Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

RSS-BJP विचारधारा के मूल में कायरता:राहुल गांधी

RK News by RK News
October 2, 2025
Reading Time: 1 min read
0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा का मूल ‘कायरता’ है, जो कमजोरों पर प्रहार करने और मजबूतों से भागने पर आधारित है। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतंत्र को तबाह करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि भारत का सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र पर हो रहा हमला है। विदेशी धरती पर राहुल गांधी का यह बयान तुरंत विवाद का विषय बन गया। बीजेपी ने इसे ‘देशविरोधी’ करार देते हुए राहुल पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया।
बीजेपी ने क्या-क्या आरोप लगाया, यह जानने से पहले यह जान लें कि आख़िर राहुल गांधी ने किस तरह हमला किया है। राहुल ने कोलंबिया में बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा पर अपनी बात को साफ़ करने के लिए हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की किताब का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि एक बार उन्होंने और उनके कुछ दोस्तों ने एक मुस्लिम व्यक्ति को पीटा और उस दिन उन्हें बहुत खुशी हुई। अगर पांच लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीटें, जिससे उनको खुशी मिले, तो यह कायरता है। यही आरएसएस की विचारधारा है – कमजोरों को पीटना।’

RELATED POSTS

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

राहुल ने आगे कहा, “यह बीजेपी-आरएसएस की प्रकृति है। विदेश मंत्री का बयान देखिए, उन्होंने कहा था, ‘चीन हमसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली है, हम उनसे कैसे लड़ सकते हैं?’ विचारधारा का मूल कायरता है। वे मजबूत से भागते हैं और कमजोर पर हमला करते हैं।” उनका यह बयान 2023 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के चीन संबंधी बयान का जिक्र करता लगता है, जहां जयशंकर ने सीमा विवाद पर संयम बरतने की बात कही थी।

बीजेपी: ‘देश को बदनाम करने की साजिश’
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘एक बार फिर राहुल गांधी विदेश जाकर भारतीय लोकतंत्र और जनता की बुराई करते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि जनता ने उन्हें नब्बे से ज़्यादा बार नकार दिया है। 2024 के चुनाव से पहले, यही व्यक्ति दुनिया के सामने गया और भारतीय चुनावों में विदेशी एजेंसियों के हस्तक्षेप की मांग की। ऐसा खतरनाक और भ्रमित व्यक्ति, जिसे भारतीयों पर कोई भरोसा नहीं है, वह विपक्ष का नेता बनने का हकदार नहीं है।’

Tags: Cowardice، core of RSS-BJP ،ideology: Rahul Gandhi
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
समाचार

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी

August 3, 2026
अभिषेक दीपके पर स्याही फेंकने वाली बरखा त्रेहन कौन हैं? रेप आरोपी कुलदीप सेंगर के समर्थन को लेकर भी रही हैं चर्चा में
समाचार

1 करोड़ की फंडिंग पर घिरे अभिजीत दीपके? अमेरिका की पढ़ाई से CJP लीगल फंड तक, ECI से जांच की मांग

August 2, 2026
मुजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप
समाचार

ट्रंप ने ईरान पर नए हमले रोके, फिर शांति समझौते का दावा

August 2, 2026
Next Post

बिहार चुनाव 2025:इस बार मुसलमान नितीश बाबू के "अरमान"पूरे करेंगे?

बोर्ड का बाज़ार बंद"की अपील स्थगित करना स्वागत योग्य:mohd khaid*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस महाराष्ट्र की एक बैठक आयोजित

April 14, 2025

2024 जीतने के लिए ‘मोदी मैजिक या ‘हिंदुत्व’ काफी नहीं: ऑर्गनाइजर ने BJP को चेताया

June 6, 2023
सोनिया बीमार राहुल का इनकार प्रियंका का रिकॉर्ड बेकार, तो कौन बनेगा अध्यक्ष?

कांग्रेस का फार्मूला! सोनिया अध्यक्ष, दो कार्यकारी अध्यक्ष होंगे

August 22, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
  • राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
  • जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi