Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

2014 से मोदी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को हजारों करोड़ के विज्ञापन दिए

RK News by RK News
December 14, 2022
Reading Time: 1 min read
0
2014 से मोदी सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को हजारों करोड़ के विज्ञापन दिए

नई दिल्ली: भारत सरकार ने पांच सालों, यानी 2017 से 2022 के बीच प्रिंट मीडिया को 1736 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 1569 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए हैं. यानी इस दौरान भारत सरकार द्वारा कुल 3305 करोड़ रुपए विज्ञापनों पर खर्च किए गए. यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है.

RELATED POSTS

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में 12 जुलाई तक प्रिंट मीडिया को 19.26 करोड़ तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 13.6 करोड़ रुपए के विज्ञापन दिए जा चुके हैं.

28 जुलाई को राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद जी सी चंद्रशेखर ने सवाल पूछा कि सरकार द्वारा वर्ष 2017 से आज तक, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापनों पर व्यय का वर्षवार और मंत्रालय वार आंकड़ा क्या है?

सरकार की ओर से इसका जवाब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया. उनके जवाब के मुताबिक 2017 से 2022 के बीच प्रिंट मीडिया पर 1736 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर 1569 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च हुए. वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में 12 जुलाई तक प्रिंट को 19.26 करोड़ तो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 13.6 करोड़ के विज्ञापन दिए गए हैं. ये सभी विज्ञापन केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के माध्यम से दिए गए.

इस खर्च को अगर वर्षवार देखें तो 2017-18 में प्रिंट मीडिया को 636.36 करोड़ तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 468.92 करोड़, 2018-19 में प्रिंट मीडिया को 429.55 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 514.28 करोड़, 2019-20 में प्रिंट मीडिया को 295.05 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 317.11 करोड़, 2020-21 में प्रिंट को 197.49 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक को 167.86 करोड़ तथा 2021-22 में प्रिंट को 179.04 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को 101.24 करोड़ रुपए विज्ञापनों के लिए दिए गए.

वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में 12 जुलाई तक, प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों पर 19.26 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापनों पर 13.6 करोड़ रुपए सरकार के द्वारा खर्च किए गए.

अनुराग ठाकुर ने मंत्रालय वार खर्च के आंकड़े भी दिए हैं. 2017 से 12 जुलाई 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक 615.07 करोड़ रुपए के साथ विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा खर्च वित्त मंत्रालय द्वारा किया गया. इस मामले में दूसरे नंबर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय है. जिसने इस अवधि में 506 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए. तीसरे नंबर पर स्वास्थ्य मंत्रालय रहा, जिसकी ओर से 411 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए गए.

वहीं रक्षा मंत्रालय ने 244 करोड़, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय ने 195 करोड़, ग्रामीण विकास मंत्रालय ने लगभग 176 करोड़ और कृषि मंत्रालय ने 66.36 करोड़ रुपए विज्ञापनों पर खर्च किए. रोजगार एवं श्रम मंत्रालय ने भी लगभग 42 करोड़ खर्च किए. हालांकि इसी दौरान कोरोना के कारण लाखों की संख्या में मज़दूरों का पलायन भी हुआ था.

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
समाचार

सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध

October 14, 2026
प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
समाचार

प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल

October 13, 2026
जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में
समाचार

जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
Next Post
अगली जनगणना डिजिटल होगी: गृह मंत्रालय

अगली जनगणना डिजिटल होगी: गृह मंत्रालय

45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों मैं फैकल्टी के लगभग 33% पद खाली: केंद्र

45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों मैं फैकल्टी के लगभग 33% पद खाली: केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

नाबालिग पहलवान के यौन शोषण केस में बृजभूषण को दिल्ली पुलिस से क्लीन चिट, चार्जशीट दाखिल

June 15, 2023

Rampurकी मुस्लिम महिलाओं से PM Modi करेंगे ‘Mann Ki Baat’, विधायक आकाश सक्सेना को जिम्मेदारी

June 17, 2023

मनी लॉन्ड्रिंग जांच में आप के दिल्ली विधायक अमानतुल्ला खान पर ईडी ने छापा मारा

October 10, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • सौरव दास और अशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी और AISA ने जताया विरोध
  • प्रेस की आजादी पर बहस तेज , दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिस की कार्रवाई के गंभीर आरोप; 20 से ज्यादा पत्रकारों ने उठाए सवाल
  • जंतर-मंतर में घुसने की कोशिश के बाद CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रंका फिर हिरासत में

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi