Roznama Khabrein
No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
اردو
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Home समाचार

भागवत ने कहा! हिंसक प्रदर्शनों से हालात नहीं बदलते, सिर्फ उथल-पुथल होती है,हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा

RK News by RK News
October 2, 2025
Reading Time: 1 min read
0

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में गुरुवार को विजयादशमी उत्सव पर अपना संबोधन दिया. संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के बीच भागवत ने देश और दुनिया की बड़ी समस्याओं पर अपनी बातें रखीं. उन्होंने भारत के पड़ोसी देशों में हाल ही में हुए आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसक प्रदर्शनों से हालात नहीं बदलते, सिर्फ कुछ वक्त उथल-पुथल होती है. लोकतांत्रिक मार्गों से ही बदलाव आता है. राष्ट्रपिता को याद करते हुए संघ प्रमुख ने कहा, उन्होंने संप्रदायवाद के खिलाफ समाज की रक्षा की. स्वतंत्रता की लड़ाई में महात्मा गांधी जी का योगदान अविस्मरणीय है. स्वतंत्रता के बाद का जीवन कैसे चले ये भी हमने उनसे सीखा है. हमारे उस वक्त के दार्शनिक नेता का योगदान कमाल का है. देश के लिए उन्होंने अपने प्राण दिए, उनकी आज जयंती है.

RELATED POSTS

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

भागवत ने कहा, श्रीलंका, बांग्लादेश और फिर नेपाल में उथल-पुथल दिख रही है. कभी-कभी शासन प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील नहीं होता है और जनता की मांगों को ध्यान में नहीं रखकर काम नहीं करती है. असंतोष रहता है, लेकिन इसे इस प्रकार से व्यक्त करना, किसी के लाभ की बात नहीं है. हिंसा और विनाश को डॉ. अंबेडकर ने अराजकता कहा है. प्रजातांत्रिक मार्गों से ही परिवर्तन आता है.

हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा
आरएसएस प्रमुख ने कहा, हिन्दू समाज को एकजुट रहना होगा. हिंदू समुदाय को जिम्मेदार और जवाबदेह बनना होगा. हमें हिन्दू राष्ट्र बनाना होगा. हिन्दू समाज ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है. भारत प्राचीन हिंदू राष्ट्र है. मजबूत हिंदू सुरक्षा की गारंटी है. जो दूसरे धर्म ने नहीं दिया, वो हिंदू ने दिया है.

भागवत ने कहा, अमेरिका ने जो नीति टैरिफ की अपनाई है, वो अपने हित की सोचकर बनाई होगी, लेकिन उसकी मार पूरी दुनिया पर पड़ी है. कोई भी राष्ट्र अलगाव में जी नहीं सकता. लेकिन ये निर्भरता मजबूरी में न बदल जाए. ये कब बदलेगी, कैसे बदलेगी, इसके लिए हमें स्वदेशी और स्वावलंबन को आगे बढ़ाना होगा  source:ndtv india

Tags: Bhagwathindusamajnot changeonly turmoil.RSSsituationtariffTrumpuniteviolent protests
ShareTweetSend
RK News

RK News

Related Posts

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में

October 9, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
समाचार

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?

October 8, 2026
42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी
समाचार

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

October 8, 2026
समाचार

महाराष्ट्र, बंगाल और तमिलनाडु में दोबारा चुनाव कराने की मांग; उद्धव, ममता और केजरीवाल क्या बोले?

September 24, 2026
14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?
समाचार

14 बार उठी अंदर से आवाज… 10 महीने में दो Election Commissioners ने दर्ज कराई आपत्ति, चुनाव आयोग के भीतर क्या चल रहा था?

September 24, 2026
रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा
समाचार

रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिका में प्रतिबंध वाला बिल आगे बढ़ा

September 16, 2026
Next Post

गाजा को लेकर इटली में बड़ी हड़ताल, प्रदर्शन ,एक गलती जॉर्जिया मेलोनी को पड़ेगी भारी?

RSS-BJP विचारधारा के मूल में कायरता:राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended Stories

जामिया में ‘जेंडर्ड इम्पेक्ट्स ऑन एक्सेस टू एजुकेशन एंड टेक्नॉलोजी ड्यूरिंग कोविड-19’ पर कार्यशाला आयोजित

August 23, 2022

माल दीप के राष्ट्रपति चुनाव में चाइना हामी मुहम्मद मुईज़ की जीत, हिन्द महासागर में भारत के हित प्रभावित होंगे!

October 1, 2023
नफरत का बहुसंख्यकवाद

नफरत का बहुसंख्यकवाद

December 26, 2021

Popular Stories

  • दिल्ली में 1396 कॉलोनियां हैं अवैध, देखें इनमें आपका इलाका भी तो नहीं शामिल ?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मेवात के नूह में तनाव, 3 दिन इंटरनेट सेवा बंद, 600 परFIR

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हमारे  पास ठोस सबूत नहीं, कनाडा  ने माना|भारत ने कहा- हमारे आरोपों की पुष्टि

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कौन हैं जामिया मिलिया इस्लामिया के नए चांसलर डॉक्टर सैय्यदना सैफुद्दीन?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • NCERT Recruitment 2023 में नौकरी पाने का जबरदस्त मौका, कल से शुरू होगा आवेदन, जानें तमाम डिटेल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • पकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में महिला यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पूछताछ में किए बड़े खुलासे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Roznama Khabrein

The Roznama Khabrein advocates rule of law, human rights, minority rights, national interests, press freedom, and transparency on which the newspaper and newsportal has never compromised and will never compromise whatever the costs.

More... »

Recent Posts

  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन तेज; ट्रेनों पर रोक, हज़ारों युवा हिरासत में
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन, देशभर में SIR पर घमासान; क्या है पूरा विवाद?
  • 42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग का किया बचाव, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच खुला पत्र जारी

Categories

  • Uncategorized
  • अन्य
  • एजुकेशन
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • विचार
  • समाचार
  • हेट क्राइम

Quick Links

  • About Us
  • Support Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Grievance
  • Contact Us

© 2021 Roznama Khabrein Hindi

No Result
View All Result
  • होम
  • समाचार
  • देश-विदेश
  • पड़ताल
  • एजुकेशन
  • विचार
  • हेट क्राइम
  • अन्य
  • रोजनामा खबरें विशेष
  • اردو

© 2021 Roznama Khabrein Hindi