Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

मेरे पिता उप-प्रधानमंत्री थे, फिर भी हमने भेदभाव झेला है: मीरा कुमार

RK News by RK News
August 17, 2022
Reading Time: 1 min read
0
मेरे पिता उप-प्रधानमंत्री थे, फिर भी हमने भेदभाव झेला है: मीरा कुमार

नई दिल्‍ली: देश में जाति के आधार पर लोगों के साथ के साथ भेदभाव की घटनाएं अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं, कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने भी माना कि देश में जाति के आधार पर लोगों से भेदभाव की घटनाएं अभी भी जारी हैं।

RELATED POSTS

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल

सीजेपी और केंद्र के बीच बातचीत कल फिर होगी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा समय

सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

एनडीटीवी हिंदी के अनुसार मीरा कुमार ने कहा कि जो भी हुआ है वह बेहद भयावह है, 100 साल पहले मेरे पिता बच गए थे, लेकिन 100 साल बाद बच्‍चे को जान गंवानी पड़ी।

मीरा ने कहा कि मैंने एक बार अपने पिता बाबू जगजीवन राम जी से पूछा था कि आपने इस देश के लिए आजादी की लड़ाई क्‍यों लड़ी? आपने यह जोखिम क्‍यों लिया?

इस देश ने आपके लिए और दलित वर्ग के लिए कुछ नहीं किया, आप लोगों को तो अपमान और अत्‍याचार ही झेलना पड़ा तो उन्‍होंने कहा था कि आजाद भारत बदलेगा, हमें जातिविहीन समाज मिलेगा।

मुझे खुशी है कि (ऐसी घटनाओं को सुनने के लिए) आज वे नहीं हैं, आजादी के 75 साल भी इस मामले में भारत नहीं बदला है. यह बेहद दुखद है।

मीरा कुमार ने कहा कि हां, मेरे पिता ने काफी मुश्किलों के बावजूद बहुत कुछ हासिल किया लेकिन उन्‍हें आज भी दलित लीडर के तौर पर जाना जाता है, किसी अन्‍य नेता को उसकी जाति से नहीं जाना जाता, चूंकि मेरे पिता दलित थे, इसलिए उन्‍हें इस नाम से जाना जाता है।

मैंने भी कई बार इस तरह की परेशानी का सामना किया है, क‍ई टिप्‍पणियों ने मुझे व्‍यथित किया है, केवल भारत में ही नहीं, मुझे लंदन में भी अपमान का सामना करना पड़ा था।

मैं वहां रहने के लिए घर देख रही थी, एक व्‍यक्ति जो हिंदू भी नहीं था, वह क्रिश्चियन था मिस्‍टर जैकब, वह मुझे अपना घर किराए पर देना चाहता था, मुझे घर पसंद था, मैंने कहा कि मैं शिफ्ट करती हूं, इस दौरान उसने मुझ पर आखिरी सवाल दागा, उसने पूछा- क्‍या आप ब्राह्मण हैं तो मैंने-मैं ब्राह्मण नहीं हूं, मैं अनुसूचित जाति से हूं, क्‍या आपको कोई दिक्‍कत है तो उसने कहा-नहीं, लेकिन उसने मुझे घर भी नहीं दिया।

मीरा कुमार ने कहा कि मेरे पिता को भी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, मेरे पिता देश के उप प्रधानमंत्री थे, वर्ष 1978 में वे डॉ. संपूर्णानंद की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए बनारस गए थे।

वहां उन्‍हें अपमानित किया गया, उनके खिलाफ जातिसूचक संबोधन इस्‍तेमाल किए गए. वे उप प्रधानमंत्री, बेहद प्रभावशाली शख्सियत थे, इसके बावजूद उनके खिलाफ अपमानजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया, कहा गया- जगजीवन *** चले जाओ. बाद में प्रतिमा को गंगाजल से धोया गया क्‍योंकि उनका मानना था कि प्रतिमा ‘अशुद्ध’ हो गई है।

 

 

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल
समाचार

जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल

July 24, 2026
सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास (बाएं), आशुतोष रांका शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक में
समाचार

सीजेपी और केंद्र के बीच बातचीत कल फिर होगी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा समय

July 24, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

July 24, 2026
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए
समाचार

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए

July 24, 2026
वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
समाचार

वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, CJP बोली- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

July 24, 2026
संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने
समाचार

संसद में चौथे दिन भी हंगामा, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

July 23, 2026
Next Post
केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

केजरीवाल ने कैसे खुद को मोदी के चैलेंज तौर पर पेश किया

हमलावर ने कहा- रुश्दी के जिंदा बच जाने पर मुझे हैरत हुई

हमलावर ने कहा- रुश्दी के जिंदा बच जाने पर मुझे हैरत हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

प्रधानमंत्री देश में ‘एक पार्टी का राज’ चाहते हैं: सांसदों के निलंबन पर खड़गे

December 20, 2023

चुनाव आयोग का आदेश: प्रिंट मै विज्ञापन छपवाने के लिए पेशगी मंजूरी जरूरी

May 8, 2023

ED ने राणा अय्यूब के खिलाफ दायर की चार्जशीट

October 14, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • जंतर मंतर प्रोटेस्ट में हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई: राहुल
  • सीजेपी और केंद्र के बीच बातचीत कल फिर होगी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार ने मांगा समय
  • सोनम वांगचुक के अनशन के बाद CJP पर सबकी नजर, आज सरकार से होगी अहम बातचीत

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi