Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

जब औरंगज़ेब ने अपने बेटे को हिंदी सिखाने के लिए बनवाई थी डिक्शनरी

RK News by RK News
March 24, 2025
Reading Time: 1 min read
0

फ़ैसल मोहम्मद अली
औरंगज़ेब को हिंदुओं से नफ़रत करने वाले कट्टर इस्लामी शासक के रूप में देखा और दिखाया जाता है, लेकिन औरंगज़ेब इतिहास का काफ़ी जटिल पात्र है जिसकी कहानी में कई ऐसी बातें हैं जो लोगों को चौंका सकती हैं.
औरंगज़ेब का भाई दारा शिकोह एक उदारवादी शहज़ादे के रूप में मशहूर रहा है जिसने वेदों और उपनिषदों का फ़ारसी में अनुवाद कराया था. सत्ता की लड़ाई में औरंगज़ेब ने 1659 में उसे बेहरमी से मरवा डाला था.

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

बहरहाल, औरंगज़ेब ने एक ऐसा दिलचस्प काम ज़रूर कराया जो उसकी शख़्सियत के कम चर्चित पहलू की ओर इशारा करता है, वह काम था अपने बेटे की तालीम के लिए हिंदी-फ़ारसी शब्दकोश तैयार करवाना.
इतिहासकार ओम प्रकाश प्रसाद की किताब ‘औरंगज़ेब, एक नई दृष्टि’ में ज़िक्र है कि ‘तोहफ़तुल-हिन्द’ नाम के इस हिंदुस्तानी शब्दकोश को इस तरह से तैयार करवाया गया था जिससे फ़ारसी जानने वाला व्यक्ति हिंदी सीख सके.औरंगज़ेब के तीसरे बेटे आज़म शाह को स्थानीय भाषा हिंदी सिखाने के लिए जो शब्दकोश बनाया गया उसकी प्रतिलिपियाँ कई लाइब्रेरियों में मौजूद हैं, उनमें से एक है पटना की मशहूर ख़ुदाबख़्श खाँ ओरियंटल लाइब्रेरी जिसने इस शब्दकोश को आम जनता के लिए हाल ही में प्रिंट कराया है.

उत्तराधिकारी का क़त्ल
आज़म शाह का पूरा नाम अबुल फैज़ क़ुतुबउद्दीन मोहम्मद आज़म था. 1707 में औरंगज़ेब की मृत्यु के बाद तक़रीबन तीन माह के लिए आज़म शाह ने गद्दी संभाली, लेकिन उनके सौतेले भाई शाह आलम ने एक जंग के दौरान आज़म शाह को मार डाला.

औरंगज़ेब ने उसे अपने जीवनकाल में ही उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था, पिता की मौत के बाद वो 14 मार्च 1707 को गद्दी पर भी बैठा, लेकिन 12 जून 1707 को आगरा के पास स्थित जाजाउ की लड़ाई में उसकी हार हो गई.आज़म शाह की क़ब्र महाराष्ट्र के ख़ुल्दाबाद में है.

शब्दकोश की ख़ासियत
औरंगज़ेब के आदेश पर मिर्ज़ा ख़ान बिन फ़ख़रूद्दीन मुहम्मद ने 1674 में यह शब्दकोश तैयार किया.
ख़ुदा बख़्श खाँ लाइब्रेरी की डायरेक्टर शाइस्ता बेदार बताती हैं, “हिंदी और ब्रजभाषा के शब्दों वाली इस डिक्शनरी में हर शब्द के बाद उसका उच्चारण और फिर उस शब्द का अर्थ फ़ारसी भाषा में समझाकर लिखा गया है.
उदाहरण के तौर पर ‘चंपा’ के बग़ल में फ़ारसी में बताया गया है कि उसका उच्चारण करते समय किन अक्षरों पर ज़ोर देना है, इसके बाद फ़ारसी भाषा में ही उसका अर्थ कुछ इस तरह बताया गया है-

“मशहूर ज़र्द (पीले) रंग का फूल जिसमें हल्की सफे़दी होती है. जिसे हिंदुस्तान के शायर माशूक़ की ख़ूबसूरती को बयान करने के लिए करते हैं और उसकी कली से महबूबा की तुलना करते हैं.”
‘चिंता’ शब्द के आगे उच्चारण के बाद फ़ारसी में लिखा है कि इसका अर्थ हिंदी में फ़िक्र या अंदेशा होता है. उसी तरह रथ को चार पहिये वाली गाड़ी बताया गया है.
मुग़ल काल में दरबार की ज़बान फ़ारसी हुआ करती थी. फ़ारसी ज़बान के बहुत सारे शब्द अब हिंदी या हिंदुस्तानी में भी इस्तेमाल होने लगे हैं.
हिंदी शब्दकोश शाहज़ादे की शिक्षा के लिए बनाए गए इन्साइक्लोपीडिया (विश्व कोश) का हिस्सा है. विश्व कोश के दूसरे भागों में भारतीय औषधि, संगीत, ज्योतिष और दूसरी विधाओं से जुड़ी जानकारियां मौजूद हैं.
शाइस्ता बेदार का मानना है कि ‘शब्दकोष के प्रकाशन का उद्देश्य धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना’ था.
वे बताती हैं – ”इसी सिलसिले में ख़ुदाबख़्श खाँ लाइब्रेरी हिंदी में प्रयोग होने वाले उर्दू-फ़ारसी और उर्दू ज़बान में इस्तेमाल होने वाले संस्कृत-हिंदी शब्दों की लिस्टिंग तैयार कर रही है, जिससे भाषा के विकास में परस्पर योगदान को बेहतर तरीक़े से समझने में मदद मिल सकेगी.”
(साभार बीबीसी हिंदी)

Tags: Aurangzeb
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

Delhi Budget 2025: क्रान्तिकारी बजट में laptop और यमुना की सफाई के लिए ₹500 करोड़,किस को क्या मिला?

"केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर असहमति की आवाज़ दबा रही है"- एस डी पी आई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

बालेन शाह,सुदन गुरुंग,रबी लामिछान,नेपाल आंदोलन के तीन किरदार ,कौन बनेगा चेहरा?

September 10, 2025
जयंती पर खास: मौलाना हबीब-उर-रहमान लुधियानवी एक अजीम मुजाहिद-ए-आजादी

जयंती पर खास: मौलाना हबीब-उर-रहमान लुधियानवी एक अजीम मुजाहिद-ए-आजादी

July 3, 2022

अब्दुल्ला आज़म जेल से रिहा।

February 25, 2025

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi