Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

RK News by RK News
August 2, 2026
Reading Time: 1 min read
0
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में

CJP की फंडिंग को लेकर उठे सवाल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन के समाप्त होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं।उनकी कॉकरोच जनता पार्टी के लीगल डिफेंस फंड पर सवाल उठे हैं. एक सवाल यह भी पूछा गया है कि अभिजीत दिपके के पिता भगवानराव दिपके के पास उन्हें अमेरिका भेजने के लिए पैसे कहां से आए, जबकि वे एक रिटायर्ड कर्मचारी हैं?  गुजरात के सूरत के RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय GST अधिकारियों को पत्र लिखकर CJP के कथित 1 करोड़ रुपये के लीगल डिफेंस फंड, पार्टी की कानूनी स्थिति और अभिजीत दीपके की आर्थिक पृष्ठभूमि की जांच कराने की मांग की है।

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

अमेरिका की पढ़ाई पर भी उठाया सवाल

RTI कार्यकर्ता ने अपने पत्र में यह भी सवाल उठाया है कि अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी बताए जाते हैं, उन्होंने अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका कैसे भेजा। पत्र में इस आर्थिक स्रोत की जांच की मांग की गई है।हालांकि, इस संबंध में अभी तक अभिजीत दीपके या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

CJP के 1 करोड़ रुपये के लीगल डिफेंस फंड पर सवाल

पत्र में CJP द्वारा बनाए गए कथित 1 करोड़ रुपये के लीगल डिफेंस फंड पर भी सवाल उठाए गए हैं। RTI कार्यकर्ता ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि इस फंड का स्रोत क्या है, इसका संचालन कैसे किया जा रहा है और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय GST बोर्ड के अधिकारियों को लिख लेटर में सवाल उठाया है कि रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी अपने बेटे को हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका कैसे भेज पाए? कॉकरोच जनता पार्टी के एक करोड़ के लीगल डिफेंस फंड का सच क्या है? CJP कार्यकर्ताओं को कानूनी मदद और इसके लिए फंड कैसे मिल रही है?यह लीगल डिफेंस फंड संसद मार्च और आंदोलन के दौरान घायल या कानूनी मामलों का सामना कर रहे प्रदर्शनकारियों को सहायता देने के उद्देश्य से घोषित किया गया था।

कपिल सिब्बल की घोषणा पर भी उठे सवाल

अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा CJP को 1 करोड़ रुपये की कानूनी सहायता देने की सार्वजनिक घोषणा का भी उल्लेख किया है।उन्होंने सवाल उठाया है कि यदि यह राशि दी गई है तो उस पर लागू कर नियमों, विशेषकर GST के प्रावधानों का पालन किया गया या नहीं। उन्होंने इस पूरे वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग की है।

पार्टी के कानूनी दर्जे पर सवाल

RTI कार्यकर्ता ने चुनाव आयोग से यह भी पूछा है कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत एक पंजीकृत राजनीतिक दल है।उन्होंने कहा कि यदि पार्टी का पंजीकरण नहीं हुआ है तो वह राजनीतिक दल की तरह गतिविधियां कैसे संचालित कर रही है और सार्वजनिक रूप से राजनीतिक अभियान तथा फंडिंग कैसे जुटा रही है। उन्होंने इस पहलू की भी जांच कराने की मांग की है।

अभी तक कोई आधिकारिक जांच घोषित नहीं

फिलहाल चुनाव आयोग, केंद्रीय GST बोर्ड या अन्य संबंधित एजेंसियों की ओर से इस शिकायत पर किसी औपचारिक जांच की घोषणा नहीं की गई है। वहीं अभिजीत दीपके, CJP और कपिल सिब्बल की ओर से भी इन आरोपों और मांगों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

Tags: Abhijeet DipkeCJPCockroach Janta PartyECIelection commissionKapil SibalLegal Defense FundRTI Activist
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव
समाचार

हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमला, मक्का की ओर ड्रोन भेजने से इनकार; बढ़ा तनाव

September 16, 2026
Next Post
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जामिया टीम का आईबीएम फंक्शन में “मंकीपॉक्स डिटेक्शन एंड डेटा एनालिसिस” प्रोजेक्ट प्रेजेंट

September 7, 2022

जामिया आरसीए में सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मुफ्त कोचिंग के लिए, 5 जून, 2023 तक आवेदन

June 2, 2023

खाप पंचायत का सरकार को अल्टीमेटम, 9 जून तक बृजभूषण सिंह की हो गिरफ्तारी, वरना…

June 2, 2023

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
  • महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi