Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

कांग्रेस की हार के लिए गहलोत ही ज़िम्मेदार’उनके क़रीबी क्यों कह रहे हैं यह बात?

RK News by RK News
December 11, 2023
Reading Time: 1 min read
0

राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने उनपर तीखा हमला बोला। उन्होंने गहलोत को विधानसभा चुनावों में हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि उनका अनुभव, जादू और योजनाएँ कांग्रेस को सत्ता में वापस नहीं ला सकीं। उन्होंने गहलोत पर आलाकमान के साथ फरेब करने, ऊपर सही फीडबैक न पहुँचने देने, किसी को विकल्प तक न बनने देने जैसे आरोप भी लगाए। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि गहलोत बदलाव नहीं चाहते थे। लोकेश शर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिल पाया था।
उन्होंने कहा, ‘आज के ये नतीजे तय थे। मैं स्वयं मुख्यमंत्री को यह पहले बता चुका था, कई बार आगाह कर चुका था लेकिन उन्हें कोई ऐसी सलाह या व्यक्ति अपने साथ नहीं चाहिए था जो सच बताए।’
लोकेश शर्मा ने कहा, ‘लोकतंत्र में जनता ही माई-बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, विनम्रता से स्वीकार है। मैं नतीजों से आहत जरूर हूँ, लेकिन अचंभित नहीं। कांग्रेस राजस्थान में निःसंदेह रिवाज बदल सकती थी। लेकिन, अशोक गहलोत कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत की शिकस्त है।’
शर्मा ने गहलोत पर आलाकमान को धोखा देने, सही फीडबैक को शीर्ष तक नहीं पहुंचने देने, किसी को विकल्प नहीं बनने देने, अपरिपक्व और स्वार्थी लोगों से घिरे रहकर लगातार गलत निर्णय लेने और सभी फीडबैक को नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया।’
लोकेश शर्मा 1998 में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया यानी एनएसयूआई से शुरुआत करके लगभग 25 वर्षों तक कांग्रेस में रहे। 2012 से गहलोत के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सबसे पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति का प्रबंधन संभाला था। तब गहलोत अपने पहले कार्यकाल में सीएम थे।
शर्मा ने कहा, ‘मैं छः महीने लगातार घूम-घूम कर राजस्थान के कस्बों-गांव-ढाणी में गया, लोगों से मिला, हजारों युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किये, लगभग 127 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्ट सीएम को लाकर दी, ज़मीनी हक़ीकत को बिना लाग-लपेट सामने रखा ताकि समय पर सुधारात्मक कदम उठाते हुए फैसले किये जा सकें जिससे पार्टी की वापसी सुनिश्चित हो… मैंने खुद ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, पहले बीकानेर से फिर सीएम के कहने पर भीलवाड़ा से, जिस सीट को हम 20 साल से हार रहे थे, लेकिन ये नया प्रयोग नहीं कर पाए, और बीडी कल्ला जी के लिए मैंने 6 महीने पहले बता दिया था कि वे 20 हजार से ज्यादा मत से चुनाव हारेंगे और वही हुआ। अशोक गहलोत जी के पार्ट पर इस तरह फैसले लिए गए कि विकल्प तैयार ही नहीं हो पाए।’
चुनावों से पहले लोकेश शर्मा खुद को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में आगे बढ़ाने के लिए राज्य भर में अपना समर्थन आधार जुटा रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान गहलोत की ओर से कुछ ऑडियो लीक साझा करके नाराजगी मोल ली थी, जिसमें कुछ भाजपा और कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर गहलोत सरकार को गिराने की योजना बनाते हुए सुना गया था।
मार्च 2021 में, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में शर्मा और अन्य के खिलाफ आपराधिक साजिश और गैरकानूनी तरीके से टेलीग्राफिक सिग्नल को बाधित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी और शर्मा अब तक पूछताछ के लिए कम से कम पांच बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश हो चुके हैं।

RELATED POSTS

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
समाचार

पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

July 23, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस
समाचार

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

मुंबई में NEET विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों युवाओं को व्हाट्सएप पर पुलिस नोटिस

July 22, 2026
राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
Next Post

मोहुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द, लोकसभा में प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

AIMIM के सबसे अमीर विधायक हैं अकबरुद्दीन ओवैसी, पिस्टल-रायफल समेत रखते हैं ये हथियार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

पैगंबर पर आपत्तिजनक ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल प्रभारी की छुट्टी

पैगंबर पर आपत्तिजनक ट्वीट पर बीजेपी आईटी सेल प्रभारी की छुट्टी

July 8, 2022
यूपी हिंसा पर पाक के पूर्व PM इमरान खान ने जानें क्या कहा

यूपी हिंसा पर पाक के पूर्व PM इमरान खान ने जानें क्या कहा

June 15, 2022
धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

July 22, 2026

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाएगी सरकार, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
  • धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला, कहा- छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही कांग्रेस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi