Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

कोर्ट ने दिए मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश

RK News by RK News
March 29, 2024
Reading Time: 1 min read
0

मुख्तार अंसारी की उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत के बाद बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसकी न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने अतिरिक्त सीजेएम को अंसारी की मौत की जांच करने और एक महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा। अदालत का यह फ़ैसला तब आया है जब अंसारी के परिजनों ने मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। 
इससे पहले दिन में उनके बेटे उमर अंसारी ने आरोप लगाया था कि उनके पिता को जेल में ‘धीमा जहर’ दिया गया। उमर अंसारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे पिता ने हमें बताया था कि उन्हें धीमा जहर दिया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि अब पूरा देश इसके बारे में जानता है।
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने जेल में ‘धीमा जहर’ देने के जिस तरह का दावा किया है, ऐसा ही दावा अंसारी के भाई और ग़ाज़ीपुर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने भी किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ज़ल अंसारी ने कहा, ‘मुख्तार ने कहा कि उन्हें जेल में खाने में जहरीला पदार्थ दिया गया था। ऐसा दूसरी बार हुआ। करीब 40 दिन पहले भी उन्हें जहर दिया गया था। और, हाल ही में 19 मार्च को उन्हें फिर से यह दिया गया। जिसके कारण उनकी हालत खराब थी।’
अस्पताल में उनसे मुलाकात करने वाले उनके भाई अफ़ज़ल अंसारी ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों से कहा था, ‘मेडिकल कॉलेज ने एक टीम बनाई है और इलाज जारी है। वह आईसीयू में हैं और मैं उनसे पांच मिनट के लिए मिला। वह सचेत हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। ….अगर बांदा का अस्पताल उचित इलाज नहीं कर सकता है, तो उन्हें समय पर रेफर किया जाना चाहिए।’ अफजल ग़ाज़ीपुर से मौजूदा सांसद हैं।मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने कहा है कि वे पोस्टमॉर्टम के बाद शव को दफनाने के लिए गाजीपुर ले जाएंगे। पुलिस ने शव को बांदा से गाजीपुर तक लगभग 380 किमी की दूरी तक सड़क के माध्यम से सुरक्षित पहुंचाने के लिए पहले ही एक रूट प्लान तैयार कर लिया है।
पिछले दो वर्षों में आठ मामलों में दोषी ठहराए गए 63 वर्षीय अंसारी बांदा जेल में बंद थे। वह पूर्वी यूपी के मऊ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। वह एक हिस्ट्रीशीटर थे और उनके खिलाफ यूपी और दिल्ली के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कुल 65 मामले थे
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जहर देने के आरोप के बावजूद सरकार ने अंसारी के इलाज पर ध्यान नहीं दिया। राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी ने कहा कि अंसारी के जहर दिए जाने के आरोपों को ‘गंभीरता से नहीं लिया गया’।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए राज्य भर में निषेधाज्ञा जारी की है। पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है, बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बांदा, मऊ, गाज़ीपुर और वाराणसी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post

पश्चिमी UP में कैसी है सियासी बिसात और कौन पड़ेगा भारी? सभी दलों की निगाहें मुस्लिम वोट पर, जाट फैक्टर भी अहम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

नफरत का बहुसंख्यकवाद

नफरत का बहुसंख्यकवाद

December 26, 2021

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025: अंतरिम रोक की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल आ सकता है

September 14, 2025
नागरिकों का सैन्यकरण या सेना का नागरिकीकरण? ~ श्रवण गर्ग

नागरिकों का सैन्यकरण या सेना का नागरिकीकरण? ~ श्रवण गर्ग

June 22, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi