधेयक पर अपना विरोध जताया। सैफुल्लाह रहमानी ने दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि “हमने चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की, जिन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह इस विधेयक का विरोध करेंगे। हमने 21 अगस्त को जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की और उन्होंने हमें आश्वासन भी दिया कि वह विधेयक का विरोध करेंगे।उन्होंने कहा कि आरजेडी के तेजस्वी यादव ने भी मुस्लिम संगठनों को आश्वासन दिया है कि उनकी पार्टी इस विधेयक का विरोध करेगी।
अब यह बिल जेपीसी के पास है। जेपीसी की पहली बैठक में विपक्ष ने जबरदस्त तरीके से अपना पक्ष रखा। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी सांसदों ने प्रस्तावित प्रावधानों के संबंध में कई आपत्तियां उठाईं, जैसे गैर-मुस्लिम सदस्यों को बोर्ड में शामिल करना, जिला कलेक्टरों को अधिक अधिकार देना आदि। जेपीसी के एक सदस्य ने कहा कि भाजपा की सहयोगी जेडीयू ने कहा कि वह मुस्लिम समुदाय के साथ इस पर विचार-विमर्श कर रही है और वह अगली बैठक में इन पर चर्चा करेगी। यानी कुल मिलाकर संकेत यही है कि जेडीयू का रुख बदल चुका है।

RELATED POSTS

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
समाचार

ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए

September 12, 2026
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
समाचार

सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक

September 12, 2026
” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज
समाचार

” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

September 12, 2026
‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप
समाचार

‘सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं…’ विजय माल्या ने लगाया ‘अन्याय’ का आरोप

September 11, 2026
H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर
समाचार

H-1B Visa पर ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव, नौकरी गई तो 60 दिन का Grace Period खत्म? भारतीय IT Professionals पर बड़ा असर

September 11, 2026
BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात
समाचार

BRICS 2026: भारत पहुंचे पुतिन, मोदी से मुलाकात आज ; यूक्रेन युद्ध समेत इन मुद्दों पर होगी बात

September 11, 2026
Next Post

बांग्लादेश के मीडिया में भारत की नीति को बताया जा रहा है नाकाम

कांग्रेस का धोबीपाट: हरियाणा में सांसदों के विधानसभा लड़ने पर रोक, सैलजा-सुरजेवाला का पत्ता कटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

कोटा: कोचिंग सेंटर बन रहे हैं मौत के घर, कौन है जिम्मेदार?

कोटा: कोचिंग सेंटर बन रहे हैं मौत के घर, कौन है जिम्मेदार?

December 15, 2022
क्या मुसलमानों की आबादी दूसरों से ज्यादा बढ़ रही है डाटा तो कुछ और कहता है

क्या मुसलमानों की आबादी दूसरों से ज्यादा बढ़ रही है डाटा तो कुछ और कहता है

July 12, 2022
दैनिक भास्कर समूह में आयकर की जांच तीसरे दिन भी जारी रही

दैनिक भास्कर समूह में आयकर की जांच तीसरे दिन भी जारी रही

July 25, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ED रेड के बाद हरीश रावत ने कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया ; बोले- पार्टी की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए
  • सहारनपुर मस्जिद मामले में 6.41 करोड़ हर्जाने की वसूली पर इलाहाबाद HC की रोक
  • ” वैश्विक GDP में BRICS की हिस्सेदारी 40%” – पुतिन का G7 पर तंज

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi