Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

यूपी:घर के बाहर‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने पर एक मजदूर गिरफ़्तार,बजरंगदल ने की थी शिकायत

RK News by RK News
September 30, 2025
Reading Time: 1 min read
0

नई दिल्ली: ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर के इर्द-गिर्द चल रहे विवाद की कड़ी में एक नया मामला सामने आया है.उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने किदवई नगर इलाके में अपने घर के बाहर ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने के आरोप में 45 वर्षीय मज़दूर शेरदिल को गिरफ़्तार कर लिया है.बताया गया है कि पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब क्षेत्र में लगे पोस्टर और बैनर के विरोध में बजरंग दल ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मोदीनगर के एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि शेरदिल को शनिवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 151 के तहत गिरफ़्तार किया गया है. यह धारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन हिरासत की अनुमति देती है.
इलाके के थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और सोमवार (29 सितंबर) को उन्हें ज़मानत अर्जी के लिए अदालत में पेश किया गया.
द वायर हिंदी के अनुसार बजरंग दल ज़िला इकाई अध्यक्ष मधुर नेहरा ने आरोप लगाया कि शहर के कई हिस्सों में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं. नेहरा थाने के बाहर हो रहे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वे ख़ुद पोस्टर हटा देंगे. उन्होंने कहा, ‘स्थानीय लोगों की शिकायत पर हमने पुलिस को ज्ञापन दिया था. हमें सूचित किया गया है कि पुलिस ने कार्रवाई कर दी है.’  बाद में पुलिस ने इलाके से सभी पोस्टर और एक बैनर भी हटा दिए.गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आई लव मुहम्मद पोस्टरों को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है. बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को जुमे की नमाज़ के बाद इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख, मौलाना तौकीर रज़ा के आह्वान के बाद ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन होने थे.
प्रदर्शनस्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए, लेकिन प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण आख़िरी समय में मौलाना रज़ा ने इस प्रदर्शन को रद्द करने का ऐलान कर दिया था. बाद में यह प्रदर्शन पुलिस और भीड़ के बीच टकराव में बदल गया. ज्ञात हो कि उक्त विवाद की शुरुआत 4 सितंबर को हुई थी, जब उत्तर प्रदेश के कानपुर में पैग़ंबर मुहम्मद की जयंती पर आयोजित जुलूस के दौरान ‘आई लव मुहम्मद’ के पोस्टर लगाने पर कानपुर पुलिस ने कुछ मुस्लिम युवकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया था.

RELATED POSTS

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Tags: Alaborerarrested 'I love Muhammad' posterbajrandalghaziabadhouse.utter Pradesh
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

August 12, 2026
जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
समाचार

जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने

August 12, 2026
अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?
समाचार

अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

August 12, 2026
बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
समाचार

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का दबाव? मुस्लिम नेताओं ने अमित शाह को सौंपा ज्ञापन

August 7, 2026
राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब
समाचार

राहुल गांधी ने बताया बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता; दिया चौंकाने वाला जवाब

August 7, 2026
SC ने UPSC इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
समाचार

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

August 3, 2026
Next Post

बिहार में अब 7 करोड़ 42 लाख मतदाता, SIR में 47 लाख नाम कटे

मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी, इक्का-दुक्का आवाज़ें,हर तरफ सन्नाटा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

T20 WC: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी वर्ल्ड कप पक्का टीम इंडिया का!

T20 WC: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी वर्ल्ड कप पक्का टीम इंडिया का!

October 31, 2022
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

July 14, 2022
बिहार में समीकरण बदलने से विपक्ष 196 लोकसभा सीटों पर मजबूत हुआ

बिहार में समीकरण बदलने से विपक्ष 196 लोकसभा सीटों पर मजबूत हुआ

August 11, 2022

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • देशभर में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर? अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • जंतर-मंतर पर घिरी बीजेपी, झारखंड को बनाया ढाल ? संसद में NDA-INDIA आमने-सामने
  • अडानी रिश्वत केस अमेरिका में खारिज, लेकिन जज ने DOJ की प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल; क्या है पूरा मामला?

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi