Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home विचार

चुनाव में खामोशी क्यों; बीजेपी का ‘सेल्फ गोल’ कितना घातक?
Dr.Ravi kant

RK News by RK News
May 17, 2024
Reading Time: 1 min read
0

2024 के लोकसभा चुनाव के चार चरण में 381 सीटों पर यानी दो तिहाई से अधिक सीटों मतदान हो चुका है। ज्यादातर चुनाव विश्लेषकों और पर्यवेक्षकों का मानना है कि इस चुनाव में मतदाता बहुत शांत हैं। यहां तक कि पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक भी मुखर नहीं दिखाई दे रहे हैं। जबकि आमतौर पर भाजपा के समर्थक मुखर ही नहीं बल्कि विपक्षियों पर आक्रामक भी रहते हैं। यही कारण है कि जमीन पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार भी हैरान हैं। इन पत्रकारों का कहना है कि उन्होंने इतना खामोश चुनाव पहले कभी नहीं देखा। लेकिन उनका मानना है कि अंदर ही अंदर एक धारा है जो चुनाव को निर्णायक बना रही है। यह धारा क्या है? क्या इस धारा ने चुनाव को बदल दिया है?
इस साल के जनवरी महीने में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ। कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जैसे अतिपिछड़ा और किसान समाज के राजनेताओं को मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न दिया गया। उस समय भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में माहौल बन रहा था। विपक्षी गठबंधन की एकता बिखरने लगी थी। नीतीश कुमार ने फिर से पाला बदल लिया और ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि बंगाल में इंडिया एलाइंस नहीं होगा। इससे विपक्षी एकता को झटका लगा। एक तरफ भाजपा के पास संसाधनों की भरमार है तो विपक्ष लगभग खाली हाथ है। कांग्रेस ने जो क्राउड फंडिंग के जरिए चंदा इकट्ठा किया था, उस पर भी ताला लगा दिया गया। कांग्रेस के खाते सील कर दिए गए। विपक्षी नेताओं पर ईडी सीबीआई की एक के बाद एक छापेमारी शुरू हो गयी। कांग्रेस सहित विपक्ष के तमाम नेताओं को डरा धमकाकर बीजेपी में शामिल कराया जाने लगा। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन जैसे चुने हुए आदिवासी मुख्यमंत्री को ईडी ने जेल भेज दिया। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ भेज दिया गया। विपक्ष को निपटाने के लिए एक तरह का गुरिल्ला वार चल रहा था। 
इन तमाम वजहों से विपक्ष में कोई खास उम्मीद नहीं दिख रही थी। जबकि मोदी और सत्ता पक्ष का उत्साह चरम पर था। इसलिए नरेंद्र मोदी ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया। जब यह सवाल उठा कि इतना बड़ा बहुमत क्यों चाहिए तो भाजपा के कई सांसदों और प्रत्याशियों ने ऐलान कर दिया कि संविधान बदलने के लिए दो तिहाई से ज्यादा बहुमत की ज़रूरत है। ‘भाजपा संविधान बदलना चाहती है।’ इस ऐलान का तेजाबी असर दलित और आदिवासी समाज में हुआ। डॉ. आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान ने दलित और आदिवासियों को राजनीतिक और सरकारी महकमों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण का अधिकार दिया। बाबा साहब ने दलितों की गुलामी और वंचना मिटाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस के साथ तमाम अहसमतियों के बावजूद डॉ. आंबेडकर, गांधी और नेहरू के आमंत्रण पर संविधान सभा में पहुंचे। डॉ. आंबेडकर ने स्वीकार किया कि दलितों के हितों की रक्षा हेतु वे संविधान सभा में आना चाहते थे। लेकिन सभा ने उन्हें प्रारूप समिति का अध्यक्ष बनाकर सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। इस तरह बाबा साहब आंबेडकर संविधान निर्माता बने। दलितों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को संविधान ने तमाम मौलिक और कानूनी अधिकार प्रदान किए।  
भाजपा के संविधान बदलने के ऐलान के बाद देश का जागरूक दलित और आदिवासी समाज संगठित होकर उसके खिलाफ खड़ा हो गया। तमाम पत्रकारों को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि अचानक खासकर दलित समाज मुखर होकर भाजपा का विरोध क्यों करने लगा? यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि इस चुनाव में केवल दलित ही मुखर दिखाई दे रहा है। दरअसल, उसके लिए संविधान बदलने का मामला केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि सदियों बाद मनुष्य होने का जो एहसास उसे प्राप्त हुआ है, उसे वह खोना नहीं चाहता। संविधान और बाबा साहब के प्रति उसका भावनात्मक लगाव है। दलित समाज किसी भी कीमत पर संविधान पर आंच नहीं आने दे सकता। संविधान पर उठने वाली उंगली को दलित समाज क़तई नहीं बर्दाश्त कर सकता। वह अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्मृतिकाल और पेशवाई दौर की तरह गुलाम नहीं देख सकता।


क्या यह चेतना अचानक दलितों के मन में घर कर गई? ऐसा कतई नहीं है। पिछले 5 साल से लगातार सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों और गोष्ठियों में इसकी चर्चा होती रही है कि भाजपा और आरएसएस का छुपा हुआ एजेंडा बाबा साहब के संविधान को बदलना है। संघ से जुड़े तमाम हिंदुत्ववादी संगठन लगातार भारत को हिंदूराष्ट्र बनाने और मनुस्मृति के आधार पर संविधान लागू करने की बात करते रहे हैं। इसीलिए बहुजन नायकों पर होने वाली गोष्ठियों में संविधान बचाने की शपथ ली जाती रही। जिन लोगों को लगता है कि अचानक संविधान कैसे मुद्दा बन गया, वे दरअसल, इस चेतना प्रक्रिया से अनजान हैं। यही कारण है कि देशभर का करीब 70 फ़ीसदी दलित समाज आज विपक्ष यानी इंडिया एलाइंस के साथ खड़ा है। वे संविधान बदलने वालों को ही बदलने के लिए विपक्ष के साथ आ गए हैं।

RELATED POSTS

ग़ज़ा में लोग चलती-फिरती लाशें बन गए हैं’, पत्रकारों की आपबीती

राहुल क्या हिंदुत्व के समानांतर कांग्रेस की नई विचारधारा खड़ी कर पाएंगे?

महाराष्ट्र भाषा विवादः हिंदुत्ववादी राजनीति का हथियार है हिंदी

संविधान बचाने के मुद्दे के अतिरिक्त इस चुनाव का दूसरा मोड़ कांग्रेस पार्टी का मैनिफेस्टो साबित हुआ।
दरअसल, नरेंद्र मोदी के 10 साल के शासन में देश के शीर्षस्थ चुनिंदा अमीरों और पूंजीपतियों को छोड़कर प्रत्येक वर्ग की आर्थिक क्षति हुई। पहले नोटबंदी ने छोटे दुकानदारों और गरीब परिवारों को उजाड़ दिया। काला धन समाप्त करने के नाम पर की गई नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मानो ठप्प कर दिया। इसके बाद जीएसटी ने मझोले कारोबारियों को तबाह कर दिया। रही सही कसर कोरोना आपदा के समय पूरी हो गई। तालाबंदी के कारण लघु और मध्यम उद्योग धंधे बंद हो गए। असंगठित क्षेत्र में लगे तमाम मजदूर अपने गांव वापस आ गए। उन्हें 5 किलो राशन देकर भिखमंगा बना दिया गया। लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिला। इससे इन मजदूरों का स्वाभिमान ही नहीं छलनी हुआ बल्कि बच्चों की पढ़ाई और परवरिश भी ठीक से नहीं हो रही है। डीजल, खाद और बीज के दामों की बढ़ोतरी ने किसानों को कंगाल कर दिया। आवारा पशुओं ने उनकी रात की नींद छीन ली। कर्ज के बोझ तले दबा किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होने लगा। जब उसने एमएसपी की मांग की तो उस पर केंद्र सरकार ने लाठियां बरसाईं। किसानों की जमीनों पर अंबानी अडानी की नज़र गड़ी हुई है। मोदी का मक़सद किसानों को जमीनों से बेदखल करके अंबानी और अडानी का साम्राज्य स्थापित करना है। मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के लिए किसानों को खेत मजदूर बनाना चाहते हैं।
किसान मजदूर ही नहीं आज देश का नौजवान भी मोदी सरकार से बेहद नाराज है। पिछले 10 सालों में ना के बराबर सरकारी नौकरियां दी गयीं। अग्निवीर जैसी योजना लाकर नरेंद्र मोदी ने नौजवानों का सैनिक बनने का भी सपना छीन लिया। 10 साल से सरकारी भर्तियों की राह देखते देखते नौजवानों की आंखें पथरा गयीं। उनके हौसले टूट गए। इस दरम्यान सैकड़ों नौजवानों ने आत्महत्या कर ली।

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पांच न्याय का ऐलान किया। युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां छह माह के भीतर देने का वादा बहुत आकर्षक बन गया। अग्निवीर योजना को समाप्त करने के वादे ने खासकर ग्रामीण पृष्ठभूमि के नौजवानों को आकर्षित किया। कर्जमाफी से लेकर एमएसपी का वादा देश के किसानों के लिए, महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की नगदी महालक्ष्मी योजना, बेरोजगार नौजवानों के कौशल विकास हेतु प्रतिवर्ष 1 लाख की सहायता; ऐसी योजनाएं हैं जिनसे लोगों की आत्मनिर्भरता ही नहीं बढ़ेगी बल्कि रुका हुआ आर्थिक पहिया भी चल निकलेगा। लोगों के पास जो नगदी पहुंचेगी वह बाजार में आएगी, खरीदारी बढ़ेगी। इससे उत्पादन बढ़ेगा। जब उत्पादन बढ़ेगा तो रोजगार भी सृजित होगा। राहुल गांधी इस आर्थिक प्रक्रिया को आसान शब्दों में लगातार लोगों को समझा रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी जाति जनगणना और दलित, आदिवासियों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर इन मुद्दों की स्पष्ट छाप दिखाई दे रही है। 50 फ़ीसदी की आरक्षण की सीमा हटाने यानी दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने का ऐलान किया गया। बैकलॉग की भर्ती, निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में आरक्षण का वादा सामाजिक न्याय की ओर बढ़ता एक जरूरी कदम है। सामाजिक और आर्थिक न्याय का दस्तावेज बने कांग्रेस के मैनिफेस्टो ने इस चुनाव में निर्णायक भूमिका अदा की है। कांग्रेस के पास भाजपा की तरह प्रचारतंत्र नहीं है। लेकिन जब नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग की छाप बताई तो उसका स्वतः प्रचार हो गया। कांग्रेस के अनुसार मोदी के हमले के बाद तीन दिन में 80 लाख लोगों ने उसके घोषणा पत्र को डाउनलोड किया। कांग्रेस मैनिफेस्टो पर हमला एक तरह से नरेंद्र मोदी का सेल्फ गोल साबित हुआ।
इस तरह जमीन पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ लोगों का गुस्सा और संविधान बदलने के ऐलान ने भाजपा के खिलाफ पूरा माहौल पैदा कर दिया। भाजपा और हिंदुत्ववादियों ने 10 साल में एक डर पैदा किया। इस वजह से लोग खामोश हैं। लेकिन वे बदलाव के लिए वोट करने के लिए निकल रहे हैं। जबकि भाजपा का आधार मतदाता महंगाई और बेरोजगारी से इतना पीड़ित है कि मोदी द्वारा बार-बार मुसलमानों से डराने के बावजूद वह निष्क्रिय और खामोश बना हुआ है। इसलिए चुनाव बेहद शांत दिख रहा है। लेकिन आंतरिक विरोधी हवा से भाजपा सत्ता से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है।
(लेखक दलित चिंतक हैं और समसामयिक विषयों पर लिखते रहे हैं। ये लेखक के अपने विचार हैं)

ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

विचार

ग़ज़ा में लोग चलती-फिरती लाशें बन गए हैं’, पत्रकारों की आपबीती

July 27, 2025
विचार

राहुल क्या हिंदुत्व के समानांतर कांग्रेस की नई विचारधारा खड़ी कर पाएंगे?

July 25, 2025
Uncategorized

महाराष्ट्र भाषा विवादः हिंदुत्ववादी राजनीति का हथियार है हिंदी

July 14, 2025
विचार

फिलीस्तीन पर अवसरवाद  :-मनोज झा

June 30, 2025
विचार

अहमदाबाद: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर, दो टुकड़ों में टूटा,242 यात्रियों में53 ब्रिटिश,

June 12, 2025
विचार

Waqf पर सुनवाई:केंद्र ने कहा- वक्फ अधिनियम के प्रमुख प्रावधान जारी रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट  अब 20 मई को मामले की सुनवाई करेगा

May 15, 2025
Next Post

मतदान का डेटा अपलोड करने में देरी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा

नाराज विदेशी निवेशक? बाजार से निकाल चुके हैं 28000 करोड़ से ज्यादा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

दिल्ली संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई सीआईएसएफ 70 जवान पहरा देंगे

दिल्ली संघ मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई सीआईएसएफ 70 जवान पहरा देंगे

September 6, 2022

ओखला में हत्याओं की वारदातें, अमानतुल्लाह खान पुलिस व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया

September 13, 2022
मस्जिद विवाद का इतिहास, इतिहासकार सुशील श्रीवास्तव की नजर से

मस्जिद विवाद का इतिहास, इतिहासकार सुशील श्रीवास्तव की नजर से

December 7, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • नूपुर को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कहा- बयान के लिए टीवी पर पूरे देश से माफी मांगे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • मालेगांव ब्लास्ट: जांच एजेंसियां लगातार विफल हो रही हैं,उनको भंग कर देना चाहिए:जमीअत उलमा-ए-हिंद
  • Up, Bulan Shahar: इंस्पेक्टर सुबोध हत्याकांड में 38 दोषी, जानें अख़लाक केस से संबंध
  • मालेगांव ब्लास्टः पीड़ितों का दर्द ,17साल बाद भी इन्साफ नहीं मिला,भरोसा टूटा, पर हिम्मत नहीं हारी, suprem court जाएंगे

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi