Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

एलजी साहब से निवेदन है कि दिल्ली के लोगों की सांसों पर राजनीति ना करें- गोपाल राय

RK News by RK News
October 30, 2022
Reading Time: 1 min read
0

दिल्ली के अंदर बढ़ते प्रदूषण को रोकने के दिल्ली सरकार बहुत सारे कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अंदर ग्रेप सिस्टम को लागू किया है और एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जा रहा है। बायोमास वर्निग को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और पराली से निपटने के लिए बायो डी-कम्पोजर का छिड़काव किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए पिछले दो सालों से ‘रेड लाइट, आन गाड़ी आफ’ अभियान चलाया जा रहा था। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस बार दिल्ली के उपराज्यपाल इस जन जागरूकता अभियान को किसी भी कीमत पर शुरू नहीं करने देना चाहते हैं। उपराज्यपाल दिल्ली के लोगों के सांसों के साथ राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कल तारीखों का बहाना बनाया गया और कहा गया कि एक सप्ताह छुट्टीयां थीं। लेकिन एलजी साहब की मंसा तो इस अभियान को रोकने की थी। कल तक वे कह रहे थे कि इस फाइल में 31 अक्टूबर की तारीख लिखी हुई है। इसलिए फाइल अभी नहीं किया है, लेकिन आज उन्होंने फाइल वापस भेज दी और कहा है कि इसे फिर से सबमिट करिए। इसका सीधा सा मतलब है कि अब रेडलाईट आन गाड़ी आफ अभियान 31 तारीख से शुरू नहीं हो पाएगा। आज बहाना बनाया गया कि पिछले सालों में जब यह अभियान चलाया गया तब इस अभियान का क्या प्रभाव पड़ा, उसका अध्ययन नहीं कराया गया। जब दिल्ली सरकार ने इस अभियान को 2020 में पहली बार चलाया 21 अकटूबर से 21 नवम्बर तक, 2021 में 18 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक चलाया गया, तब सारी चीजों को समझकर ही इसको चलाया गया था।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केन्द्र सरकार के अंतर्गत सीएसआईआर एक संस्था आती है। सीएसआईआर के तहत आने वाली संस्था केन्द्रीय सड़क अनुसंधान संस्थानक (सीआरआरआई) के वैज्ञानिकों ने 2019 में रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि दिल्ली में जो 960 रेड लाईट सिग्नल हैं, उस पर 9036 लीटर पेट्रोल/डीजल/एलपीजी और 5461 लीटर सीएनजी प्रतिदिन बर्बाद होता है। इसी प्रकार अर्बन एबीसन उसने पुणे के अंदर ट्रैफिक सिग्नल पर प्रदूषण का रिसर्च किया था और उनके अनुसार पुणे रेड लाईटों पर 17 हजार टन से ज्यादा पीएम 10 उत्सर्जित होता है। दिल्ली में तो पुणे से 4 गुना ज्यादा वाहन है और इस आधार पर देखे तो दिल्ली में रेडलाईट पर 60 से 70 हजार टन पीएम 10 उत्सर्जित होता है, जो हम बेवहज जलाते हैं।

इस अभियान का उद्देश्य यह था कि दिल्ली के अंदर बेवजह जो 60 से 70 हजार टन पीएम 10 उत्सर्जित होता है उसे कम किया जाए। दिल्ली में हम बहुत से अभियान चला रहे हैं। हम पूरे दिल्ली में पानी का छिड़काव कर रहे हैं। अब एलजी साहब कहेंगे कि पहले यह बताओं कि छिड़काव का क्या प्रभाव होता है नहीं तो हम पानी का छिड़काव नहीं होने देंगे। दिल्ली के अंदर जब सीवियर कंडीशन होती है तो कंस्ट्रक्शन बंद किए जाते है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ग्रेप लागू किया जाता है। अब एलजी साहब कहेंगे कि पहले यह रिसर्च करों कि इस कंस्ट्रक्शन को बंद करने से क्या प्रभाव होता है नहीं तो हम कंस्ट्रक्शन बंद नहीं होने देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर बैन लगाओं। एलजी साहब कहेंगे कि नहीं पहले रिसर्च दिखाओं कि पटाखों के बैन का क्या प्रभाव होता है, तभी मैं पटाखों के बैन पर साईन करूँगा। दिल्ली के अंदर हम वे सारे प्रयास करते हैं जिनसे प्रदूषण कम होता है। चाहे एंटी डस्ट कैम्पने हो, चाहें वायोमास वर्निग हो, चाहे कंस्ट्रक्शन पर वैन हो, चाहे बायो डी-कम्पोजर का छिड़काव हो। यह सारे प्रयास इसलिए ही किए जाते है कि जो प्रदूषण के स्रोत हैं उनको कम किया जाए।


दूसरी बात उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के लोगों को इस अभियान में रेड लाईट पर तैनाती की जाएगी तो उनके सांसों का खतरा है। यह केवल राजनीति है जो दिल्ली के लोगों के सांसों पर की जा रही है। चौराहों पर जब सिविल डिफेंस वालेंटियर लगते हैं तो वे मास्क के साथ तैनात होते हैं। सुरक्षा के साथ लगते हैं। ये वालेंटियर तो केवल इस अभियान के दौरान ही तैनात होते हैं, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवानों की ड्यूटी तो हमेशा इन चौराहों पर ही होती है, तो क्या एलजी साहब इन ट्रैफिक पुलिस के जवानों को रेडलाईटों से हटा लेंगे। इस तरह के तर्क को देकर इस फाइल को वापस करना इस बात का सूबूत है कि वे केवल राजनीति कर रहे हैं। लेकिन हमे तो दिल्ली वालों की चिंता है। हम पुन: इस फाईल को, पुटअप करेंगे और हमें विश्वास है कि एलजी साहब इस गंभीर समय में प्रदूषण के मसले पर राजनीति नहीं करेंगे और अपनी सहमति दे देंगे।

RELATED POSTS

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

Tags: Aam Admi PartyAAP MLAArvind KejriwalDelhi CMDelhi Government
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

राहुल गांधी हिरासत
समाचार

पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया

July 21, 2026
CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
समाचार

CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर

July 21, 2026
पीएम मोदी ने पुणे में तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन
समाचार

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

July 21, 2026
शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज
समाचार

शंभू बॉर्डर पर किसानों का दिल्ली मार्च रोका गया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन तेज

July 21, 2026
CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए
समाचार

CJP संसद मार्च पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए

July 20, 2026
CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि
समाचार

CJP संसद मार्च के बीच सरकार की पहल, जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे प्रतिनिधि

July 20, 2026
Next Post
दिल्ली में सांस लेना दूभर, निर्माण समेत कार्यों पर तुरंत पाबंदी का निर्देश

दिल्ली में सांस लेना दूभर, निर्माण समेत कार्यों पर तुरंत पाबंदी का निर्देश

“आजम खान सरकार की नजरों में खटक ने लगे थे” अखिलेश का बीजेपी पर वार

"आजम खान सरकार की नजरों में खटक ने लगे थे" अखिलेश का बीजेपी पर वार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

गोवा में सियासी संकट, कांग्रेस के पांच विधायक “लापता”बीजेपी का ऑपरेशन लोटस?

गोवा में सियासी संकट, कांग्रेस के पांच विधायक “लापता”बीजेपी का ऑपरेशन लोटस?

July 11, 2022

भाजपा के राज्यसभा सांसद चुनाव लड़ेंगे!

January 16, 2023
जबरीया मुस्लमान बनाने के इल्ज़ामात बे-बुनियाद : मौलाना अबदुलख़ालिक़ नदवी

जबरीया मुस्लमान बनाने के इल्ज़ामात बे-बुनियाद : मौलाना अबदुलख़ालिक़ नदवी

July 3, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • पीएम आवास के बाहर धरने से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
  • CJP ने फिर संभाला जंतर-मंतर, संसद मार्च के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन; पुलिस हाई अलर्ट पर
  • NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- “पेपर लीक रोकना…”

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi